Google Pixel 8 और Samsung Galaxy S23 FE इस महीने होंगे लॉन्च, कंपनी देने आ रहे Vivo और Oppo के ये फोन | Tech News
Google की ओर से 4 October को Pixel 8 Series को लॉन्च किया जा रहा है, इस सीरीज में Pixel 8 और Pixel 8 Pro फोन्स होंगे।
Samsung Galaxy S23 FE को भी भारत में 4 October को लॉन्च किया जाने वाला है।
इसके अलावा 12 October और इसके आसपास ही Oppo Find N3 Flip के साथ Vivo के भी एक फोन को लॉन्च किया जा सकता है।
इस साल October का महीना स्मार्टफोन्स तकनीकी को पसंद करने वालों के लिए बेहतरीन रहने वाला है। असल में इस महीने में Google, Samsung, Oppo, Vivo और अन्य कंपनी के स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं। आइए जानते है कि आखिर इस महीने कौन से 5 स्मार्टफोन्स लॉन्च हो रहे हैं।
SurveyGoogle Pixel 8 Series
इस स्मार्टफोन सीरीज को 4 October यानि कल पेश किया जाने वाला है। इन फोन्स की Pre-Order Sale 5 October को भारत में शुरू हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: कम कीमत में Vivo T2 Pro 5G और OnePlus Nord CE 3 5G की भीड़न्त, किसके सिर होगा ताज? Tech News

Samsung Galaxy S23 FE
Samsung के इस फोन को भी 4 October को ही भारत में लॉन्च किया जाने वाला है। इस फोन में एक AMOLED डिस्प्ले होने वाली है। इसके अलावा फोन में एक ट्रिपल कैमरा और एक 4500mAh की बैटरी देखने को मिलेगी।
Oppo Find N3 Flip
Oppo के इस Foldable Phone को पहले चीन में पेश किया जा चुका है, हालांकि इस महीने इसे इंडिया के बाजार में लॉन्च किए जाने की खबर मिल रही है। ऐसा माना जा रहा है कि इस फोन को इंडिया में 12 October को लॉन्च किया जा सकता है।
Vivo V29 Series
Vivo V29 Series को भी इंडिया के बाजार में 4 October को लॉन्च किया जाने वाला है। इस सीरीज में एक स्टैन्डर्ड मॉडल के साथ एक Pro Model होने वाला है। इस फोन सीरीज के कीमत 40000 रुपये के अंदर होने वाली है।
यह भी पढ़ें: WhatsApp New Feature: अब स्टेटस अपडेट देखना होगा और भी आसान, WhatsApp ला रहा ये कमाल फीचर
OnePlus Open
OnePlus का पहला Foldable Phone भी इसी महीने लॉन्च किया जा सकता है। अभी तक OnePlus की ओर से फोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं आई है। हालांकि इस फोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile