Google अगले साल लॉन्च कर सकता है फोल्डेबल फोन, धमाकेदार है इसका डिजाइन, देखकर हिल जाएगा दिमाग

Highlights

Google Pixel का फोल्डेबल फोन 2022 में हो सकता है लॉन्च

इस फोन का कोडनेम साइट पर पिपिट (pipit) के रूप में प्रकाशित किया गया है

यह फोन Pixel 5 सीरीज के समान कैमरा स्पेसिफिकेशंस के साथ आ सकता है

Google Pixel फोल्डेबल फोन 2022 में लॉन्च हो सकता है। 9to5Google की रिपोर्ट के मुताबिक इस स्मार्टफोन का कोडनेम "पिपिट" (Pipit) है। यह फोन Pixel 5 सीरीज की तरह ही कैमरा स्पेसिफिकेशंस के साथ आ सकता है। पता चला है कि इस फोल्डेबल मॉडल में सैमसंग GNI सेंसर की जगह 12MP का IMX386 सेंसर हो सकता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह फोन अल्ट्रा वाइड सेंसर के साथ आ सकता है। अन्य कैमरा सेंसर की तरह, Google Pixel फोल्डेबल फोन में डुअल 8MP IMX355 सेंसर हो सकता है। जो "inner" and "outer" के रूप में होगा। इतने लंबे समय तक, सभी पिक्सेल मॉडल में सेल्फी कैमरे के रूप में IMX355 सेंसर था। माना जा रहा है कि फोल्डेबल पिक्सल फोन के दोनों कैमरे फोल्ड या अनफोल्ड होने पर भी शानदार सेल्फी लेने में आपकी मदद करेंगे।

हालांकि, अभी यह पता नहीं चला है कि पिक्सल फोल्डेबल फोन में अंडर-डिस्प्ले कैमरा सेंसर होगा या नहीं।

Google Pixel फोल्डेबल फोन के संभावित स्पेसिफिकेशंस

रिपोर्ट में कहा गया है कि Google का यह फोल्डेबल स्मार्टफोन Tensor चिपसेट के साथ आ सकता है। इस मोबाइल में स्टोरेज के तौर पर 12GB रैम हो सकती है। हैंडसेट की इंटरनल स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

रिपोर्ट्स की मानें तो डिवाइस 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आ सकता है। कई ऑनलाइन रिपोर्टों से सामने या रहा है कि Google ने LTPO OLED पैनल को अपने फोल्डेबल डिवाइस में लाने के लिए सैमसंग ब्रांड के साथ एक समझौता किया है। यह फोन 7.6 इंच की स्क्रीन के साथ आने की संभावना है। जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1768X2208 पिक्सल है। हालांकि, Google ने इस डिवाइस के स्पेसिफिकेशन के बारे में कुछ भी आधिकारिक नहीं तौर पर नहीं बताया है।

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile

Recommended Articles