Diwali 2025 पर बेस्ट ऑप्शन हैं ये वाले स्मार्टफोन, 25000 रुपये के अंदर कीमत
दिवाली 2025 की रौनक हर तरफ नजर आने लगी है, लोग शॉपिंग के लिए बाजारों में उतर आए हैं। इसी कारण सड़कों पर भीड़ नजर आने लगी है। ऐसा ही कुछ ऑनलाइन बाजार में भी देखने को मिल रहा है। असल में, Amazon India के साथ साथ Flipkart के अलावा कुछ अन्य प्लेटफॉर्म इस समय बहुत से प्रोडक्टस पर दमदार डील और ऑफर दे रहे हैं, ऐसे में यहाँ भी ग्राहकों की भीड़ बनी हुई है। हर एक जन इस समय शॉपिंग करने में जुटा है। कोई अपने घर के लिए नए सामान को खरीदने में जुटा है तो कोई अपने लिए या अपने किसी करीबी के लिए एक दमदार स्मार्टफोन की तलाश में लगा पड़ा है, ऐसे में हमने आपके लिए एक 25000 रुपये के अंदर आने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट तैयार की है, जिसमें आपको इस प्राइस रेंज में आने वाले सबसे दमदार 5 मोबाईल फोन मिलने वाले हैं। आइए इस लिस्ट में देखते हैं कि आपके लिए कौन सा बेस्ट स्मार्टफोन ऑप्शन हो सकता है।
Motorola Edge 60 Fusion
इस फोन का प्राइस अगर देखा जाए तो यह 25000 रुपये के अंदर आने वाला यह बेस्ट फोन हो सकता है, इसे आप 22,322 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। मोटोरोला के इस फोन में एक 6.67-इंच की 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलती है, इसके साथ ही फोन में MediaTek Dimensity 7030 प्रोसेसर भी मिलता है। फोन में 50MP का प्राइमेरी कैमरा OIS के साथ मिलता है, इसके अलावा फोन में एक दमदार बैटरी भी शामिल है।
Oppo F31
Oppo के इस फोन का प्राइस भी 23000 रुपये के अंदर ही है, इसमें आपको इस प्राइस में 8GB की रैम और 128GB स्टॉरिज मिलती है, इस फोन में आपको एक 6.57-इंच के FHD+ डिस्प्ले दी जा रही है, फोन में एक 50MP का मेन कैमरा भी मिलता है। इसमें 2MP का एक अन्य लेंस भी है। फोन में एक 7000mAh की बैटरी भी मिलती है, इसके अलावा फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है।
OnePlus Nord CE 5
OnePlus Nord CE 5 स्मार्टफोन का प्राइस 24,033 रुपये है। इस फोन में आपको Dimensity 8350 Apex प्रोसेसर मिलता है, इस फोन में एक 6.77-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है, इसके साथ साथ इसमें आपको 5200mAh की बैटरी भी मिलती है, जो 80W की फास्ट चार्जिंग क्षमता मिलती है। इसके अलावा इस फोन को इस दिवाली पर एक बेस्ट ऑप्शन के तौर पर देखा जा सकता है।
IQOO Neo 10R
IQOO Neo 10R स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है, इसमें 6.78-इंच की 144Hz AMOLED डिस्प्ले मिलती है, फोन को कंपनी ने 6400mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया है। इस फोन को भी आप एक दमदार फोन के तौर पर देख सकते हैं। इस फोन में आपको परफॉरमेंस बजट प्राइस में मिलती है।
Nothing Phone 3a
Nothing Phone 3a स्मार्टफोन भी 25000 रुपये के प्राइस में एक दमदार फोन के तौर पर देखा जा सकता है, इस फोन में 6.77-इंच की डिस्प्ले मिलती है, इसे एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च किया गया था। इसके अलावा फोन में एक दमदार कैमरा के साथ साथ एक बड़ी बैटरी भी मिलती है। इस फोन को भी एक बेस्ट ऑप्शन के तौर पर इस प्राइस रेंज में देखा जा सकता है।