Xiaomi के 120W चार्जिंग वाले इस प्रीमियम फोन को आधे दाम में बनाएं अपना, इस जगह मिल रहा धांसू Discount
Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन Croma पर बेहद कम कीमत में उपलब्ध है।
ग्राहकों को इस इस फोन पर सीधे 40,000 रुपए की छूट मिल रही है।
इस शाओमी फोन को खरीदने का एक बड़ा कारण इसकी बेहतरीन परफॉरमेंस है।
Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन Croma पर बेहद कम कीमत में उपलब्ध है और यह कई कारणों से एक धमाकेदार डील है। यह 5G स्मार्टफोन भारत में 79,999 रुपए की कीमत पर लॉन्च हुआ था जो अब ऑनलाइन 39,999 रुपए में मिल रहा है। क्रोमा इस हैंडसेट पर फ्लैट डिस्काउंट पेश कर रहा है। आइए इस डील के बारे में सबकुछ जानते हैं।
Xiaomi 12 Pro Croma Offer
शाओमी का यह डिवाइस क्रोमा पर 39,999 रुपए में लिस्टेड है, यानि ग्राहकों को इस इस फोन पर सीधे 40,000 रुपए की छूट मिल रही है जो आपको बहुत कम देखने को मिलती है। यह ऑफर शाओमी 12 प्रो के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर उपलब्ध है। अभी यह जानकारी नहीं है कि यह ऑफर कब खत्म होगा। इसकी तुलना में फ्लिपकार्ट इस फोन को 49,999 रुपए की शुरुआती कीमत में पेश कर रहा है।
Xiaomi 12 Pro को क्यों खरीदना चाहिए?
इस शाओमी फोन को खरीदने का एक बड़ा कारण इसकी बेहतरीन परफॉरमेंस है। यह डिवाइस एक फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट से लैस है जो बेहद फास्ट है और इस सेगमेंट के दूसरे फोन्स की तुलना में बेहतर परफॉरमेंस ऑफर करता है।
इसके अलावा इस हैंडसेट की कैमरा परफॉरमेंस भी काफी अच्छी है और 30 हजार रुपए की रेंज में आने वाले इसके प्रतिस्पर्धियों से बेहतर है। शाओमी 12 प्रो में 50MP रियर कैमरा मिलता है जिनमें से एक टेलीफ़ोटो सेंसर है। हालांकि, कम रोशनी में इसकी परफॉरमेंस उतनी बढ़िया नहीं है।
यह भी पढ़ें: Amazon Extra Happiness Days में धमाकेदार ऑफर, Rs 8000 से कम में खरीदें एक से एक ताबड़तोड़ स्मार्टफोन
साथ ही कंपनी इस फोन के साथ बॉक्स में 120W फास्ट चार्जर भी दे रही है और डिवाइस में 4600mAh बैटरी शामिल है। डिस्प्ले की बात करें तो स्मार्टफोन में 6.73-इंच की 120Hz AMOLED LTPO स्क्रीन मिल रही है जिसे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस के साथ प्रोटेक्ट किया गया है। कुल मिलाकर ग्राहकों को काफी कम कीमत में एक फ्लैगशिप फोन मिल रहा है।