Digit.in

Amazon Extra Happiness Days में धमाकेदार ऑफर, Rs 8000 से कम में खरीदें एक से एक ताबड़तोड़ स्मार्टफोन

Highlights

आज हम आपके लिए टॉप स्मार्टफोन डील्स लेकर आए हैं जो अमेज़न सेल में 8000 रुपए के अंदर उपलब्ध हैं।

इस सेल के दौरान EMI और क्रेडिट कार्ड्स पर 10% का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल रहा है।

बजट स्मार्टफोन्स की इस लिस्ट में Realme, Samsung और Redmi के फोन्स शामिल हैं।

Amazon Extra Happiness Days में धमाकेदार ऑफर, Rs 8000 से कम में खरीदें एक से एक ताबड़तोड़ स्मार्टफोन

Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल अपने एक्स्ट्रा हैप्पीनेस डेज़ के साथ चीजों को हर दिन एक कदम ऊपर लेकर जा रही है और अगर आप एक बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं तो अपनी जेब को खाली किए बिना खरीदारी करने का यह बिल्कुल सही मौका है। इस सेल के दौरान EMI और क्रेडिट कार्ड्स पर 10% का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल रहा है। आज हम आपके लिए टॉप स्मार्टफोन डील्स लेकर आए हैं जो अमेज़न सेल में 8000 रुपए के अंदर उपलब्ध हैं। 

Realme Narzo N53 स्मार्टफोन में 6.74-इंच 90Hz डिस्प्ले मिलती है। इसमें 50MP मेन कैमरा और 8MP फ्रन्ट कैमरा दिया है। यह हैंडसेट 5000mAh बैटरी के साथ आता है। इसके अलावा परफॉरमेंस के लिए फोन में Unisoc T612 चिपसेट शामिल है। यह डिवाइस अमेज़न पर 7,999 रुपए की डिस्काउंट की कीमत में उपलब्ध है। 

सैमसंग का यह स्मार्टफोन 6.5-इंच डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 13MP+2MP ड्यूल कैमरा सेटअप और 5MP फ्रन्ट कैमरा मिलता है। Galaxy M04 को 5000mAh बैटरी के साथ पैक किया गया है और यह मीडियाटेक हीलिओ P35 प्रोसेसर से लैस है। यह फोन अमेज़न की सेल में 6,499 रुपए में मिल रहा है। 

Redmi 12C में 6.71-इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। इस स्मार्टफोन में 50MP मेन कैमरा और 5MP फ्रन्ट कैमरा शामिल है। हैंडसेट में 5000mAh बैटरी मिल रही है और इसके अलावा परफॉरमेंस के लिए इसमें मीडियाटेक हीलिओ G85 प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन को अमेज़न से 6,999 रुपए की डिस्काउंट की कीमत में खरीदा जा सकता है।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles