Digit.in

Vivo X100 Series: इस दिन एंट्री लेंगे Vivo के दो प्रीमियम स्मार्टफोन, मिलेगी 120W चार्जिंग और ये Powerful फीचर्स

Highlights

Vivo X100 Series कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोंस की अगली जनरेशन है।

इस प्रीमियम ग्रेड लाइनअप की लॉन्च डेट का आधिकारिक तौर पर खुलासा हो गया है।

X100 सीरीज को चीन में 17 नवंबर 2023 को 2:30 PM CST लॉन्च किया जाएगा।

Vivo X100 Series: इस दिन एंट्री लेंगे Vivo के दो प्रीमियम स्मार्टफोन, मिलेगी 120W चार्जिंग और ये Powerful फीचर्स

Vivo X100 Series कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोंस की अगली जनरेशन है। ये नए डिवाइसेज़ हाल ही में कई अफवाहों और लीक्स में देखे गए हैं जिनसे इनके अपकमिंग लॉन्च का संकेत मिला। लेकिन अब, इस प्रीमियम ग्रेड लाइनअप की लॉन्च डेट का आधिकारिक तौर पर खुलासा हो गया है। 

Vivo X100 Series Launch Date

आधिकारिक टीज़र इमेज पोस्टर के मुताबिक कंपनी X100 सीरीज को चीन में 17 नवंबर 2023 को 2:30 PM CST लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। दूसरे शब्दों में कहें तो इन स्मार्टफोंस का लॉन्च बेहद नजदीक है। इन इमेजेस को देखते हुए हम कह सकते हैं कि यह डिवाइस कई सारे कलर ऑप्शंस में आएगा। इसमें लाइट ब्लू, ऑरेंज, रेड, व्हाइट और ब्लैक वेरिएंट शामिल होंगे। ध्यान दें कि ऑरेंज, रेड और ब्लैक वर्जन फॉक्स लेदर रियर पैनल के साथ आ सकते हैं, जबकि बाकी दो संभावित तौर पर मैट ग्लास फिनिश ऑफर करेंगे।

vivo x100 series launch date revealed

यह लीक पिछली रिपोर्ट्स से भी मेल खाता है जिनमें नवंबर के बीच की लॉन्च टाइमलाइन का संकेत मिला था। हाल ही में Vivo X100 और X100 Pro को 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर  देखा गया था। इस लिस्टिंग से पता चला था कि दोनों मॉडल्स 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएंगे। इसके अलावा ये स्मार्टफोंस मीडियाटेक डायमेंसिटी 9300 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है, जिसकी घोषणा 6 नवंबर को की जा सकती है। 

वीवो की अपकमिंग सीरीज के दोनों स्मार्टफोन मॉडल्स IMX663 अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 64MP टेलीफ़ोटो शूटर के साथ आ सकते हैं। माना जा रहा है कि Vivo X100 का प्राइमरी सेंसर Sony IMX920 होगा, जबकि X100 Pro में मेन कैमरा के लिए Sony IMX989 सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा X100 में 5100mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है, जबकि X100 Pro को पॉवर देने के लिए इसमें 5400mAh की बड़ी बैटरी लगाई जा सकती है।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles