Coronavirus effect: Xiaomi ने कैंसिल किया Redmi Note 9 सीरीज़ का लॉन्च इवेंट
कम्पनी ट्विटर के ज़रिए दी जानकारी
12 मार्च को रेड्मी 9 सीरीज़ होनी है लॉन्च
Coronavirus के चलते कई बड़े टेक इवेंट्स कैंसिल हो चुके हैं। Xiaomi ने भी घोषणा कर दी है कि मार्च में ऑन-ग्राउंड लॉन्च इवेंट्स को आयोजित नहीं किया जाएगा। कम्पनी इस महीने Redmi Note 9 सीरीज़ को को लॉन्च करने वाली है और भारत में कोरोना वायरस के केस सामने आने के बाद शाओमी ने अपने इवेंट को कैंसिल कर दिया है। कम्पनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के ज़रिए एक बयान जारी किया है,जिसमें कम्पनी ने इवेंट को ऑन-ग्राउंड न करने की जानकरी दी है।
SurveyXiaomi ने खुलासा किया है कि, लॉन्च इवेंट को ऑन-ग्राउंड न करने का निर्यण मी फैन्स, एम्प्लोयीज़ और मीडिया के लोगों को Coronavirus COVID-19 के रिस्क से बचाने के लिए लिया गया है।
लगभग एक दिन पहले ही शाओमी ने 12 मार्च को अपने Redmi Note 9 और Note 9 Pro स्मार्टफोंस के लॉन्च की घोषणा की थी लेकिन अब स्मार्टफोंस को शाओमी के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ऑनलाइन ही लॉन्च किया जाएगा।
इसी बीच, शाओमी के प्रतिस्पर्धी Realme भी कुछ फोंस को लॉन्च करने वाला है और दिल्ली में आयोजित होने वाले इवेंट में Realme 6 और Realme 6 Pro को पेश किया जाना था लेकिन कम्पनी ने इवेंट को ग्राउंड से हटा कर ऑनलाइन लॉन्चिंग का निर्यण लिया है। रियलमी के CEO Madhav Sheth ने ट्विटर पर इस बारे में जानकारी दी है।
यह पुष्टि पहले ही हो चुकी है कि Realme 6 और Realme 6 Pro को Rs 15,000 के प्राइस पॉइंट में पंच-होल डिस्प्ले के साथ उतारा जाएगा। हालांकि, यह भी सामने आ रहा है कि डिवाइस में 64 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा मिलेगा। रियलमी सबसे पहला ब्रांड था जो 64 मेगापिक्सल कैमरा को स्मार्टफोन बाज़ार में लाया था और अब कंपनी इसे और भी किफ़ायती सेगमेंट में लाने जा रहा है। स्मार्टफोन अगले महीने डेब्यु करेगा और कंपनी के पोर्टफोलियो को बढ़ाने में मदद करेगा।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile