Coronavirus इफैक्ट: पेंडिंग ऑर्डर्स नहीं दे पाएगा Nokia
कंपनी ने प्रॉडक्शन पर लगाई रोक
Realme, Oppo और Vivo ने भी लगाई रोक
Coronavirus के कारण पूरे भारत में लोक डाउन किया जा चुका है। इसी कारण स्मार्टफोंस की सप्लाई चेन और प्रॉडक्शन में भारी गिरावाट आई है। Realme, Oppo और Vivo ने प्रॉडक्शन पर रोक लगा दी है। HMD Global ने घोषणा की है कि भारत में अगले नोटिस आने तक नोकिया मोबाइल फोंस के ऑपरेशन पर रोक लगा दी है।
SurveyNokia Mobile ने कहा, कि यह सस्पेंशन पेरमानेंट नहीं है और कंपनी अभी पेंडिंग ऑर्डर्स और अन्य सेवाओं को पूरा नहीं कर पाएगी। कंपनी ने कहा है कि वह जल्द ही वापिस आएगी।
नोकिया ने स्टेटमेंट में लिखा है कि, “प्रशासन ने Covid-19 outbreak के कारण हम कोई भी ऑर्डर पूरा करने में असमर्थ हैं और सर्विस सस्पैंड कर दी गई हैं। हम जल्द से जल्द इसे शुरू करना चाहेंगे। हमें असुविधा के लिए खेद है। इस बीच सुरक्शित रहें।” इसके अलावा, Nokia के सभी स्मार्टफोंस फ्लिपकार्ट और कंपनी की वैबसाइट पर आउट ऑफ स्टॉक है।
जैसे ही कोरोनावायरस के कारण लोकडाउन हो गया है इंटरनेट की खपत भी बड़ गई है। ऐसे समय में अधिकतर लोग घर से रह कर ही काम कर रहे हैं और स्टूडेंट्स घरों के अन्य लोग अपना काफी समय नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, अमेज़न प्राइम पर बिता रहे हैं। पिछले हफ्ते यूट्यूब ने घोषणा की थी कि यूरोप में 30 दिन के लिए स्टैंडर्ड डेफ़िनिशन को सेट किया जाएगा जिससे बैंडविड्थ पर ओवरलोड न पड़े। यह साफ हो चुका है कि विश्व Covid-19 महामारी के लिए तैयार नहीं है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile