Coronavirus #Covid19: अपने स्मार्टफोन पर लगाएं हर घंटे हाथ धोने के रिमाइंडर

HIGHLIGHTS

जहां एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से 25 मार्च से देश में 21 दिनों के लॉकडाउन लगा दिया गया है, वहां सभी को घर में रहने की ही सलाह दी गई है, ताकि देश के सभी लोग Coronavirus जैसी महामारी से बचे रह सके

आज हम आपको घर पर रहकर ही हर घंटे हाथ धोने के लिए आपको प्रेरित करने वाले रिमाइंडर के बारे में बताने वाले हैं, जो आपको Covid-19 से बचाव में मदद करने वाला है

Coronavirus #Covid19: अपने स्मार्टफोन पर लगाएं हर घंटे हाथ धोने के रिमाइंडर

जहां एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से 25 मार्च से देश में 21 दिनों के लॉकडाउन लगा दिया गया है, वहां सभी को घर में रहने की ही सलाह दी गई है, ताकि देश के सभी लोग Coronavirus जैसी महामारी से बचे रह सके। आज हम आपको घर पर रहकर ही हर घंटे हाथ धोने के लिए आपको प्रेरित करने वाले रिमाइंडर के बारे में बताने वाले हैं, जो आपको Covid-19 से बचाव में मदद करने वाला है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अगर आप कुछ सावधानी बरतते हैं तो आप कोरोनावायरस जैसे संक्रमण से बचे रह सकते हैं, इसके लिए आपको अपने हाथों को निरंतर धोने की जरूरत है, ऐसा भी कह सकते हैं कि आपको हर घंटे अपने हाथों को धोने की जरूरत है, या सैनीटाइज़ करने की जरूरत है। अब ऐसा भी हो सकता है कि इसके पहले हमने कभी इस प्रैक्टिस को दोहराया नहीं है, इसके कारण ही हमें इसकी आदत नहीं है। अब ऐसे समय में जब हमें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है तो आपको क्या और कैसे करना है। इसके बारे में ही हम आपको बताने जा रहे हैं। आपको बता देते हैं कि आप अपने स्मार्टफोन के द्वारा अपने आप को सेव सक्ख सकते हैं। आपको करना बस इतना ही है कि आपको अपने स्मार्टफोन में एक रिमाइंडर सेट करना है जो आपको हर घंटे इस बारे में बता देने वाला है कि अब आपको अपने हाथों को साबुन और पानी से धोना है। 

अगर किसी कारण से आपने किसी भी ऐसी किसी वस्तु को छू लिया है, जो इस इन्फेक्शन से भरी थी तो आपको WHO यानी वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन या विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से इस बात की हिदायत दी गई है कि आप अपने हाथों को लगभग 20 सेकंड तक अच्छी और भली प्रकार से साबुन और पानी से धोएं।

हालाँकि जैसे कि हमने आपको ऊपर भी कहा है कि किसी भी नई आदत को किसी भी तरह से याद रखना बड़ा ही मुश्किल काम है, इसी कारण आपको बता देते हैं कि एक नई आदत को अपने अंदर विकसित करने में लगभग 3 महीने का समय लग सकता है। हालाँकि जैसे कि हमने आपको ऊपर भी बताया है कि अगर आप अपने स्मार्टफोन में रिमाइंडर को सेटअप कर लेते हैं तो आपको बड़ी आसानी से इस नई आदत को अपने अंदर विकसित करने में मदद मिलने वाली है। आइये अब जानते है कि आखिर आप कैसे अपने स्मार्टफोन हर घंटे अपने हाथ धोने के लिए किस प्रकार से रिमाइंडर सेटअप कर सकते हैं। हम आपको दोनों ही यानी एंड्राइड स्मार्टफोंस और iOS स्मार्टफोंस पर यह बताने वाले हैं कि आप कैसे इन दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर रिमाइंडर सेट करके अपने स्मार्टफोन का एक अच्छा इस्तेमाल कर सकते हैं, और कोरोनावायरस जैसे संक्रमण से अपने आप को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं। 

एंड्राइड स्मार्टफोंस में कैसे सेटअप करें कोरोनावायरस से बचने वाला रिमाइंडर

  • इसके लिए आपको अपने एंड्राइड फोन में पहले से ही मौजूद रिमाइंडर एप्प को ओपन करना होगा, इसके बाद आपको क्रिएट न्यू पर क्लिक करना है। 
  • यहाँ आपको एक मैसेज को टाइप करना है, आप यहाँ कोरोनावायरस हैण्डवश अलर्ट आदि लिख सकते हैं, या अपनी सहूलियत के हिसाब से कर सकते हैं।
  • इसके बाद टाइम टॉगल पर क्लिक करें और रिपीट ऑप्शन की तलाश करें।
  • यहाँ आपको रिपीट इंटरवल के तौर पर एक घंटे का समय अंतराल रखना है। इसके बाद आपको इस ड्यूरेशन को यहाँ हमेशा के लिए रखे रहने देना है। 
  • जैसे ही आप इस प्रक्रिया को पूरा कर लेते हैं तो आपको इसे सेव ऑप्शन पर क्लिक करना है, और इस प्रक्रिया को कन्फर्म कर देना है। 

iOS स्मार्टफोंस में कैसे सेटअप करें कोरोनावायरस से बचने वाला रिमाइंडर

  • इसके लिए आपको रिमाइंडर एप्प में जाना होगा, और एक नए रिमाइंडर के लिए लिस्ट को क्रिएट करना होगा, यहाँ आप लिख सकते हैं वॉश हैण्ड मैसेज।
  • इसके बाद आपको रिमाइंड मी डे टॉगल पर टर्न ऑन करना है, इसके अलावा आपको रिमाइंड मी एट अ टाइम के साथ ऐसा करना है। 
  • इसके बाद आपको रिपीट ऑप्शन पर क्लिक करना है, और इसे हर घंटे के लिए सेट करना है।
  • इसके बाद टॉप राईट कॉर्नर पर नजर आ रहे डन बटन पर आपको क्लिक करना है, और इस सेटिंग को सेव कर देना है। 
  • इसके अलावा आप सीधे Siri की मदद भी इसमें ले सकते हैं, आप सीधे Siri से भी कह सकते हैं कि वह आपको हर घंटे हाथ धोने के लिए रिमाइंडर दे।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile