BSNL Super Plan: 7 रुपये रोज में 2.6GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग! BSNL का धमाकेदार ऑफर
BSNL Super Plan: अगर आप Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह आपके लिए जरूरी अपडेट है। कंपनी का Bharat Connect 26 सालाना प्लान अब आपको केवल एक दिन के लिए ही मिलने वाला है। असल में, यह लिमिटेड बीएसएनएल ऑफर 24 फरवरी 2026 को खत्म हो रहा है। ऐसे में अगर आप इसे अभी रिचार्ज करते हैं तो इसके लाभ के साल के लिए कम पैसों में मिल सकते हैं। हालांकि, अगर यह मौका यानि लिमिटेड ऑफर आपके हाथ से निकल जाता है तो आप शायद ही इस प्लान को फिर इस्तेमाल कर पाएंगे। ऐसा भी कह सकते है कि इस प्लान को रिचार्ज करने का आखिरी मौका आपके पास है। आइए अब इस बीएसएनएल सुपर प्लान के बेनेफिट और इसके प्राइस पर चर्चा करते हैं।
SurveyBharat Connect 26 प्लान की लास्ट डेट क्या है?
BSNL ने इस प्लान को लिमिटेड टाइम के लिए पेश किया था और कंपनी के अनुसार यह ऑफर 24 फरवरी 2026 को खत्म हो जाएगा। इसके बाद यह प्लान उपलब्ध रहेगा या नहीं, इस पर कोई आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। अगर आप सालभर की टेंशन खत्म करना चाहते हैं, तो अभी रिचार्ज करना समझदारी हो सकती है।
Bharat Connect 26 प्लान में क्या-क्या मिलेगा?
2626 रुपये की कीमत वाले इस सालाना प्लान में यूजर्स को बहुत से गजब के फायदे मिलने वाले हैं। अपने इन बेनेफिट्स के चलते ही बीएसएनएल का ये सुपर प्लान रिलायंस जियो और एयरटेल के प्लांस को कड़ी टक्कर दे सकता है। हालांकि, कल से यह प्लान मिलना बंद हो जाने वाला है, ऐसे में आपको इसके लाभों से वंचित ही रहना पड़ेगा। प्लान के बेनेफिट और इसमें मिलने वाले लाभ देखें जाएँ तो ऐसा कहा जा सकता है कि इस प्लान से बेहतर कोई प्लान आपको इस प्राइस में मिलने वाला नहीं है।
Choose smarter connectivity with BSNL Bharat Connect 26 Plan and Enjoy 2.6GB data/day, unlimited calls, 100 SMS/day & 365 days validity all at just ₹2626.
— BSNL India (@BSNLCorporate) February 22, 2026
Recharge smart via #BReX 👉 https://t.co/41wNbHpQ5c
Offer valid till 24 Feb 2026. #BharatConnect26 #BSNL… pic.twitter.com/D13rPe5iS4
BSNL के इस प्लान में ग्राहकों को डेली 2.6GB डेटा का लाभ मिलता है, इसके अलावा इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग भारत भर में किसी भी नेटवर्क पर मिलता है। बीएसएनएल का ये प्लान 100 SMS प्रतिदिन भी ऑफर करता है और सबसे बड़ी खासियत इस प्लान की यह है कि इसमें पूरे साल भर के लिए यानि 365 दिन के लिए ये सभी सेवाएँ मिलती है। ऐसा भी कह सकते है कि इस प्लान की वैलिडीटी एक साल 365 दिन की है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए खास है जो बार-बार रिचार्ज नहीं करना चाहते और लंबी वैलिडिटी के साथ रोजाना ढ़ेर सारे डेटा का आनंद लेना चाहते हैं।
2626 रुपये में सालभर का फायदा कितना किफायती?
अगर सालाना खर्च को महीनों में बांटें, तो यह लगभग 219 रुपये महीने के खर्च में खरीदा जा सकता है। इस हिसाब से रोजाना करीब 7 से भी कम खर्च में 2.6GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है जो बीएसएनएल के इस प्लान को एक वैल्यू फॉर मनी प्लान बना देता है। यह प्लान खरीदना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है।
Bharat Connect 26 प्लान कहां से करें रिचार्ज?
इस प्लान को आप BSNL के आधिकारिक पोर्टल, BReX (BSNL Recharge Experience) चैटबोट, नजदीकी रिटेलर या BSNL स्टोर के जरिए रिचार्ज कर सकते हैं। कंपनी ने साफ किया है कि यह ऑफर लिमिटेड समय के लिए है और 24 फरवरी के बाद समाप्त हो जाने वाला है।
BSNL नेटवर्क और भविष्य की तैयारी
BSNL देशभर में अपने 4G नेटवर्क का विस्तार कर रही है और 5G सर्विस लॉन्च करने की दिशा में भी काम कर रही है। ऐसे में लंबी वैलिडिटी वाला प्लान उन यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकता है जो सरकारी नेटवर्क के साथ बने रहना चाहते हैं।
क्या आपको यह प्लान लेना चाहिए?
अगर आप इस प्लान को खरीदना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों को ध्यान से देखना चाहिए। आइए जानते है कि अगर आप इस प्लान को रिचार्ज करते हैं तो आपको फायदे होने वाले हैं कि नुकसान, मेरी नजर में आपको फायदे होने वाले हैं। अगर आप कुछ ऐसे ग्राहक हैं तो आप ये प्लान खरीद सकते हैं। अगर आप बार-बार रिचार्ज से बचना चाहते हैं, रोज 2–3GB डेटा की जरूरत है, सालभर अनलिमिटेड कॉलिंग चाहते हैं और सेकेंडरी सिम को एक्टिव रखना चाहते हैं। यह प्लान आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। एक चीज का ध्यान रखें कि 24 फरवरी 2026 के बाद यह ऑफर बंद हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Best Durable Smartphones Under Rs 8000: रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए परफेक्ट
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile