आपके बजट में आते हैं ये धमाकेदार स्मार्टफोंस, अपने यूनीक फीचर्स के लिए हैं फेमस

HIGHLIGHTS

साल के अंत में हम आपको कुछ ऐसे स्मार्टफोंस के बारे में बताने वाले हैं जो आपको कम कीमत में मिलने के साथ साथ अपने खास और यूनीक फीचर्स के लिए भी जाने जाते हैं

हमारी इस लिस्ट में Realme, Xiaomi, Tecno, Coolpad और Vivo के स्मार्टफोंस को शामिल किया गया है

आपके बजट में आते हैं ये धमाकेदार स्मार्टफोंस, अपने यूनीक फीचर्स के लिए हैं फेमस

हम 2019 के अंत की दहलीज़ पर खड़े हैं। अब से लगभग 6 दिन बाद हम नए साल में कदम रखने वाले हैं। आपको बता देते हैं कि नए साल के साथ ही लगभग सभी कंपनी अपने अपने नए स्मार्टफोंस के साथ आपको कुछ न कुछ नया देने वाली हैं। हालाँकि जब हम अभी पुराने साल में ही हैं तो आपको इस साल आये कुछ बेहतरीन स्मार्टफोंस के बारे में बताना हमारा फ़र्ज़ बन जाता है। जैसे हमने देखा है कि 2019 का यह साल बेहतर कैमरा और नौच डिस्प्ले के साथ आने वाले स्मार्टफोंस से लबालब भरा रहा है। इसके अलावा इस साल हमने कई नए प्रोसेसर भी देखें हैं, हमने मिड-रेंज में बड़े कैमरा सेंसर से लैस स्मार्टफोंस को देखा है, हमने बेहतर डिस्प्ले वाले फोंस को देखा है, हम ज्यादा रैम वाले फोंस को देखा है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कुलमिलाकर हमने इस साल आई तकनीकी को करीब से जाना है। अब ऐसे में साल के अंत में अगर आप एक स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो आपको बता देते हैं कि आप साल कुछ अच्छे फोंस को जरुर खरीद सकते हैं। आपको बता देते हैं कि कम कीमत में इस साल बहुत से अच्छे फोंस आये हैं। इन फोंस में हमने बड़ी बैटरी को देखा ही है, इसके अलावा बेहतर डिजाईन, AI कैमरा और बड़ी के साथ साथ वाइब्रेंट स्क्रीन को भी इन स्मार्टफोंस में देखा है। असल में हम इस लिस्ट में बहुत से स्मार्टफोंस को शामिल कर सकते थे लेकिन आज हम इस लिस्ट में आपको 5 स्मार्टफोंस के बारे में बताने वाले हैं, शायद आप इनके बारे में पहले से जानते हो सकते हैं लेकिन आज एक बार फिर से हम इन फोंस के बारे में आपको बताने वाले हैं। चलिए अब शुरू करते हैं और बताते हैं कि आप इस साल के अंत में किन बेहतर स्मार्टफोंस को आपकी जेब पर ज्यादा बोझ न डालते हुए खरीद सकते हैं।

Tecno Spark Power 

कीमत Rs 8,499

Tecno Spark Power में 6.35 इंच की HD+ 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 720×1548 पिक्सल है। डिवाइस हीलियो P22 ओक्टा-कोर प्रोसेसर (MT6762) द्वारा संचालित है और इसे 650MHz IMG PowerVR GE8320 GPU का साथ मिला है। Tecno Spark Power में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दिया गया है और इसके स्टोरेज को microSD के ज़रिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के बैक पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, सिक्योरिटी के लिए फोन में फेस अनलॉक सपोर्ट को भी शामिल किया गया है।

Spark Power में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर f/2.0 है, वहीं दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस है और तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। कैमरा सेटअप के साथ ही क्वाड LED फ़्लैश दी गई है और फोन के फ्रंट पर 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन एंड्राइड 9 पाई पर आधारति कम्पनी के कस्टम UI HiOS 5.5 पर काम करता है और फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी की बात करें तो डिवाइस में डुअल सिम, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, GPS, डुअल-सिम और माइक्रो USB पोर्ट दिया गया है। डिवाइस का मेजरमेंट 158.5 x 75.98 x 9.17 mm है और इसका वज़न 198.2 ग्राम है। इसका रिव्यु आप यहाँ पढ़ सकते हैं।

Coolpad Cool 5

कीमत Rs 7,999

Coolpad Cool 5 की स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो डिवाइस में 6.2 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है तथा डिवाइस के टॉप पर ड्यूड्रॉप नौच मौजूद है और फोन को 2.5D कर्व्ड ग्लास दिया गया है। डिवाइस मीडियाटेक हीलियो MT 6762 SoC द्वारा संचालित किया गया है जो कि ओक्टा कोर CPU है और 2GHz पर क्लोक्ड है। Coolpad ने डिवाइस में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज विकल्प रखा है और साथ ही दमदार 4,000mAh की बैटरी को भी पेश किया गया है।

कैमरा स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। phone के फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में माइक्रो USB पोर्ट, ब्लूटूथ, Wi-Fi, GPS, FM रेडियो, 3.5-m ऑडियो सॉकेट आदि मिल रहे हैं। कलर विकल्पों की बात करें तो Coolpad Cool 5 को ग्रेडिएंट ब्लू, ग्रेडिएंट गोल्ड और मिडनाईट ब्लू विकल्प में पेश किया गया है।

Vivo U10

कीमत Rs 8,990

Vivo U10 को 6.35 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है और डिवाइस दो रंगों इलेक्ट्रिक ब्लू और थंडर ब्लैक विकल्प में पेश किया जा रहा है। इसके अलावा फोन में 5000mah की बैटरी दी गई है जो 18w फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। Smartphone को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665AIE प्रोसेसर द्वारा संचालित किया गया है और गेमिंग परफॉरमेंस को बढ़ाने के लिए फोन में अल्ट्रा गेम मोड को भी शामिल किया गया है, साथ ही फोन में डार्क मोड भी मिल रहा है।

बात करें कैमरा डिपार्टमेंट की तो फोन के बैक पर AI ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है जिसमें के 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है तथा दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का सेंसर भी शामिल किया गया है। फोन के फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Redmi 8

कीमत Rs 7,999

Redmi 8 में 6.22 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है जो 720 x 1520 पिक्सल का HD+ रेज़ोल्यूशन ऑफर करती है और डिस्प्ले के टॉप पर डॉट नौच दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi 8 के बैक पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ आया है। कैमरा सेटअप में 12 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है जो 1.4 माइक्रो पिक्सल साइज़ का है और इसका अपर्चर f/1.8 है और यह सोनी का IMX363 इमेज सेंसर है।

TECNO CAMON 12 Air

कीमत Rs 9,999

डुअल-सिम Tecno Camon 12 Air एंड्राइड 10 पर आधारित HiOS 5.5 पर काम करता है और फोन में 6.55 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 720×1600 पिक्सल और एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। नया mobile phone ओक्टा-कोर MediaTek Helio P22 SoC द्वारा संचालित है और इसे 4GB रैम के साथ पेयर किया गया है। Tecno Camon 12 Air ट्रिपल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ है और फोन में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/1.8 है, तथा दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का सेंसर है जो कि 2.5cm के मैक्रो शॉट्स ले सकता है तथा तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल 120 डिग्री वाइड एंगल लेंस है। Tecno ने कैमरा सेटअप के साथ एक क्वैड-LED मोड्यूल को भी जोड़ा है। फोन के फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है और इसका अपर्चर f/2.0 है, यह कैमरा 81 डिग्री वाइड एंगल शॉट्स ले सकता है।

Tecno Camon 12 Air में 64GB का इनबिल्ट स्टोरेज मिलता है जिससे माइक्रो SD कार्ड के ज़रिए 256GB तक बाधा सकते हैं। इसके अलावा, कनेक्टिविटी के लिए phone में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, Bluetooth v5.0, और GPS/ A-GPS मिल रहा है। डिवाइस के बैक पर एंटी-ऑइल फिंगरप्रिंट सेंसर भी रखा गया है जिसके बारे में कम्पनी का कहना है कि यह डिवाइस 0.27 सेकंड्स में डिवाइस को अनलॉक कर सकते है और फोन में फेस अनलॉक फीचर को भी शामिल किया गया है। फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile