Apple Days Sale: Apple iPhones पर मिल रहे ताबड़तोड़ ऑफर, देखें फुल डिटेल्स
फ्लिपकार्ट पर Apple Days Sale (ऐप्पल डेज सेल) शुरू हो गई है।
इस सेल के दौरान ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म आपको iPhones पर छूट, बैंक ऑफर, नो-कॉस्ट स्कीम और चुनिंदा आईफोन पर इसके अलावा भी बहुत कुछ ऑफर कर रहा है।
यह सेल 16 नवंबर को शुरू हुई थी, इसके अलावा आपको जानकारी के लिए बता देते है कि यह सेल Flipkart पर 20 नवंबर तक चलने वाली है।
फ्लिपकार्ट पर Apple Days Sale (ऐप्पल डेज सेल) शुरू हो गई है। इस सेल के दौरान ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म आपको iPhones पर छूट, बैंक ऑफर, नो-कॉस्ट स्कीम और चुनिंदा आईफोन पर इसके अलावा भी बहुत कुछ ऑफर कर रहा है। यह सेल 16 नवंबर को शुरू हुई थी, इसके अलावा आपको जानकारी के लिए बता देते है कि यह सेल Flipkart पर 20 नवंबर तक चलने वाली है। आप यहाँ देख सकते है कि Apple iPhones पर आपको कौन कौन सी डील्स और डिस्काउंट मिल रहे हैं।
Surveyआईफोन 12 मिनी (iPhone 12 Mini)
सभी ऑफर आदि को मिलाकर, iPhone 12 Mini 64GB स्टोरेज यानि बेस मॉडल को 39,999 रुपये की रियायती कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस फोन में A14 बायोनिक चिप प्रोसेसर मिल रहा है, स्मार्टफोन में 5.4 इंच की सुपर रेटिना XDR स्क्रीन, 5G कनेक्टिविटी और GPS सपोर्ट मिल रहा है। फोन के बैक पर आपको एक डुअल-कैमरा सेट-अप मिल रहा है, जिसमें 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 12MP का डेप्थ सेंसर है। फोन के फ्रन्ट पर आपको एक 12MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिल रहा है।
आईफोन 11 (iPhone 11)
IPhone 11 64GB इंटरनल स्टोरेज बेस मॉडल को 40,999 रुपये की रियायती कीमत पर खरीदा जा सकता है। iPhone 11 64GB और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में आता है। इस फोन में A13 बायोनिक प्रोसेसर दिया गया है, इसके अलावा आईफोन 11 में 6.1 इंच की लिक्विड रेटिना एचडी स्क्रीन है।
आईफोन 13 (iPhone 13)
iPhone 13, 128GB ऑन-बोर्ड स्टोरेज वाले बेस मॉडल को 64,999 रुपये की रियायती कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस फोन में A15 बायोनिक चिप प्रोसेसर मौजूद है। इसमें 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR स्क्रीन है। फोन में एक डुअल-कैमरा सेट-अप है, जिसमें 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 12MP का डेप्थ सेंसर है। फोन के फ्रन्ट पर एक 12MP का सेल्फ़ी कैमरा भी है।
आईफोन 14 (iPhone 14)
iPhone 14 74,990 रुपये की रियायती कीमत पर मिल रहा है। इस फोन पर HDFC Bank के ग्राहकों के लिए कार्ड और ईएमआई लेनदेन पर विशेष छूट दी जा रही है, आपको जानकारी के लिए बता देते है कि इस फोन पर आपको 5000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। फोन A15 बायोनिक प्रोसेसर पर काम करता है, iPhone 14 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR स्क्रीन है।
आईफोन 14 प्लस (iPhone 14 Plus)
आईफोन 14 प्लस 84,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है, जिसमें HDFC Card पर विशेष रूप से 5,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट शामिल है। हालांकि फोन को EMI ऑप्शन के साथ भी खरीदा जा सकता है। यह फोन 6.7 इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर स्क्रीन को स्पोर्ट करता है इसमें बैक पर एक डुअल-कैमरा सेट-अप है, जिसमें 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 12MP का डेप्थ सेंसर है। फोन के फ्रन्ट पर एक 12MP का सेल्फ़ी कैमरा भी है।
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

