मोबाइल डिवाइसेस निर्माता कंपनी सैमसंग ने अपने टैबलेट गैलेक्सी टैब S2 8.0 के लिए एंड्राइड 6.0.1 मार्शमैलो का अपडेट जारी कर दिया है. फ़िलहाल यह नया अपडेट ब्रिटेन में मौजूद डिवाइसेस को मिलना शुरू हो गया है. इस अपडेट के साथ एंड्राइड सिक्यूरिटी पैच भी मिल रहा है. यह सिक्यूरिटी पैच अप्रैल महीने के लिए है.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
वैसे बता दें कि, अभी यह अपडेट मॉडल नंबर SM-T710 (वाई-फाई वर्जन 2015) को मिलना शुरू हुआ है और आप इस अपडेट के लिए प्रतीक्षा भी कर सकते हैं या फिर आप खुद भी इस अपडेट के बारे में चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने गैलेक्सी टैब S2 8.0 के सेटिंग्स मेनू में जाना पड़ेगा.
इसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] Samsung Galaxy S7 Edge Review (After 1 Month of Usage) Video
अभी एक हफ्ते पहले कंपनी ने गैलेक्सी टैब S2 9.7 के लिए भी एंड्राइड 6.0.1 मार्शमैलो का अपडेट जारी किया था.
इसे भी देखें: कूलपैड नोट 3 प्लस स्मार्टफ़ोन भारत में 6 मई को हो सकता है लॉन्च
इसे भी देखें: माइक्रोमैक्स कैनवस मेगा 2 स्मार्टफ़ोन लॉन्च, कीमत Rs. 7,999
सोर्स