इन स्मार्टफोंस को खरीदने पर Airtel दे रहा है 6000 रुपये का धमाका कैशबैक, देखें डिटेल्स
Airtel अपने प्रीपैड यूजर्स के लिए लाया धाकड़ ऑफर
एयरटेल अपने प्रीपैड ग्राहकों को कुछ चुनिंदा स्मार्टफोंस की खरीदारी पर 6000 रुपये का कैशबैक दे रहा है
Bharti Airtel ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस ऑफर के बारे में जानकारी दी है
अपने प्रीपैड ग्राहकों के लिए एयरटेल ने एक धमाका कैशबैक पहल को लॉन्च किया है, आपको बता देते हैं कि अगर आप एयरटेल के ग्राहक हैं और कुछ चुनिंदा स्मार्टफोंस को खरीदते हैं, जो एयरटेल की ओर से लिस्ट में रखे गए हैं, तो आपको 6000 रुपये का कैशबैक मिलने वाला है। आपको बता देते है कि अगर आप 12,000 रुपये की कीमत तक के किसी स्मार्टफोन को खरीदते हैं तो आपको 6,000 तक का कैशबैक मिल सकता है। यह भी पढ़ें: BSNL Best Plan September: एक साल की वैलिडिटी और जितना चाहें उतना डाटा करें इस्तेमाल
कितना और कैसे मिल रहा है एयरटेल कैशबैक ऑफर
अगर आप जानना चाहते हैं कि आखिर किन स्मार्टफोंस पर आपको यह ऑफर मिल रहा है, तो आपको बता देते है कि कंपनी ने लगभग 150 स्मार्टफोंस के साथ यह कैशबैक ऑफर देने की घोषणा की है। हालांकि यह कैशबैक उन लोगों को ही मिलने वाला है जो लगातार 36 महीने के लिए 249 रुपये या उससे अधिक के रिचार्ज यानि 1.5GB डेली डेटा या उससे अधिक के साथ आने वाले प्लांस को खरीदते हैं। इस कैशबैक को यूजर्स को दो किश्तों में दिया जाने वाला है, पहला 2000 रुपये का कैशबैक आपको 18 महीने के बाद मिलने वाला है, इसके अलावा 4000 रुपये का बचा हुआ कैशबैक आपको 36 महीने पूरे हो जाने पर मिलने वाला है। इसे भी पढ़ें: 5G के आने से कुछ यूँ बदल जायेगी आपकी ज़िन्दगी, देखें फायदे और नुकसान
जैसे कि हम आपको ऊपर ही बता चुके हैं कि यह 6000 रुपये का कैशबैक आपको एयरटेल के प्रीपैड गहकों को एक नए स्मार्टफोन को खरीदने पर मिलने वाला है। इस लिस्ट में लगभग 150 स्मार्टफोंस हैं जो सैमसंग, ओपो, रियल मी, नोकिया, tecno, लेनोवो, मोटोरोला, इंफीनिक्स, vivo, itel, शाओमी, और लावा आदि के फोंस के तौर पर देखे जा सकते हैं। आप यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपके फोन के साथ यह ऑफर आपको एयरटेल की ओर से मिलने वाला है, या नहीं, Airtel की आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं। हालांकि यूजर्स को 30 दिनों के भीतर ही 249 रुपये वाला या इससे अधिक के प्लान के साथ रिचार्ज करना होगा। इस रिचार्ज को आपको अगले 36 महीने के लिए निरंतर करना होगा, तभी आपको एयरटेल की ओर से 6000 रुपये के कैशबैक दिया जाने वाला है। इसे भी पढ़ें: अगर आप Airtel यूजर हैं तो पा सकते हैं Rs 4 लाख का लाभ¸जानें क्या है स्कीम
दो किश्तों में मिलेगा एयरटेल कैशबैक ऑफर
जैसे कि हम आपको ऊपर भी बता चुके हैं कि कंपनी ने लगभग 150 स्मार्टफोंस के साथ यह कैशबैक ऑफर देने की घोषणा की है। हालांकि यह कैशबैक उन लोगों को ही मिलने वाला है जो लगातार 36 महीने के लिए 249 रुपये या उससे अधिक के रिचार्ज यानि 1.5GB डेली डेटा या उससे अधिक के साथ आने वाले प्लांस को खरीदते हैं। इस कैशबैक को यूजर्स को दो किश्तों में दिया जाने वाला है, पहला 2000 रुपये का कैशबैक आपको 18 महीने के बाद मिलने वाला है, इसके अलावा 4000 रुपये का बचा हुआ कैशबैक आपको 36 महीने पूरे हो जाने पर मिलने वाला है। हालांकि यह ऑफर कंपनी के मात्र प्रीपैड ग्राहकों के लिए ही है, पॉस्टपेड ग्राहकों के लिए यह ऑफर लागू नहीं होता है। यानि एयरटेल के प्रीपैड ग्राहक इसका लाभ उठा सकते हैं, लेकिन अगर आप एयरटेल पॉस्टपेड इस्तेमाल करते हैं तो यह ऑफर आपके लिए नहीं है। इसे भी पढ़ें: इसे कहते हैं धाकड़ प्लान! 600GB बिना लिमिट डेटा, 365 दिन की वैलिडिटी, ये हैं BSNL का धांसू प्लान