5,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च हुआ ये देसी फोन..चीनी स्मार्टफोन्स से होगा सीधा मुकाबले, देखें कैसे हैं फीचर

5,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च हुआ ये देसी फोन..चीनी स्मार्टफोन्स से होगा सीधा मुकाबले, देखें कैसे हैं फीचर

भारतीय ब्रांड Ai+ ने अपने नए स्मार्टफोन Pulse 2 को बेहद ही सस्ते में इंडिया के बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने आम यूजर्स को ध्यान में रखते हुए और रोजमर्रा के कामों को आसानी से कर लेने के लिए डिजाइन किया और इसके बाद लॉन्च किया है। कंपनी के अनुसार, इस फोन को देखा जाए तो यह स्मूद परफॉरमेंस के लिए आता है, वहीं इमैन एक दमदार और लंबे समय चलने वाली बैटरी भी मिलती है, इसके साथ सात इसकि सबे बड़ी खासियत यह है कि इसे केवल और केवल 5,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया गया है। आइए अब इसके स्पेक्स से लेकर इसके इसकी सेल डिटेल्स के अलावा ऑफर और डिस्काउंट आदि पर भी एक नजर डालते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कब होने वाली है फोन की सेल?

Pulse 2 स्मार्टफोन को इंडिया में Flipkart के माध्यम से सेल किया जाने वाला है, फोन की सेल 11 मार्च दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू हो जाएगी। आप यहीं पर फोन को कई प्लेटफॉर्म डिस्काउंट आदि के साथ खरीद सकते हैं। अब आइए फोन के प्राइस पर बारीकी से नजर डालते हैं।

Pulse 2 का प्राइस और सभी वैरिएन्ट

Pulse 2 को कंपनी ने दो अलग अलग वैरिएन्ट में लॉन्च किया है, फोन को कंपनी ने 4GB रैम + 64GB स्टॉरिज मॉडल के साथ लॉन्च किया है। लॉन्च ऑफर के तौर पर यह फोन आपको 5,999 रुपये और 7,999 रुपये के शुरुआती प्राइस में खरीदने के लिए मिलने वाले हैं। अगर आप 6000 रुपये के अंदर एक स्मार्टफोन खरीद रहे हैं जो आपका पहला मोबाइल फोन बन सके तो प्राइस के आधार पर यह फोन आपके लिए बेस्ट हो सकता है। आइए अब इसके स्पेक्स आदि पर नजर डालते हैं और जानते हैं कि क्या प्राइस के अलावा स्पेक्स के आधार पर यह फोन आपके लिए खरीदने लायक है या नहीं।

Pulse 2 के स्पेक्स और फीचर

आइए स्पेक्स के बारे में जानते हुए सबसे पहले Pulse 2 के कैमरा पर एक नजर डाल लेते हैं। इस फोन में एक 50MP ड्यूल AI रियर कैमरा मिलता है, इसके अलावा फोन में ग्रहकोणम को एक 8MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। कंपनी का फोकस इस प्राइस रेंज में भी यही है कि ग्राहक इस फोन से अच्छी फोटो और वीडियोग्राफी कर सकें। इस फोन की बैटरी को देखा जाए तो Pulse 1 के मुकाबले इस फोन में बड़ा अपग्रेड देखने को यह मिलता है कि इसमें 5000mAh की बैटरी के स्थान पर एक 6000mAh की बैटरी इस कम प्राइस में मुहैया करवाई गई है। इस बैटरी को कंपनी ने 18W की फास्ट चार्जिंग क्षमता भी दी है।
बैटरी: स्लिम बॉडी में 6000mAh

डिस्प्ले आदि को देखा जाए तो जानकारी मिलती है कि फोन में एक 6.745 इंच HD+ V-Notch डिस्प्ले मिलती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, इसके अलावा फोन में डिस्प्ले पर 450 निट्स की ब्राइटनेस भी दी गई है। इस फोन में कंपनी की ओर से Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर को भी जगह दी गई है। इसके साथ साथ फोन में LPDDR4x और eMMC स्टोरेज पर मिलती है।

फोन को कंपनी ने Android 16 आधारित NxtQuantum OS पर लॉन्च किया है। फोन में ड्यूरेबिलिटी के लिए IP64 रेटिंग भी दी गई है, जो इस फोन को धूल और पानी की छींटों से सुरक्षा प्रदान करती है। फोन को कंपनी ग्रीन, ब्लू, पिंक, पर्पल और ब्लैक कलर में बेचने वाली है।

क्या आपको Pulse 2 खरीदना चाहिए?

अगर आपका बजट 6,000 से 8,000 रुपये के बीच है और आपको अपने फोन में यह सब सुविधा चाहिए तो आप इस फोन को खरीद सकते हैं?

  • लंबे समय के लिए चलने वाली खास बैटरी।
  • 50MP का डुअल कैमरा सेटअप।
  • 120Hz डिस्प्ले बेहद कम प्राइस में अगर इस्तेमाल करना चाहते हैं।
  • बेहद कम प्राइस में लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन पर चलने वाला फोन।

अगर आपको भी इन स्पेक्स और फीचर वाले फोन को खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए इस प्राइस रेंज में यह फोन बेहद अच्छा साबित हो सकता है। हालांकि, इस फोन के रिव्यू के बाद हमें सही मायने में यह जानकारी मिल जाने वाली है कि क्या यह फोन इस प्राइस रेंज में किसी अन्य फोन को टक्कर देने लायक है भी या नहीं।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 Ultra की ‘प्राइवेसी डिस्प्ले’ या नॉर्मल ‘प्राइवेसी स्क्रीन प्रोटेक्टर’: लाखों के फोन और 500 रुपये के स्क्रीन प्रोटेक्टर के बीच अंतर

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo