बजट में बड़ा धमाका! 7000 से कम में घर ले जाएँ iPhone 16 जैसा दिखने वाला फोन, नेटवर्क के बिना भी करेगा कॉल.. टॉप 5 फीचर हिला डालेंगे दिमाग
क्या आप iPhone जैसा दिखने वाला फोन बेहद ही सस्ते में खरीदना चाहते हैं?
ऐसा एक फोन अभी हाल ही में बाजार में Tecno Spark Go 2 के तौर पर लॉन्च हुआ था.
इस समय फोन को Amazon India पर सस्ते में खरीदा जा सकता है.
Tecno की और से अभी हाल ही में अपना एक ऐसा फोन इंडिया के बाजार में लॉन्च किया था, जो बिना नेटवर्क के भी कॉल करने में सक्षम है. यह फोन बहुत से AI फीचर्स के साथ आता है, और इसका प्राइस केवल और केवल 6,999 रुपये है. फोन की सेल जुलाई की शुरुआत में ही हो गई थी. इस फोन को Flipkart पर सेल किया जा रहा है, हालाँकि आप इसे Amzon India से भी खरीद सकते हैं, इसके अलावा ऑफलाइन बाजार में भी यह फोन खरीदने के लिए उपलब्ध है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह हुबहू iPhone 16 के डिजाईन से मेल खाता है. आइये जानते है कि Online Platforms पर आप इस फोन को किस प्राइस में खरीद सकते हैं. हम आपको दोनों ही Amazon India और Flipkart पर फोन किस प्राइस में मिलेगा, जानकारी देने वाले हैं.
SurveyAmazon India पर कितने में मिल रहा iPhone 16 जैसा दिखने वाला Tecno Spark Go 2?
अमेज़न इंडिया पर फोन का प्राइस 6,999 रुपये ही लिस्टिंग में नजर आ रहा है. हालाँकि, इस फोन को आप कई बैंक ऑफर और एक्सचेंज के बाद सस्ते में खरीद सकते हैं. बैंक ऑफ़र के तौर पर आपको 1500 रुपये का डिस्काउंट कुछ चुनिन्दा बैंक कार्ड्स पर मिल सकता है. इसके अलावा अगर आप Amazon Pay Balance से फोन को खरीदते हैं तो आपको 349 रुपये का कैशबैक भी मिल सकता है. इस फोन पर आपको Amazon India पर बेहतरीन एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है.
Exchange Offer की बात करें तो Amazon India पर फोन 6600 रुपये तक के प्राइस का डिस्काउंट आपको मिल सकता है. हालाँकि, इस डिस्काउंट के लिए आपके पुराने फोन का अच्छी कंडीशन में होना बेहद ज्यादा जरुरी है. अगर ऐसा नहीं है तो आपको कुछ कम एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है. मानकर चलिए कि आपको 1500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल जाता है और बैंक ऑफर आपको मिल जाता है तो आप फोन को 5000 रुपये से भी कम में Amazon India से खरीद सकते हैं.
Flipkart पर किस प्राइस में मिलेगा iPhone 16 जैसा दिखने वाला Tecno Spark Go 2?
यहाँ भी Tecno के इस फोन का लिस्टिंग प्राइस 6,999 रुपये है. हालाँकि, आपको Flipkart Axis bank Credit Card पर 5% का कैशबैक मिल सकता है. ऐसा ही डिस्काउंट आपको इसी बैंक के डेबिट कार्ड पर भी मिल सकता है. हालाँकि, अगर आप HFDC Bank की और से EMI का ऑप्शन लेते हैं तो आपको 500 रुपये के आसपास का डिस्काउंट मिल सकता है. इसके अलावा Flipkart पर आप इस फोन को 6,999 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर में खरीदा जा सकता है.
मानकर चलिए कि आपको अपना पुराना फोन देकर एक्सचेंज में लगभग लगभग 1500 रुपये के आसपास की ही बचत हो जाती है तो आप फोन को Flipkart पर Amazon के मुकाबले कुछ ज्यादा प्राइस में खरीदेंगे. इसका यह भी मतलब है कि Amazon पर फोन आपको सस्ते में मिलने वाला है. हालाँकि, ऑफलाइन बाजार में भी आपको कई ऑफर और डिस्काउंट मिल सकते हैं.
Tecno Spark Go 2 के टॉप 5 फीचर
Tecno Spark Go 2 स्मार्टफोन में एक 6.67-इंच की Punch Hole HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिल रही है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है. इसके अलावा फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर मिलता है, यह फोन Android 15 पर चलता है. फोटोग्राफी के लिए फोन में एक 13MP का रियर कैमरा और एक 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. इस फोन में आपको 4G सपोर्ट मिलती है. इसके अलावा फोन में एक 15W की चार्जिंग क्षमता वाली 5000mAh की बैटरी मिलती है.
इस फोन में एक Free Link App फीचर भी मिलता है, इसका मतलब है कि अगर आपके फोन में मोबाइल नेटवर्क नहीं है तो भी आप इसके द्वारा कालिंग कर्पाने वाले हैं. यह फंक्शन Spark Go 2 डिवाइस के बीक के साथ साथ Spark Go 2 और Pova Series के बीच काम करने वाली है.
यह भी पढ़ें: यह है iPhone 17 Series की कीमत? भारत-यूएस-दुबई समेत दुनिया भर में कितने में आएगा नया फोन
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile