Digit.in

इंडिया में इस समय 10 में से 4 स्मार्टफोन हैं 5G, देखें सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन्स की लिस्ट

Highlights

बजट फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन जो कर देंगे आपको हैरान

5G मोबाइल सिर्फ 15,000 रुपये में मिलते हैं

यहाँ आप नवंबर महीने के टॉप 5G फोन्स के बारे में जान सकते हैं

इंडिया में इस समय 10 में से 4 स्मार्टफोन हैं 5G, देखें सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन्स की लिस्ट

हर स्मार्टफोन बनाने वाला ब्रांड टेक मार्केट में अलग-अलग कनेक्टिविटी, अलग-अलग तरह के फोन के साथ आता है। क्या आप इस त्योहारी सीजन में नया 5G फोन खरीदना चाह रहे हैं? आपको बता दें कि आज हम कुछ ऐसे शानदार स्मार्टफोन्स की लिस्ट लेकर आए हैं, जो 15,000 रुपये के बजट में उपलब्ध है। इस लिस्ट में Poco M3 Pro 5G, Realme 8 5G, Redmi Note 10T 5G स्मार्टफोन शामिल हैं। यदि आप एक नया हैंडसेट खरीदने के इच्छुक हैं, तो आप इस लिस्ट को देख सकते हैं जो सबसे किफायती 5G फोन्स से भरी पड़ी है।

पोको एम3 प्रो 5जी (5G) Poco M3 Pro 5G

Poco ब्रांड के इस 5G स्मार्टफोन की कीमत 14,499 रुपये से लेकर 16,499 रुपये के बीच है। आइए एक नजर डालते हैं इस हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन पर-

  • प्रोसेसर- यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी (Dimensity) 700 चिपसेट पर काम करेगा।
  • डिस्प्ले- यह हैंडसेट 6.5 इंच के फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आ रहा है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- यह मोबाइल MIUI 12.0.2 बेस्ड एंड्राइड 11 सिस्टम पर चलेगा।
  • स्टोरेज - Poco M3 Pro 5G हैंडसेट दो स्टोरेज ऑप्शन- 4GB + 64GB और 6GB + 128GB में आता है।
  • कैमरा - इस डिवाइस में 48MP का मेन कैमरा है। सेकेंडरी कैमरे में 2MP का मैक्रो कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर हैं। इस डिवाइस में फ्रंट कैमरा के रूप में 8MP का कैमरा है।

ओप्पो ए53एस Oppo A53s

Oppo A53s फोन को 14,990 रुपये से 17,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। जानिए स्पेसिफिकेशन्स-

  • डिस्प्ले - यह हैंडसेट 6.52 इंच के टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ आता है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम- यह मोबाइल Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।
  • प्रोसेसर- यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी (Dimensity) 700 चिपसेट के साथ आ रहा है।
  • स्टोरेज- Oppo A53s 6GB + 128GB और 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है।
  • कैमरा- इस हैंडसेट में प्राइमरी कैमरा फीचर के तौर पर 13MP का कैमरा दिया गया है। दो 2MP सेंसर भी हैं। सेल्फी कैमरे के रूप में 8MP का कैमरा भी है।
  • बैटरी- इस फोन की बैटरी स्पेसिफिकेशन 5,000 एमएएच की बैटरी है।

रियलमी 8 5जी (5G) Realme 8 5G

इस स्मार्टफोन को 14,699 रुपये से 15,699 रुपये में खरीदा जा सकता है। एक नजर इसके फीचर्स पर-

  • डिस्प्ले - यह हैंडसेट 6.5 इंच के फुल स्क्रीन डिस्प्ले के साथ आता है।
  • प्रोसेसर- यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी (Dimensity) 700 5जी (5G) प्रोसेसर पर काम करेगा।
  • कैमरा- यह डिवाइस ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। जहां 48MP का नाइटस्केप प्राइमरी कैमरा है। दो 2MP सेकेंडरी कैमरे भी हैं। फ्रंट कैमरा के रूप में 16MP का कैमरा है।
  • स्टोरेज - Realme 8 5G मोबाइल को 4GB+64GB और 4GB+128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।

रेडमी नोट 10टी 5जी (5G) Redmi Note 10T 5G

Redmi ब्रांड के इस 5G फोन को 14,999 रुपये से लेकर करीब 16,999 रुपये तक में खरीदा जा सकता है। स्पेसिफिकेशन पर एक नजर-

  • डिस्प्ले- हाई क्वालिटी गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आ रहा है यह स्मार्टफोन
  • ऑपरेटिंग सिस्टम - यह डिवाइस Android 11 पर निर्भर MIUI 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।
  • प्रोसेसर- इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी (Dimensity) 700 चिपसेट है।
  • कैमरा - इस हैंडसेट में 48MP का हाई रेजोल्यूशन प्राइमरी कैमरा है। 2MP मैक्रो लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर के साथ आ रहा है। सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा है।
  • स्टोरेज- यह फोन 4GB+64GB और 6GB+128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है।

सैमसंग गैलेक्सी F42 5G Samsung Galaxy F42 5G

गैलेक्सी एफ42 के इस फोन की कीमत करीब 16,999 रुपये होगी-

  • डिस्प्ले - यह हैंडसेट 6.60 इंच की टच स्क्रीन डिस्प्ले के साथ आएगा।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम - यह डिवाइस एंड्राइड 11 डिपेंडेंट वन यूआई 3.1 सिस्टम पर काम करेगा।
  • प्रोसेसर- यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी (Dimensity) 700 प्रोसेसर के साथ आ रहा है।
  • कैमरा- इस मोबाइल में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जहां प्राइमरी कैमरा 64MP कैमरा है। सेकेंडरी कैमरा फीचर के तौर पर 5MP और 2MP का कैमरा उपलब्ध होगा।
  • स्टोरेज- यह 5G हैंडसेट 128GB इन-बिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। जहां 6GB रैम है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile

Recommended Articles