Samsung का 50MP सेल्फी कैमरा वाला फोन हो गया सोच से भी सस्ता, तगड़े हैं फीचर्स, यहां मिल रही डील
अगर आप एक Samsung फैन हैं और नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लेने का मन बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है. आज हम आपके लिए अमेज़न की एक ऐसी डील लेकर आए जिसे देखते ही उस पर आपका दिल आ जाएगा, क्योंकि यह फोन भी एक बढ़िया ऑप्शन है. हम बात कर रहे हैं Samsung के Galaxy F55 5G स्मार्टफोन की, जो इस समय 9 हजार रुपये से भी ऊपर के डिस्काउंट के साथ ऑफर किया जा रहा है.
SurveySamsung Galaxy F55 पर तगड़ी छूट
Samsung Galaxy F55 अब अपने लॉन्च प्राइस से 9324 रुपये कम में उपलब्ध है. यह स्मार्टफोन जब लॉन्च हुआ था, तब इसके 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये रखी गई थी. फिलहाल यह मॉडल Amazon India पर 17,675 रुपये में खरीदा जा सकता है.
इसके अलावा बैंक ऑफर के तहत 1500 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है. ग्राहक इस फोन को 530 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं. एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाने पर कीमत 16,300 रुपये तक और घट सकती है, हालांकि एक्सचेंज बोनस आपके पुराने डिवाइस की स्थिति, ब्रैंड और प्लेटफॉर्म की पॉलिसी पर निर्भर करेगा.
Samsung Galaxy F55 के फीचर और स्पेसिफिकेशन
सैमसंग का यह डिवाइस 6.7 इंच की सुपर एमोलेड प्लस स्क्रीन के साथ आता है, जो 1080 x 2400 पिक्सल रेजॉलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 1000 निट्स दिया गया है. फोन में 12GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर शामिल है. बैक साइड पर LED फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है.
कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी सेंसर, 5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है. फ्रंट कैमरा भी 50MP का है, जो बेहतरीन सेल्फी क्वालिटी देता है. पावर के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी मौजूद है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन OneUI 6.1 के साथ Android 14 पर काम करता है. सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जबकि ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट भी मौजूद है. यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन्स – एप्रीकॉट क्रश और रेज़िन ब्लैक में उपलब्ध है.
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 37 मिनट की नई बॉलीवुड कॉमेडी फिल्म, हंसा-हंसा कर फुला देगी पूरे परिवार का पेट, इस ओटीटी पर हुई रिलीज़
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile