जून की पसीना निकालू गर्मी की लगा देंगे वाट… ऐसे हैं ये 5 पोर्टेबल एसी, घर के कोने कोने में मिलेगी मनाली वाली बर्फीली हवा
गर्मी का प्रकोप इस समय इतना बढ़ गया है कि सुबह 7 बजे से ही यह दिखने लगा है। आज भी भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में, इस गर्मी से कैसे बचा जाए इसके उपाये तलाशने में लोग लग गए हैं। कोई बार बार नहा रहा है, कोई अपने घर से बाहर ही नहीं निकल रहा है, कोई AC को बंद करने से गुरेज कर रहा है तो अपने कूलर में पानी भर भर के परेशान हो चुका है। अपने अपने स्तर पर गर्मी से बचने के लिए सभी कुछ न कुछ उपाये करने में लगे हुए हैं। अब ऐसे में आप क्या उपाय करने वाले हैं। मेरी राय में आपको एक Mini Portable AC को खरीद लेना चाहिए जो छोटा होने के साथ आपके साथ कहीं भी ले जाने लायक प्रोडक्ट है।
आप इसे अपने साथ अपनी कार में रख सकते हैं, आप इसे अपने ऑफिस में ले सकते हैं, आप इसे अपने घर पर, घर के किचन में और किसी भी स्थान पर अपने साथ रख सकते हैं। साइज़ में छोटा होने के कारण इसे कहीं भी फिट करने ड्रिलिंग करने या दीवार में छेद आदि करने की जरूरत नहीं है। पोर्टेबल होने के नाते इसे कहीं भी ला ले जा सकते हैं। आज हम आपको सबसे बेहतरीन मिनी Portable ACs के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो आपको बेहद ही सस्ते में मिल जाते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं, सबसे पहले जानते है कि मिनी पोर्टेबल एसी आखिर कैसे काम करते हैं।
कैसे काम करते हैं और किसके लिए बेस्ट हैं मिनी पोर्टेबल एसी?
आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि ज्यादातर सस्ते में आने वाले मिनी पोर्टेबल एसी बिजली की खपत भी कम करते हैं। यह USB या चार्जर के द्वारा चार्ज करने के बाद इस्तेमाल में लिए जाते हैं। हालांकि, इन पोर्टेबल एसी की सबसे बेहतरीन परफॉरमेंस के लिए आपको इनमें पानी या बर्फ डालने की भी जरूरत होती है, जिसके बाद यह आपको बेहद ठंडी हवा देते हैं जो आपको कहीं भी और कभी भी मनाली वाली ठंडी कूलिंग दे सकते हैं।
इसके अलावा, इस समय बाजार में कई पोर्टेबल मिनी एसी ऐसे भी आने लगे हैं जो आपको स्प्रे मोड के साथ साथ विंड मोड के साथ साथ टाइमर और डिजाइन आदि को आकर्षक दिखाने के लिए LED लाइट आदि से भी सजे होते हैं। इन्हें इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने घर की किसी भी दीवार में खिड़की में या दरवाजे में कोई तोड़फोड़ नहीं करनी होती है। इसके अलावा आपको किसी भी तरह की ड्रिलिंग की जरूरत भी नहीं होती है। आप बड़ी ही आसानी से अपने ऑफिस की टेबल पर घर पर बेड के साथ में, किचन में गैस के साथ में रख सकते हैं। आप इन्हें एक स्थान से उठाकर किसी भी दूसरे स्थान पर मिनटों में ला ले सकते हैं।
किन लोगों के लिए बेस्ट हैं Mini Portable AC?
अगर आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो एक छोटे कमरे में रहते हैं जैसे PG आदि में आदि में तो आपके लिए ये कूलर बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। असल में, ऐसा देखा गया है कि कई हॉस्टल और पीजी आदि में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं होती है जिससे आपको गर्मी में राहत मिल सके। ऐसे में अगर आप इन मिनी एसी जो बेहद ही पोर्टेबल हैं को खरीदते हैं तो आपकी समस्या झट से दूर हो जाती है। इसके अलावा अगर आप बेहद ही सस्ते में एक ऐसा ऑप्शन चाहते हैं जो आपको ठंडक का एहसास देने के साथ साथ आपकी जेब पर जरा भी असर न डाले तो यह आपके लिए बेस्ट है। आप इन पोर्टेबल मिनी एसी को ऑनलाइन बाजार से 500 रुपये से 2000 रुपये तक के प्राइस में आसानी से खरीद सकते हैं।
कौन से पोर्टेबल मिनी एसी सस्ते में बेस्ट रहेंगे?
अगर आप अपने लिए एक बेहतरीन पोर्टेबल एसी/फैन/कूलर खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए नीचे बताए गए ऑप्शन बेस्ट हो सकते हैं। इन्हें आप Amazon India से बड़ी आसानी से खरीद सकते हैं। इसके अलावा इनका प्राइस भी 500 रुपये से 2000 रुपये के बीच है। इसके अलावा आपको इनपर कई ऑफर भी मिल सकते हैं, जिनके बाद आप इन्हें सस्ते में खरीद सकते हैं।
- DRUMSTONE Portable Air Conditioner Fan
- Mabron Mini Cooler Fan
- Enfogo Portable Air Conditioner Fan
- Desidiya® Portable Mini Air FAN Cooler & Humidifier
- LEOPPARD Portable AC