ये हैं 7000mAh तक की बैटरी वाले 3 धुरंधर स्मार्टफोन्स, दूसरा वाला तो 17 मिनट में हो जाता है फुल चार्ज
आजकल मोबाइल यूजर्स सुपरफास्ट चार्जिंग वाले स्मार्टफोन्स को काफी पसंद कर रहे हैं, इसी वजह से कंपनियां भी तेज़ चार्जिंग और बड़ी बैटरी वाले फोन्स पेश करने पर जोर दे रही हैं. अगर आप भी ऐसा फोन लेना चाहते हैं, जिसमें दमदार बैटरी हो और उसमें फटाफट चार्जिंग हो जाती हो, तो यहां हम आपके लिए ऐसे ही तीन शानदार ऑप्शन्स लेकर आए हैं. ये फोन्स 100W से 150W तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं और इनमें से एक फोन तो सिर्फ 5 मिनट में ही 50% तक चार्ज हो जाता है. आइए इन डिवाइसेज के फीचर्स और कीमत पर एक नज़र डालते हैं.
iQOO Neo 10
iQOO का यह स्मार्टफोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है और अमेज़न इंडिया पर इसकी कीमत 33,998 रुपये रखी गई है. इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. कंपनी का कहना है कि यह फोन केवल 19 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाता है. इसमें 1.5K रेज़ॉल्यूशन के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है. कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर मिलता है.
Realme GT Neo 3
रियलमी का यह पावरफुल स्मार्टफोन 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. अमेज़न इंडिया पर इसकी कीमत 23,490 रुपये है. इसमें 4500mAh की बैटरी दी गई है जो 150W अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि यह फोन 5 मिनट में 50% और लगभग 17 मिनट में 100% चार्ज हो जाता है. फोन को मीडियाटेक डायमेंसिटी 8100 चिपसेट पावर देता है। इसमें 6.7-इंच का डिस्प्ले और फोटोग्राफी के लिए 50MP का मेन कैमरा मिलता है.
OnePlus 13
वनप्लस का यह फ्लैगशिप डिवाइस 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है. इसकी कीमत 64,999 रुपये है. इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी के अनुसार यह फोन सिर्फ 36 मिनट में 100% चार्ज हो जाता है. इसमें स्नैपड्रैगन 8 इलीट प्रोसेसर दिया गया है और कैमरे के लिए 50MP का मेन लेंस मौजूद है. फोन IP68/69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह डस्ट और वॉटर रेज़िस्टेंट बनता है.