Digit.in
  • न्यूज
  • टॉप 10
  • विजुअल स्टोरी
  • फीचर्स
  • हाउ टू
  • English
  • Hindi
  • Tamil
  • Kannada
  • Telugu
  • Malayalam
  • Bangla
  • Marathi
Login / Register is disabled Login
  • मोबाइल
    • सर्वश्रेष्ठ
      • तोडू हैं 30 हजार रुपये की कीमत में आने वाले ये फोन, 5G की सुपरफास्ट स्पीड है इनकी ताकत
      • भारत में मिलने वाले सबसे सस्ते मोबाइल फ़ोन की लिस्ट
      • 15 हजार रुपये की कीमत वाले इन फोन्स ने लूट रखी गई महफ़िल, इनके फीचर ही इन्हें बनाते हैं खासम खास
      • भारत में मिलने वाले 6,000 रुपए के बजट में सबसे बेस्ट स्मार्टफोन
      • भारत में 5000 रुपये की कीमत वाले सबसे दमदार स्मार्टफोन्स की लिस्ट यहाँ देखें
    • न्यूज
      • Vivo बहुत जल्द भारत में उतारेगा Vivo V27 का 4G वर्जन, इस खूबसूरत डिजाइन के साथ मरेगा धमाकेदार एंट्री
      • Oppo 10 जुलाई को भारत में लॉन्च करेगा Reno 10 लाइनअप, 27 मिनट में होगा फुल चार्ज
      • Tecno Camon 20 Premier 5G: कल लॉन्च होने जा रहा Tecno का 512GB स्टोरेज और 108MP कैमरा वाला ये धमाका फोन, पहले ही जानें कीमत
      • Oppo Reno 10 series: भारत में आ रहे Oppo के तीन धाकड़ स्मार्टफोंस
  • लैपटॉप
    • सर्वश्रेष्ठ
      • भारत में मिलने वाले 10 बेस्ट लैपटॉप
      • भारत में 50000 रुपये के अंदर आने वाले बेस्ट लैपटॉप
      • भारत में कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए ये हैं बेस्ट लैपटॉप्स
      • भारत में मिलने वाले बेस्ट लैपटॉप वो भी 25000 रुपये के अंदर
      • भारत में मिलने वाले बेस्ट लैपटॉप्स 30000 रुपये के अंदर
    • न्यूज
      • WWDC 2023: लंबे इंतज़ार के बाद Apple ने इन प्रॉडक्ट्स से उठाया पर्दा, देखें अब तक के अपडेट्स
      • एचपी पवेलियन एयरो 13: पावरफुल एएमडी 7000 प्रोसेसर के साथ अल्ट्रा-लाइट लैपटॉप
      • Primebook 4G इस दिन हो रहा लॉन्च, फ्लिपकार्ट सेल में मिलेंगे ये धांसू लॉन्च ऑफर
      • Samsung Galaxy Book3 Series की सेल हुई शुरू, पा सकते हैं 8000 रुपये तक का कैशबैक
Home » Feature Story » Entertainment » IMDb पर मिली दृश्यम से भी ज्यादा रेटिंग, सस्पेंस थ्रिलर की ‘बाप’ है साउथ की ये फिल्म, इस ओटीटी पर मौजूद

IMDb पर मिली दृश्यम से भी ज्यादा रेटिंग, सस्पेंस थ्रिलर की ‘बाप’ है साउथ की ये फिल्म, इस ओटीटी पर मौजूद

By Faiza | Updated on 29-Aug-2025
Add DIGIT as a preferred source
Follow Us on Google News Follow Us
IMDb पर मिली दृश्यम से भी ज्यादा रेटिंग, सस्पेंस थ्रिलर की ‘बाप’ है साउथ की ये फिल्म, इस ओटीटी पर मौजूद
Faiza Faiza
29-Aug-2025

सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों की बात हो तो साउथ सिनेमा ने हमेशा ही दर्शकों को बेहतरीन कंटेंट दिया है. बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी तक इस जॉनर की फिल्मों का दबदबा बना हुआ है. हालांकि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री भी इस मामले में पीछे नहीं रही है. इसी कड़ी में हम आपको एक बॉलीवुड और एक साउथ की फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिनमें से एक करीब 10 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और दूसरी बस 1 साल पहले, लेकिन दोनों को आज भी ओटीटी पर “मस्ट वॉच” फिल्मों में गिना जाता है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

सस्पेंस और एक्शन से भरी कई फिल्में आपने देखी होंगी, लेकिन आज हम जिन मूवीज की बात कर रहे हैं उन दोनों ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास पहचान बनाई है. जिसने भी इन्हें देखा उसने जमकर तारीफ की. यहां हम बात कर रहे हैं अजय देवगन की दृश्यम और विजय सेतुपति की महाराजा की, जिन दोनों का ही प्लॉट शुरू से आखिर तक बेहद स्ट्रांग है, लेकिन मेरी नज़रों में महाराजा ने एक कदम आगे वाला काम कर दिया है. हालांकि, आपको कौन सी ज्यादा पसंद आती है यह आप पर निर्भर करता है. अगर आपने अब तक ये फिल्में नहीं देखी हैं तो नीचे दी गई तुलना को देखकर आप समझ जाएंगे कि आपको कौन सी पहले देखनी चाहिए.

दृश्यम और महाराजा की कहानी

दृश्यम: करीब 2 घंटे 36 मिनट लंबी इस फिल्म की कहानी दर्शकों को पूरी तरह से बांधकर रखती है. इसमें न तो जरूरत से ज्यादा एक्शन दिखाया गया है और न ही शोरगुल करने वाले गाने डाले गए हैं. कहानी एक आम परिवार की है, जो अपनी साधारण जिंदगी खुशी से बिता रहा होता है. लेकिन अचानक एक घटना उनकी पूरी दुनिया हिला देती है और उनका जीवन डर और बेचैनी में घिर जाता है. एक लड़के के गुम होने की घटना में पुलिस उस परिवार को शक के घेरे में लेती है और जांच के दौरान उन्हें काफी हद तक टॉर्चर भी करती है. लेकिन क्या वास्तव में उस परिवार का उस लड़के से कोई रिश्ता है या फिर पुलिस की मनमानी का शिकार वो लोग बनते हैं? इसका जवाब जानने के लिए आपको यह फिल्म दृश्यम देखनी होगी.

महाराजा: फिल्म की कहानी एक नाई और उसकी बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है. एक हादसे में उसकी पत्नी की मौत हो जाती है, लेकिन उसी वक्त बेटी कचरे के डिब्बे की वजह से बच जाती है. इसके बाद वह उस कूड़ेदान को “लक्ष्मी” नाम दे देता है. एक दिन वह पुलिस स्टेशन जाकर “लक्ष्मी” के गुम होने की शिकायत दर्ज कराता है. शुरुआत में लोग कन्फ्यूज़ हो जाते हैं कि वह किसी इंसान के बारे में बता रहा है या किसी चीज़ के, लेकिन धीरे-धीरे खुलते राज एक ऐसा सच सामने लाते हैं जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की होती.

यह भी पढ़ें: दहशत का दूसरा नाम है 1 घंटे 51 मिनट वाली साउथ की ये सस्पेंस फिल्म, जिसे देख छूट जाते हैं अच्छे-अच्छों के पसीने, IMDb पर मिली इतनी रेटिंग

दृश्यम और महाराजा की IMDb रेटिंग

दृश्यम: यह फिल्म 2015 में सिनेमाघरों में आई थी. इसे साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की मलयालम फिल्म से हिंदी में रीमेक किया गया था. डायरेक्टर निशिकांत कामत ने इसे बेहतरीन तरीके से पर्दे पर उतारा और यही वजह रही कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही और इसने शानदार कमाई भी की. IMDb ने भी इसे 8.2 की ज़बरदस्त रेटिंग दी है.

महाराजा: यह थ्रिलर साउथ स्टार विजय सेतुपति के करियर की 50वीं फिल्म थी, जिसे दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. IMDb पर इस मूवी को 8.4 की हाई रेटिंग हासिल हुई और यह 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से भी एक रही.

दृश्यम और महाराजा की स्टारकास्ट

दृश्यम: अब जहां तक कास्ट की बात है तो इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर और कमलेश सावंत भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आते हैं. हिंदी में इस फिल्म का निर्देशन निशिकांत कामत ने किया है.

महाराजा: महाराजा में विजय सेतुपति के साथ अनुराग कश्यप, सचाना नामीदास, ममता मोहनदास, नटराजन सुब्रमण्यम, भारतीराजा, मुनिषकांथ और कई अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं. इस फिल्म का निर्देशन निथिलन समीनाथन ने किया है.

दृश्यम के तीसरे पार्ट की तैयारी

अब तक दृश्यम फ्रेंचाइज़ी की दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सक्सेस साबित हुईं. खासतौर पर 2022 में आई दृश्यम 2 ने तो ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल किया. खबरों की मानें तो मेकर्स अब दृश्यम 3 की तैयारियों में जुटे हुए हैं. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि अगली किस्त में अजय देवगन अपने किरदार को किस नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश करते हैं.

महाराजा क्यों देखें

विजय सेतुपति की इस फिल्म को कई दर्शक एक मास्टरपीस मानते हैं. फिल्म यह दिखाती है कि एक पिता अपनी बेटी को बचाने के लिए किस हद तक जा सकता है. दमदार स्क्रीनप्ले, शानदार एक्टिंग और रोमांच से भरपूर कहानी ने इसे बेहतरीन बना दिया. यहां तक कि सस्पेंस के मामले में तो यह अजय देवगन की दृश्यम से भी एक कदम आगे है.

दृश्यम और महाराजा कहां देखें

अगर आपने अभी तक ‘दृश्यम’ या ‘महाराजा’ नहीं देखी है तो आपको बता दें कि ये दोनों ही अपने आप में मास्टरपीस हैं और यही वजह है कि दोनों को मस्ट-वॉच कहा जाता है. दृश्यम JioHotstar पर और महाराजा Netflix पर उपलब्ध है. महाराजा फिल्म हिंदी समेत कुल 5 भाषाओं में देखी जा सकती है. खासकर इसका क्लाइमैक्स दर्शकों को पूरी तरह चौंका देता है.

यह भी पढ़ें: Panchayat Season 5 की रिलीजिंग से पहले देख लें ये 5 एपिसोड की वेब सीरीज, हंसा-हंसा कर फुला देगी पूरे परिवार का पेट, IMDb रेटिंग 9

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Latest Article
7 एपिसोड की दिमाग फाड़ साउथ इंडियन सीरीज, इसके आगे ‘दृश्यम’ भी फेल? IMDb रेटिंग 7.8 7 एपिसोड की दिमाग फाड़ साउथ इंडियन सीरीज, इसके आगे ‘दृश्यम’ भी फेल? IMDb रेटिंग 7.8
iPhone बन रहा बर्थ कंट्रोल डिवाइस..ज्यादा फोन होने से कम होते हैं बच्चे, रिपोर्ट में हैरान कर देने वाला दावा iPhone बन रहा बर्थ कंट्रोल डिवाइस..ज्यादा फोन होने से कम होते हैं बच्चे, रिपोर्ट में हैरान कर देने वाला दावा
Realme P4R 5G भारत में लॉन्च, 8000mAh की बड़ी बैटरी और  परफॉर्मेंस जीत लेगी दिल, जान लें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स Realme P4R 5G भारत में लॉन्च, 8000mAh की बड़ी बैटरी और परफॉर्मेंस जीत लेगी दिल, जान लें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
फिर बढ़ सकते हैं रिचार्ज के दाम! 1.5GB प्रतिदिन डेटा वाले प्लान हो सकते 50 रुपये तक महंगे फिर बढ़ सकते हैं रिचार्ज के दाम! 1.5GB प्रतिदिन डेटा वाले प्लान हो सकते 50 रुपये तक महंगे
Elon Musk को झटका! भारत में Starlink की लॉन्चिंग अटकी, जानें भारत सरकार ने क्यों लिया ये फैसला Elon Musk को झटका! भारत में Starlink की लॉन्चिंग अटकी, जानें भारत सरकार ने क्यों लिया ये फैसला
Most Searched Mobile Phones
  • Best Phones Under 10000
  • Best Phones Under 20000
  • Best Phones Under 30000
  • Upcoming Phones in 2026
  • Latest Mobile Phones
Latest Phones
  • Motorola Edge 70 Pro+
  • Xiaomi 17T
  • Oppo F33 Pro
  • Oppo Find X9 Ultra
  • Motorola Razr Fold
Mobile Recharge Plans
  • Airtel Recharge Plans
  • BSNL Recharge Plans
  • Reliance JIO Recharge Plans
  • VI Recharge Plans
Hindi Tech Tips
  • 5 Star Rating वाले सबसे सस्ते 1 Ton AC
  • भयंकर गर्मी में कूलर देगा शिमला जैसी हवा! ट्राई करें ये ‘Ice Bottle’ ट्रिक..एक बार आज़माया तो AC भूल जाएंगे
  • दिन-रात चलेगा AC-फ्रिज..फिर भी बहुत कम आएगा बिजली बिल
  • फ्रिज कूलिंग बढ़ाने के 3 सीक्रेट टिप्स
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
SUBSCRIBE Subscribe for the industry's biggest tech news
Enter your email to get notified about our new solutions
By submitting your email, you agree to our
Terms and Privacy Notice.
CONNECT WITH US
  • icon Times Center, FC-6, 1st Floor, Sector 16A, Film City, Noida - 201301
  • icon (+91-120-6776999)
    (1800 121 0005)
  • icon Suggestion: editor@digit.in
    Business: business@digit.in
    Website: sales@digit.in
© 2026 Digit.in, All rights reserved
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
icon
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise with us
  • Regulatory
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
© 2026 Digit.in, All rights reserved
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo