औंधे मुंह गिरी 256GB स्टोरेज वाले फोन की कीमत, जानिए 20 हजार से कम में कैसे खरीदें दमदार मॉडल
Motorola ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन Edge 60 लॉन्च किया है।
Motorola Edge 50 की कीमत में भारी भरकम गिरावट देखी गई है।
आइए इसकी डिस्काउंट डील और खासियतों के बारे में जानते हैं।
Motorola ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन Edge 60 लॉन्च किया है, जिसके बाद इसके पिछले वेरिएंट Motorola Edge 50 की कीमत में भारी भरकम गिरावट देखी गई है। अब यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर पहले के मुकाबले काफी कम कीमत में उपलब्ध है। Motorola Edge 60 को 12GB रैम और 256GB स्टोरेज विकल्प के साथ लॉन्च किया गया है, जिसकी शुरुआती कीमत 25,999 रुपए रखी गई है। आइए पिछले फोन की डिस्काउंट डील और उसकी खासियतों के बारे में जानते हैं।
Motorola Edge 50 की कीमत में भारी कटौती
Motorola Edge 50 केवल एक ही स्टोरेज वेरिएंट में आता है – 8GB रैम और 256GB स्टोरेज। लॉन्च के दौरान इस डिवाइस की कीमत 27,999 रुपए थी, लेकिन अब इसे 21,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। यह हैंडसेट दो कलर ऑप्शंस: ग्रीन और पिंक में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा, फोन पर कई आकर्षक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं, जिनकी मदद से इसकी कीमत 20,000 रुपए से भी कम हो सकती है। Flipkart पर यह फोन 5% कैशबैक के साथ मिल रहा है और एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी उठाया जा सकता है।
Motorola Edge 50 के खास स्पेसिफिकेशन्स
मोटोरोला एज 50 में 6.67-इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट मौजूद है और फोन को 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। पावर के लिए इसमें 5000mAh बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें एक 50MP का मेन सेंसर, एक 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और एक 10MP का टेलीफोटो कैमरा दिया है। फोन के फ्रन्ट पर एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और इसके बैक पैनल पर प्रीमियम वीगन लेदर फिनिश दी गई है।
अगर आप एक बेहतरीन डिस्प्ले, दमदार कैमरा और बड़ी बैटरी वाला प्रीमियम स्मार्टफोन कम कीमत में लेना चाहते हैं, तो यह डील आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है।