Digit.in

Vivo Y400 Pro की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, धांसू लुक भी आया सामने, देखें क्या कुछ होगा खास

Highlights

नया स्मार्टफोन Vivo Y400 Pro 5G बहुत जल्द लॉन्च होने वाला है।

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस सीरीज में कंपनी और कौन-कौन से डिवाइसेज लाने वाली है।

यह पिछले साल पेश हुए Y300 Pro का अपग्रेडेड वर्जन होगा।

Vivo Y400 Pro की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, धांसू लुक भी आया सामने, देखें क्या कुछ होगा खास

Vivo भारत में अपनी Y400 सीरीज के तहत एक नया स्मार्टफोन Vivo Y400 Pro 5G को बहुत जल्द लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने भारत में इस फोन की लॉन्च डेट का आधिकारिक तौर पर खुलासा कर दिया है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस सीरीज में कंपनी और कौन-कौन से डिवाइसेज लाने वाली है। Y400 Pro को लेकर यह पुष्टि हो चुकी है कि यह पिछले साल पेश हुए Y300 Pro का अपग्रेडेड वर्जन होगा।

लॉन्च डेट और डिजाइन डिटेल्स

कंपनी के अनुसार, विवो के इस अपकमिंग स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट 20 जून तय की गई है। साथ ही, ब्रांड ने इस स्मार्टफोन के ऑफिशियल डिज़ाइन को भी टीज़र पोस्टर के ज़रिए साझा किया है। पोस्टर में देखने को मिला है कि फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें दोनों कैमरे एक स्क्वायर रिंग में लगे होंगे। यह फोन अपने सेगमेंट का सबसे पतला 3D कर्व्ड डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन माना जा रहा है।

Vivo Y400 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

लीक्स और अफवाहों के अनुसार यह स्मार्टफोन 6.77 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले लेकर आ सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 4500 निट्स तक हो सकती है, जिससे सूरज की रोशनी में भी बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा।

विवो वाई400 प्रो को पावर देने के लिए इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 7300 चिपसेट दिया जा सकता है। रैम की बात करें तो इसमें 8GB फिजिकल RAM के साथ 8GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा स्टोरेज ऑप्शंस में 128GB और 256GB मिलने की संभावना है।

फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50MP Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर और 2MP अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल होंगे। वहीं, फ्रंट कैमरा 32MP का हो सकता है, जो वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए शानदार रहेगा। बैटरी की बात करें तो फोन में 5500mAh की बैटरी दी जा सकती है, जिसे 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles