Jio Airtel Vodafone Idea BSNL Entry Level Postpaid plans which is affordable and Best
प्रीपेड रिचार्ज करने वाले सभी लोगों के हित में टेलीकॉम रेगुलेटरी ऑथोरिटयॉ ऑफ़ इंडिया (TRAI) ने एक बड़ा कदम उठाया है। ट्राई ने ‘टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन (तेरहवां संशोधन) रेगुलेशन, 2026’ के नियमों को जारी कर दिया है। जिसके वजह से अब Jio, Airtel, Vi और BSNL को अपने ग्राहकों के लिए सिर्फ कॉल और एसएमएस वाले नए और किफायती मोबाइल रिचार्ज प्लान लेकर आने होंगे। इससे लोगों को मजबूरन डेटा वाले प्लान नहीं लेने पड़ेंगे और उन्हें सस्ते रिचार्ज विकल्प मिल पाएंगे। ट्राई ने इस संबंध में एक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।
सीधे शब्दों में कहें तो, ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को स्पष्ट रूप से कह दिया है कि अब उन्हें अपने ग्राहकों के लिए नए रिचार्ज प्लान्स लेकर आने होंगे। इससे ऐसे लोगों का फायदा होगा जिन्हें रिचार्ज कराते समय ज़्यादा डेटा की ज़रूरत नहीं पड़ती, उन लोगों के लिए ये एक बहुत ही अच्छा और किफायती विकल्प साबित होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नए नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को Voice & SMS Only STV देने होंगे। इसी के साथ 30 दिन और उससे कम वैलिडिटी के लिए ऐसे प्लान अनिवार्य कर दिए गए हैं। हर महीने एक ही तारीख को रिन्यू होने वाला विकल्प भी ग्राहकों को देना होगा और 30 दिन से अधिक वैलिडिटी वाला कम से कम 1 Voice-SMS प्लान भी अनिवार्य हो गया है।
अब डेटा इस्तेमाल नहीं करने वाले ग्राहकों को बेवजह डेटा के पैसे नहीं देने पड़ेंगे, जिससे उनके पैसे बच सकेंगे, इसी के साथ ग्राहक अपनी जरूरत और खर्च के हिसाब से छोटे-बड़े रिचार्ज चुन सकेंगे।
ट्राई ने कहा है कि टेलीकॉम कंपनियां ‘वॉइस और SMS’ ओनली वाले STV (स्पेशल टैरिफ वाउचर) बहुत कम और सिर्फ लंबी वैलिडिटी पर ही दे रही थीं। इससे कम आय वाले ग्राहकों को सस्ते और कम वैलिडिटी के रिचार्ज नहीं मिल पा रहे थे। ट्राई ने कुछ महीने पहले इस मामले पर सुझाव मांगे थे। ट्राई को 1132 प्रतिक्रियाएं/सुझाव मिले भी थे।
हालांकि अभी तक ट्राई ने अपने नोटिफिकेशन में किसी तारीख का जिक्र नहीं किया है। ऐसे में ये माना जाना चाहिए कि अब टेलीकॉम कंपनियों को कोई न कोई कदम उठाना ही है। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में ऐसे नए प्रीपेड प्लान्स आ सकते हैं जो कम वैलिडिटी के साथ सिर्फ कॉल और एसएमएस की सुविधा पेश करेंगे। यानी आने वाले दिनों में अगर किसी को 30 दिन की वैलिडिटी वाला रिचार्ज चाहिए और डेटा की जरूरत नहीं है तो उसे ओनली वॉयस और एसएमएस वाला रिचार्ज जरूर मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Jio और T-Mobile ने बदल दिया 5G रोमिंग का खेल! दुनिया में पहली बार हुआ ये बड़ा काम