भारत के बाद अब America में भी बैन किया जा सकता है TikTok, जानिये सबकुछ

भारत के बाद अब America में भी बैन किया जा सकता है TikTok, जानिये सबकुछ
HIGHLIGHTS

भारत के बाद, अब अमेरिका भी चीनी निगरानी और प्रचार के संदेह के तहत टिकटोक पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहा है

इसके अलावा आपको बता देते हैं कि चीन की ओर से TikTok के कॉन्टेक्ट पर सेंसर लगाने के बाद यह अब Hong Kong से भी बाहर हो गया है

भारत की संप्रभुता और अखंडता के लिए पूर्वाग्रही गतिविधियों में लिप्त होने के कारण भारत सरकार द्वारा TikTok के साथ देश में 58 अन्य चीनी एप्स प्रतिबंध लगा दिया है, इसके बाद टिकटॉक को एक और देश में हार का सामना करना पड़ सकता है। ऐप को क्लिपबोर्ड की सामग्री की प्रतिलिपि बनाने में भी लिप्त पाया गया था, जिसे एप्पल डिवाइस पर नए iOS 14 अपडेट के माध्यम से खोजा गया था।

मार्च में, शोधकर्ताओं ने टिकटॉक ऐप में कुछ परेशान करने वाली कमजोरियों की खोज की जिसमें क्लिपबोर्ड में संग्रहीत टेक्स्ट डाटा को पढ़ना आदि शामिल है जो कंप्यूटर द्वारा डेटा को संग्रहीत करने के लिए उपयोग किया जाता है जिसके माध्यम से पासवर्ड, ईमेल और अन्य जैसी चीजों से कॉपी या कट किया जा सकता है। दावे को बाद में iOS 14 के बीटा रिलीज़ द्वारा सत्यापित किया गया था जो कि हर बार क्लिपबोर्ड सामग्री को ऐप द्वारा एक्सेस किए जाने पर उपयोगकर्ताओं को सूचित करने की सुविधा के साथ आता है।

इन सभी चीजों को देखकर ऐसा भी सामने आ रहा है कि अमेरिका भी TikTok को जल्द ही बैन कर सकता है. आपको बता देते हैं कि अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने राष्ट्रीय टेलीविज़न पर इस मुद्दे को रखते हुए कहा गया है कि वह अमेरिका में भी TikTok पर प्रतिबन्ध लगा सकते हैं, ऐसा ही कुछ Routers की एक रिपोर्ट में भी सामने आया है। भारत की तरह, इस बात की भी चिंता बढ़ रही है कि ऐप को चीन सरकार द्वारा निगरानी और प्रचार के एक उपकरण के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

Hong Kong से भी बाहर हुआ TikTok?

जब तक अमेरिका लोकप्रिय शोर्ट वीडियो ऐप को प्रतिबंधित करने की दिशा में एक ठोस कदम नहीं उठाता है, तब तक TikTok की ओर से ऐसा देखा जा रहा है कि उसने अपने आप ही Hong Kong से अपने आप को बाहर कर लुया है, यह एक ऐसा क्षेत्र है जो हाल ही में पारित एक विवादास्पद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को लेकर बीजिंग सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर विद्रोह कर रहा है। और जब से यह कानून लागू हुआ है, बीजिंग सरकार सोशल मीडिया से चीन विरोधी सामग्री को हटा रही है।

हांगकांग में सोमवार रात को 116 पेज का एक सरकारी दस्तावेज जारी किया गया जिसमें सेंसरशिप की योजनाओं का खुलासा किया गया। इसने सेंसरशिप के अनुरोधों का पालन करने के लिए फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, ट्विटर, टेलीग्राम, गूगल और TikTok जैसे वैश्विक सामाजिक नेटवर्क पर दबाव डाला है। एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार, टिकटॉक को छोड़कर सभी ने इसका पालन करने से इनकार कर दिया है। इसके कारण ही टिकटोक ने बाजार से बाहर निकलने का विकल्प चुना है।

भारत में बैन पर कैसे रहा है लोगों का रिएक्शन?

जहां हम देख रहे है कि देश में TikTok के साथ अन्य 58 चाईनीज़ एप्स को भारत में बैन कर दिया गया है, इसके अलावा आपको बता देते हैं कि TikTok को तो Google Play Store और App Store से भी रिमूव कर दिया गया है। असल में आपको बता देते हैं कि अन्य चीनी एप्स जिनकी लिस्ट को आप नीचे देख सकते हैं। इनमें से सभी को अभी भी गूगल प्ले स्टोर और एप्प स्टोर से डाउनलोड और इनस्टॉल किया जा सकता है। इस तरह की गतिविधि पर कई TikToker’s और Celebrities का रिएक्शन सामने आया है, आपको बता देते है कि हमारे सोशल मीडिया चैनल पर भी हमने एक पोल चलाया था जिसमें से आये वोट यही कह रहे हैं कि लोग ऐसा होने से खुश हैं।

असल में कई लोग इससे खफा भी है, और कह रहे हैं कि एप्प को बैन करने के स्थान पर इसके अंदर मौजूद गलत और सेंसिटिव कॉन्टेंट को या भद्दे कंटेंट को रिमूव करना चाहिए था, न कि एप्प को पूरी तरह से भारत में बैन करना चाहिए था। आप यहाँ कुछ TikToker’s और Celebrities के रिएक्शन को देख सकते हैं:

Vijay Karthikeyan, 36
Techboss India
233k followers on TikTok

हमने इनसे सवाल किया था, और इन्होंने उसके जवाब में हमसे कहा है कि, “हाँ,  टिकटोक निश्चित रूप से नशे की लत जैसा ही है, अर्थात् addictive है। उनके पास एक सरल उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस है जिसे कोई भी उपयोग कर सकता है और आप इसे ब्राउज़ करने में बहुत समय खर्च कर सकते हैं। हालाँकि मेरे पास बहुत अधिक फॉलोवर्स हैं लेकिन मैं इसके बाद भी TikTok Ban और अन्य चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने के भारत सरकार के कदम का समर्थन करता हूं क्योंकि यह एप्स हमारे डेटा को चुराकर हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं।”

Aarish Khan, 19.
A.K.Technical Point
1.7 million followers on TikTok

इनसे भी हमने कुछ सवाल किये थे, और इन्होंने से भी अपनी प्रतिक्रिया रखते हुए हमें बताया है कि, “मैं लगभग 2 साल से TikTok पर हूँ ऐसे में मेरे बहुत अधिक फॉलोवर्स भी हुए हैं। पहले, मैं दिन में दो घंटे से अधिक समय ऐप पर स्क्रॉल करता था और यह बहुत ही Addictive था। लेकिन मुझे नहीं लगता कि TikTok पर रोक लगा देनी चाहिए थी। इसके बजाय, TikTok को hateful content को प्लेटफार्म से हटाने की दिशा में काम करना चाहिए था।”

(China App List) किन चीनी एप्स को किया गया है बैन? 

आपको बता देते है कि इस लिस्ट में TikTok के साथ अन्य कई चीनी एप्स को रखा गया है। इस लिस्ट में अन्य एप्स की बात करें तो इसमें Shareit, Kwai, UC Browser, Baidu map, Shein, Clash of Kings, DU battery saver, Helo, Likee, YouCam makeup, Mi Community, CM Browers, Virus Cleaner, APUS Browser, ROMWE, Club Factory, Newsdog, Beutry Plus, WeChat, UC News, QQ Mail, Weibo, Xender, QQ Music, QQ Newsfeed, Bigo Live, SelfieCity, Mail Master, Parallel Space, Mi Video Call — Xiaomi, WeSync, ES File Explorer, Viva Video — QU Video Inc, Meitu, Vigo Video, New Video Status, DU Recorder, Vault- Hide, Cache Cleaner DU App studio, DU Cleaner, DU Browser, Hago Play With New Friends, Cam Scanner, Clean Master — Cheetah Mobile, Wonder Camera, Photo Wonder, QQ Player, We Meet, Sweet Selfie, Baidu Translate, Vmate, QQ International, QQ Security Center, QQ Launcher, U Video, V fly Status Video, Mobile Legends, और DU Privacy। हालाँकि अब देखना होगा कि आखिर क्या सरकार आने वाले समय में देश में चीनी प्रोडक्ट्स पर भी रोक लगाती है, इन प्रोडक्ट्स में सबसे ज्यादा मार्किट शेयर अपने नाम किये गए मोबाइल ब्रांड्स हैं। हालाँकि इस बारे में अभी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन आने वाले समय में आखिर सरकार क्या फैसला लेती है यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

कैसा रहा TikTok Ban के बाद Celebrities का रिएक्शन

यहाँ हम कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स के माध्यम से आपको दिखाने वाले हैं कि आखिर कैसा रहा TikTok Ban के बाद Celebrities का क्या रिएक्शन रहा है:

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo