फोन उठाने से पहले ही पता चल जाएगा सामने वाले का ‘काम धंधा’..बड़े कमाल का है ये फीचर
Truecaller में एक नए फीचर को जोड़ दिया गया है।
इस फीचर की मदद से फोन उठाने से पहले ही सामने वाले का काम-धंधा पता चल जाने वाला है।
आइए इस फीचर के बारे में सम्पूर्ण डिटेल्स लेते हैं।
ऐसा कई बार होता है फोन पर किसी का कॉल आते ही असमंजस की स्थिति बन जाती है, फोन उठाने वाला इस सोच में पड़ जाता है कि सामने वाला आपको किस कारण से कॉल कर रहा है, यह कौन है और कहाँ काम करता है। यह पता ही नहीं चल पाता कि आखिर यह व्यक्ति जो कॉल कर रहा है, वह काम कहाँ करता है। असल में, ऑफिस, बिजनेस, हायरिंग या क्लाइंट्स से जुड़ी कॉल्स में सिर्फ कॉलर का नाम देखकर यह अंदाजा लगाना नामुमकिन होता है कि फोन करने वाला किस कंपनी या पद पर काम करता है, या इसका संबंध है।
Surveyइसी समस्या को हल करने के लिए या ऐसा भी कह सकते हैं कि आपको यह बताने के लिए कि जो आपको कॉल कर रहा है, वहाँ कहाँ काम करता है, एक दमदार फीचर Truecaller प्लेटफॉर्म में जोड़ दिया गया है। कंपनी ने LinkedIn के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस नए इंटीग्रेशन के बाद अब कॉलर आईडी स्क्रीन पर यूजर के नाम और फोटो के साथ-साथ उसकी लिंक्डइन से वेरिफाइड प्रोफेशनल जानकारी भी नजर आने वाली है। इसका मतलब है कि अब आपको पता चलने वाला है कि जो आपको कॉल कर रहा है, वह किस कंपनी ने और इस समय किस पद पर काम करता है।
अब कंपनी का नाम और अन्य डिटेल्स भी आएंगी
इस नए फीचर की मदद से यूजर्स अब अपने ट्रूकॉलर प्रोफाइल पर अपना जॉब टाइटल और कंपनी का नाम दिखा सकेंगे। यदि लिंक्डइन पर आपकी प्रोफाइल पहले से वेरिफाइड है, तो ट्रूकॉलर की कॉलर आईडी पर भी आधिकारिक ‘वेरिफिकेशन सिग्नल’ दिखेगा। इसके अतिरिक्त, कॉल स्क्रीन पर दिखने वाली प्रोफाइल से सीधे उस व्यक्ति के लिंक्डइन अकाउंट पर भी जाने की सुविधा मिलेगी। फिलहाल यह सेवा एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए रोलआउट की जा रही है, जबकि आईफोन (iOS) यूज़र्स को यह फीचर आने वाले समय में मिल जाने की संभावना है। हालांकि, गोपनीयता का ध्यान रखते हुए कंपनी ने इसे पूरी तरह ऑप्शनल रखा है, यानी यूजर अपनी मर्जी से ही लिंक्डइन प्रोफाइल को लिंक कर सकते हैं। कंपनी खुद से ऐसा नहीं करने वाली है।
बिजनेस कॉल्स और जॉब सीकर्स को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा
यह नया फीचर उन प्रोफेशनल्स, फ्रीलांसर्स और कारोबारियों के लिए बेहद मददगार होने वाला है, जिन्हें रोजाना दर्जनों नए रिक्रूटर्स, क्लाइंट्स, वेंडर्स और सेल्स एग्जीक्यूटिव्स की कॉल्स आती हैं। अब किसी नए नंबर से घंटी बजते ही स्क्रीन पर यह साफ हो जाएगा कि कॉल करने वाला किसी बड़ी कंपनी का एचआर है, कोई नया क्लाइंट है या फिर कोई सर्विस प्रोवाइडर आपको कॉल कर रहा है। इससे जरूरी बिजनेस कॉल्स को मिस होने से बचाया जा सकेगा और अनचाहे कॉल्स को फिल्टर करना भी बेहद आसान हो जाने वाला है।
Login with LinkedIn से मिनटों में बन जाएगा नया प्रोफाइल
नए यूज़र्स की सहूलियत के लिए ट्रूकॉलर ने ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया को भी पहले से फास्ट कर दिया है। अब प्लेटफॉर्म पर साइन-अप करते समय ‘लॉगिन विद लिंक्डइन’ (Login with LinkedIn) का ऑप्शन आने वाला है। इस ऑप्शन का चुनाव करते ही यूजर का पूरा नाम, प्रोफाइल पिक्चर, डेजिग्नेशन और कंपनी की जानकारी सीधे लिंक्डइन से ऑटो-फेच होकर ट्रूकॉलर प्रोफाइल में सेट हो जाएगी। इससे यूज़र को बार-बार अपनी प्रोफाइल डिटेल्स मैनुअली भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी और कॉलर आईडी तुरंत प्रोफेशनल आइडेंटिटी के साथ तैयार हो जाने वाली है।
यह भी पढ़ें: Poco X8 Power vs Vivo T5x vs Nothing Phone 4b: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
