Amazon या Flipkart नहीं, इस जगह कौड़ियों के भाव मिल रहा प्रीमियम Nothing Phone 4a Pro, देखें डील

Amazon या Flipkart नहीं, इस जगह कौड़ियों के भाव मिल रहा प्रीमियम Nothing Phone 4a Pro, देखें डील

Nothing के नए फ्लैगशिप फीचर वाले फोन Nothing Phone 4a Pro पर सीधे 11,020 रुपए की छूट मिल रही है। खास बात यह है कि यह छूट अमेजन यह फ्लिपकार्ट पर नहीं बल्कि क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Zepto पर मिल रही है। फोन की इस छूट में बैंक ऑफर या किसी भी प्रकार का एक्सचेंज डिस्काउंट शामिल नहीं है। Nothing Phone 4a Pro फोन के स्पेक्स में आपको दो 50MP कैमरे और खास Glyph Interface जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो इसे बाकी फोन से अलग बनाते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Nothing Phone 4a Pro पर कितनी होगी बचत?

Nothing Phone 4a Pro के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत अभी सितंबर में हुए दूसरे प्राइस हाईक के बाद 57,999 रुपए तक पहुंच गई है। लेकिन अभी यह फोन Zepto पर 46,979 रुपये की कीमत पर बेचा जा रहा है। यानी ग्राहकों की 11,020 रुपए की सीधी बचत हो रही है।

Nothing Phone 4a Pro का इतना हुआ था प्राइस हाइक

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Nothing Phone 4a Pro के 256GB वैरिएंट को 5 मार्च 2026 को 42,999 रुपए की शुरूआती कीमत में लॉन्च किया गया था। फोन की कीमत में इस साल कई बार उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। सितंबर में इस 8GB RAM + 256GB मॉडल की कीमत 54,999 रुपए की शुरूआती कीमत से बढ़कर 57,999 रुपए हो गयी थी। टोटल देखा जाए तो लॉन्च से अब तक इस फोन की कीमत 15000 रुपए तक बढ़ गई है।

Nothing Phone 4a Pro पर मिलने वाला बैंक ऑफर

इस फ़ोन की खरीद पर आपको No Cost EMI का ऑप्शन भी दिया जा रहा है, जो ₹2,278 प्रति महीने से शुरू होता है। यह EMI प्लान 24 महीने के लिए उपलब्ध है। यानी ग्राहक पूरी रकम एक साथ देने की जगह हर महीने तय राशि देकर फोन खरीद सकते हैं। बैंक और लागू शर्तों के अनुसार EMI की उपलब्धता अलग-अलग हो सकती है।

Nothing Phone 4a Pro के स्पेक्स और फीचर्स

बात की जाए अगर Nothing Phone 4a Pro के स्पेक्स की, तो इसमें आपको 6.83 इंच का 144Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 1260×2800 पिक्सल है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। Nothing Phone 4a Pro Nothing OS पर चलता है और इसमें कंपनी का खास Glyph Interface भी मिलता है। कैमरा की बात करें तो Nothing Phone 4a Pro में 50MP + 50MP + 8MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें मेन कैमरे के अलावा पेरिस्कोप लेंस और अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलते हैं। फोन में 140x Ultra Zoom फीचर भी दिया गया है, जिसे Nothing अपनी खास कैमरा खूबियों में से एक गिनाता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP का दमदार फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5,400mAh की जंबो बैटरी दी गई है जो 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें: OnePlus 16 में मिलेगा 200MP का दमदार कैमरा सेटअप..लॉन्च से पहले डिटेल्स लीक

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile