Jio-Airtel के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है Starlink? रिलीज डेट से लेकर प्लांस, स्पीड और उपलब्धता की सम्पूर्ण डिटेल्स
भारत में जल्द ही Elon Musk की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा Starlink की शुरुआत होने जा रही है। कंपनी ने हाल ही में महाराष्ट्र सरकार के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत राज्य के दूरदराज़ और ग्रामीण इलाकों में सैटेलाइट इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह साझेदारी Starlink के भारत में अपने संचालन शुरू करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। जैसे ही कंपनी को देश में सभी लंबित मंजूरियाँ मिल जाती हैं, Starlink की सेवा आधिकारिक रूप से भारत में शुरू हो जाने वाली है।
Starlink India: प्लांस से लेकर स्पीड और कवरेज की सम्पूर्ण डिटेल्स
Starlink भारत में दो प्रमुख प्लांस के साथ अपनी सेवा को शुरू कर सकती है, पहले प्लान को कंपनी Lite Plan के तौर पर पेश कर सकती है और दूसरा प्लान कंपनी का High-Speed Plan हो सकता है। Lite Plan उन यूज़र्स के लिए होगा जिन्हें बेसिक इंटरनेट स्पीड चाहिए, जबकि High-Speed Plan फास्ट डाउनलोड और अपलोड स्पीड के साथ बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने वाला है।
इन दोनों प्लान्स को सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि कॉर्पोरेट या कमर्शियल यूज़र्स के लिए कस्टमाइज़्ड बिज़नेस पैकेज भी आने की उम्मीद है, जिनकी कीमत थोड़ी ज़्यादा हो सकती है।
स्पीड आदि की बात करें तो भारत में Starlink की इंटरनेट स्पीड 25 Mbps से 225 Mbps के बीच रह सकती है। हालांकि, कंपनी अमेरिका में अपने ग्राहकों को 300 Mbps तक की स्पीड प्रदान कर रही है, इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि भारत में भी धीरे-धीरे इसी लेवल का इंटरनेट मिलने वाला है।
Availability and User Cap
भारतीय सरकार ने देश में सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं के लिए एक सीमा तय की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Starlink India को 20 लाख (2 Million) कनेक्शन मात्र की की अनुमति दी जाएगी। इसका मतलब है कि शुरुआती चरण में Starlink की सेवाओं को सीमित यूज़र्स तक ही पहुँचने वाली हैं, ऐसा करने के पीछे का कारण अगर देखा जाए तो इसमें क्वालिटी तो मिलने वही वाली है, इसके अलावा कम यूजर्स को ही यह सेवा दी जाएगा, ऐसा करने से कनेक्शन लंबे समय के लिए स्टेबल भी रहने वाला है।
Starlink India Price और Setup Cost
भारत में Starlink की शुरुआत एक वन-टाइम इंस्टॉलेशन कॉस्ट के साथ दी जा सकती है, यह लगभग लगभग 30,000 से 35,000 रुपये के बीच हो सकती है। इसके बाद उपयोगकर्ताओं को हर महीने एक सब्सक्रिप्शन शुल्क भी अलग से देना होगा।
Lite Plan के लिए महीने के लगभग लगभग 6,000 रुपये खर्च करने होंगे। हालांकि, अगर High-Speed Plan को देखा जाए तो इसके लिए ग्राहकों को महीने के लगभग लगभग 10,000 रुपये के आसपास खर्च करने होंगे। इस प्राइस को देखकर लगता है कि यह सेवा केवल और केवल कुछ अमीर लोगों के लिए ही होने वाली है। क्योंकि, 499 रुपये या उससे भी कम में WiFi चलाने वाले ग्राहकों को की गुना ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा। हालांकि, ऐसा भी हो सकता है कि सरकार Starlink को इंडिया में सस्ते में लॉन्च करने के लिए कहे? हालांकि, अभी इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
Government Approvals और Launch Timeline
Starlink को भारत में लॉन्च करने के लिए अभी कुछ सरकारी अनुमतियों और स्पेक्ट्रम एलोकेशन के अप्रूवल चाहिए होंगे, अभी सभी प्रकार के अप्रूवल Starlink को नहीं मिले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये मंजूरियाँ 2025 के अंत तक मिलने की उम्मीद है, और 2026 की पहली तिमाही तक Starlink की सेवाएँ देश में शुरू हो सकती हैं, अब देखना होगा कि आखिर इस बिना तार वाले इंटरनेट के लिए लोग क्या इतना पैसा देने के लिए तैयार होते हैं, या एयरटेल और रिलायंस जियो के साथ बने रहते हैं?