Ranneeti: Balakot & Beyond: Airstrike की कहानी ने OTT पर किया धमाका, इस जगह देखें FREE में

Highlights

इस शो को 25 अप्रैल, 2024 को JioCinema पर डिजिटली रिलीज कर दिया गया था।

इस सीरीज में जिमी शेरगिल, लारा दत्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं।

अगर आप इसे हाई-रिज़ॉल्यूशन पर देखना चाहते हैं तो आप केवल 29 रुपए का रिचार्ज कर सकते हैं।

निर्देशक संतोष सिंह की वेब सीरीज Ranneeti: Balakot & Beyond ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो चुकी है। रणनीति के प्रीमियर से कुछ ही दिन पहले निर्माताओं ने इसका आधिकारिक ट्रेलर रिलीज किया था। इसने हमें आधुनिक युद्ध के बिहाइंड-द-सीन्स की एक झलक मिलती है। इसी के बाद निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट की पुष्टि कर दी थी।

Ranneeti: Balakot & Beyond कहाँ देखें?

इस शो को 25 अप्रैल, 2024 को JioCinema पर डिजिटली रिलीज कर दिया गया था। यह OTT प्लेटफॉर्म अपना सारा कॉन्टेन्ट फ्री में दिखाता है और इस नई वेब सीरीज को भी आप मुफ़्त में देख सकते हैं। हालांकि, अगर आप इसे हाई-रिज़ॉल्यूशन पर देखना चाहते हैं तो आप केवल 29 रुपए का रिचार्ज कर सकते हैं जिससे आपको 4K रिज़ॉल्यूशन पर शो देखने का आनंद मिलेगा और इतना ही नहीं, इस सब्स्क्रिप्शन के साथ बीच-बीच में ऐड्स भी शो देखने का मज़ा खराब नहीं करेंगे यानि यह एक ऐड-फ्री प्लान है।

Ranneeti: Balakot & Beyond Trailer

इस वेब सीरीज का ट्रेलर भारत के सबसे बड़े सुरक्षा अभियान, बालाकोट हवाई हमले पर प्रकाश डालता है। यह सीरीज एक बड़े पैमाने पर बनाई गई है और दर्शकों को आधुनिक युद्ध के बिहाइंड-द-सीन्स के अंदर ले जाएगी। हालांकि, यह एक हाई-ऑक्टेन फिक्शनल ड्रामा है, लेकिन यह सीरीज कुछ वास्तविक जीवन की घटनाओं से भी प्रेरित है। 

Cast

संतोष सिंह के निर्देशन वाली इस सीरीज में जिमी शेरगिल, लारा दत्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं आशुतोष राणा और आशीष विद्यार्थी भी महत्वपूर्ण किरदारों को निभा रहे हैं। इस शो में जहां लारा दत्ता एक पॉवर ब्रोकर के तौर पर देखी जाएंगी, वहीं आशीष एक NSA चीफ का किरदार निभाएंगे।

Plot

रणनीति प्राथमिक तौर पर बालाकोट हवाई हमले और आधुनिक युद्ध में क्या होता है इस पर केंद्रित है। निर्माताओं का कहना है कि, "यह सीरीज आधुनिक युद्ध की व्याख्या करती है जो केवल भौतिक सीमाओं पर ही नहीं लड़ा जाता बल्कि सोशल मीडिया, डिजिटल रणनीति और गुप्त राजनीतिक चालों के क्षेत्र तक फैला हुआ है जो भू-राजनीति को नया आकार देने की क्षमता रखता है।"

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles