पेटीएम ने #YehDiwaliGoldWali ऑफर लॉन्च किया, आपको मिलेगा हजारों का लाभ
5 नवंबर तक, पेटीएम के यूजर्स डिजिटल गोल्ड की खरीदी पर 5000 रुपये तक का गोल्ड बैक जीतेंगे
1 रुपये जैसे न्यूनतम मूल्य पर सोना खरीदने की लचीलता
यूजर्स पेटीएम वालेट, पेटीएम यूपीआई, कार्ड्स या नेटबैंकिंग में से अपना पसंदीदा पेमेंट मोड चुन सकते हैं

उपभोक्ताओं और व्यापारियों के लिये भारत के प्रमुख डिजिटल इकोसिस्टटम पेटीएम ने रोशनी का त्यौहार मनाने के लिये अपने #YehDiwaliGoldWali ऑफर के लॉन्च की घोषणा की है। 15 नवंबर तक 5,000 भाग्य्शाली यूजर्स पेटीएम से खरीदे गये डिजिटल गोल्ड के लिये हर दिन गोल्ड बैक या 5,000 रुपये तक का अतिरिक्त सोना जीतेंगे। यह ऑफर पेटीएम पर 1000 रुपये या ज्यादा का डिजिटल गोल्ड खरीदने वाले यूजर्स के लिये वैध है।
पेटीएम गोल्ड बैक एक लकी ड्रॉ स्क्रैच कार्ड के माध्यम से प्राप्त किया जाएगा और सीधे पेटीएम गोल्ड लॉकर में आएगा। एक यूजर कितने पर्चेज ऑर्डर कर सकता है, इसकी कोई सीमा नहीं है। प्राप्त गोल्ड बैक ‘Transaction’ टैब में दिखेगा, जब यूजर पेटीएम एप्प पर Gold आइकॉन को क्लिक करेगा।
पेटीएम गोल्ड’ से यूजर्स 24-कैरेट 99.99% शुद्ध, बीआईएस प्रमाणित डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं। वे साप्ताहिक या मासिक ऑटो पेमेंट्स को चुनकर अपना गोल्ड सेविंग प्लान बना सकते हैं, जिनकी शुरूआत 1 रुपये से होती है। यह प्लेटफॉर्म डिजिटल गोल्ड के बदले सिक्के या बार लेने का विकल्प भी देता है और यह चीज रजिस्टर्ड पते पर डिलीवर होंगी।

यूजर्स पेटीएम पर 3 स्टेप्स में 24-कैरेट सोना खरीद सकते हैं:
स्टेप 1: पेटीएम पर लॉग ऑन करें और Paytm Gold आइकॉन को क्लिक करें
स्टेप 2: डेली गोल्डल प्राइज चेक करें और वांछित राशि (रुपये में) या वजन (ग्राम में) एंटर करें
स्टेप 3: वे खरीदे गये सोने को तुरंत अपने डिजिटल लॉकर में पाने के लिये पेटीएम वालेट, पेटीएम यूपीआई, नेट बैंकिंग या कार्ड्स के माध्यम से पेमेंट कर सकते हैं
Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi
View full profile