अब ChatGPT होगा और भी Useful, जल्द आ रहे 2 नए फीचर, देखें कैसे करेंगे काम | Tech News
OpenAI ने अपने चैटबॉट में नई वॉइस और इमेज क्षमताओं को रोल आउट करने की घोषणा की है।
इनकी मदद से यूजर्स अपनी आवाज का इस्तेमाल करके सवाल पूछ सकेंगे और और इंसान जैसे जवाब प्राप्त कर सकेंगे।
OpenAI ने एक और उपयोगी फीचर शामिल किया है जो यूजर्स को ChatGPT इमेजेस दिखाता है।
OpenAI अपने आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस से लैस चैटबॉट - ChatGPT पर लगातार कुछ नए और उपयोगी फीचर्स शामिल कर रहा है। अब, कंपनी ने अपने चैटबॉट में नई वॉइस और इमेज क्षमताओं को रोल आउट करने की घोषणा की है जिनकी मदद से यूजर्स अपनी आवाज का इस्तेमाल करके सवाल पूछ सकेंगे और और इंसान जैसे जवाब प्राप्त कर सकेंगे।
ChatGPT Voice Chat
OpenAI के अनुसार, मोबाइल पर ChatGPT यूजर्स अब दूसरे यूजर्स के साथ "back-and-forth conversation" में इंगेज हो सकते हैं, यानि यूजर्स चैटबॉट से सवाल पूछ सकते हैं और रियल टाइम में जवाब प्राप्त कर सकते हैं।
यह नया फीचर खोजने के लिए अपने मोबाइल पर ChatGPT ऐप ओपन करें, ऐप की "Settings" में जाएं और यहाँ "New Features" सेक्शन में आपको वॉइस चैट इनेबल करने का ऑप्शन मिल जाएगा। OpenAI का कहना है कि चैटबॉट बोले हुए शब्दों को टेक्स्ट में बदलने के लिए कंपनी के ओपन-सोर्स स्पीच रिकॉग्निशन सिस्टम Whisper का इस्तेमाल करता है।
हालांकि नई वॉइस तकनीक लोगों को इम्पर्सनेट कर सकती है और 'realistic synthetic voices' जनरेट कर सकती है, लेकिन कंपनी ने नए वॉइस चैट फीचर को केवल उन वॉइस ऐक्टर्स के साथ काम करने तक ही सीमित रखा है जिनके साथ OpenAI डायरेक्ट काम कर चुका है।
यह भी पढ़ें: 200MP कैमरा वाला Redmi Note 13 Pro ग्लोबली इस नए नाम से लेगा Entry, देखें Details | Tech News
ChatGPT Vision
ऐसा प्रतीत होता है कि OpenAI ने एक और उपयोगी फीचर शामिल किया है जो यूजर्स को ChatGPT इमेजेस दिखाता है ताकि, "आप इस समस्या का समाधान निकाल सकें कि अपनी ग्रिल क्यों शुरू नहीं हो रही, खाने की तैयारी करने के लिए अपने फ्रिज को एक्सप्लोर कर सकें और काम से संबंधित डेटा के लिए कॉम्प्लेक्स ग्राफ को एनालाइज़ कर सकें।" कंपनी का कहना है कि यूजर्स मोबाइल ऐप में ड्रॉइंग टूल का इस्तेमाल करके इमेज के एक पर्टिकुलर पार्ट पर फोकस कर सकेंगे।
इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए अपने कैमरा का इस्तेमाल करके एक फ़ोटो अपलोड करें या फिर फ़ोटो बटन पर क्लिक करें। अगर आपके पास मोबाइल फोन है तो इन ऑप्शंस को प्राप्त करने के लिए प्लस बटन को दबाएं। यह इमेज रिकॉग्निशन फीचर GPT 3.5 और GPT 4 से लैस है जो फोटोग्राफ, डॉक्यूमेंट्स और स्क्रीनशॉट्स पर काम करता है।
OpenAI का कहना है कि वॉइस चैट और इमेज रिकॉग्निशन फीचर्स ChatGPT Plus और Enterprise यूजर्स के लिए 14 दिनों में उपलब्ध होगा, इसलिए आपके डिवाइस पर इसके उपलब्ध होने से पहले आपको थोड़ा इंतज़ार करना होगा। ChatGPT Plus की कीमत भारत में लगभग 1600 रुपए है।
Digit Hindi को WhatsApp Channels पर फॉलो करें और अपने फोन पर पाएँ टेक्नॉलॉजी जगत से जुड़ा हर अपडेट और लेटेस्ट खबरें! फॉलो करने के लिए क्लिक करें!