Digit.in

50MP कैमरा वाला Vivo Y56 5G फोन New अवतार में लॉन्च, कीमत पहले से इतनी कम

Highlights

Vivo ने भारत में अपने Vivo Y56 स्मार्टफोन का एक नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया है।

Vivo Y56 का 4GB + 128GB वेरिएंट 16,999 रुपए की कीमत में आया है।

Vivo का यह स्मार्टफोन एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 चिपसेट पर चलता है।

50MP कैमरा वाला Vivo Y56 5G फोन New अवतार में लॉन्च, कीमत पहले से इतनी कम

Vivo ने भारत में अपने Vivo Y56 5G स्मार्टफोन का एक नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया है। इस साल की शुरुआत में कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 8GB + 128GB वेरिएंट को पेश किया था। अब इस चीनी स्मार्टफोन मेकर ने देश में Y56 का 4GB + 128GB वर्जन लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक चिपसेट से लैस है और 50MP मेन कैमरा ऑफर करता है। यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शंस में आता है और एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Vivo Y56: Price, Availability 

Vivo Y56 का 4GB + 128GB वेरिएंट 16,999 रुपए की कीमत में आया है। यह स्मार्टफोन ऑरेंज शिमर और और ब्लैक इंजन कलर ऑप्शंस में उपलब्ध हो सकता है। वहीं दूसरी ओर इस स्मार्टफोन के 8GB वर्जन की कीमत 18,999 रुपए है। 

Vivo Y56 5G: Specifications 

Vivo Y56 5G में एक प्लास्टिक फ्रेम देखा जा सकता है और इसके बैक पर ड्यूल कैमरा सिस्टम शामिल है। इस स्मार्टफोन में 6.5-इंच FHD+ डिस्प्ले दी गई है जो 1080 x 2408 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। 

Vivo का यह स्मार्टफोन एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 चिपसेट पर चलता है जिसे 8GB तक रैम के साथ पेयर किया गया है। इसमें आपको 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है जिसे माइक्रो SD कार्ड के जरिए और भी बढ़ाया जा सकता है। 8GB फिजिकल रैम के साथ-साथ यह हैंडसेट 8GB अतिरिक्त वर्चुअल रैम को भी सपोर्ट करता है। 

एंड्रॉइड 13 पर आधारित फनटच OS पर चलने वाला यह ड्यूल सिम स्मार्टफोन ड्यूल रियर कैमरा सेटअप से लैस है जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50MP मेन सेंसर और f/2.4 अपर्चर के साथ 2MP सेकंडरी कैमरा शामिल है। इसके अलावा सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 16MP फ्रन्ट-फेसिंग कैमरा दिया गया है। डिवाइस को पॉवर देने के लिए इसमें 5000mAh बैटरी दी गई है जो 18W चार्जिंग सपोर्ट ऑफर करती है। 

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles