हो जाइए तैयार! बदल रहा है Aadhaar का डिजाइन, कोई चाह कर भी नहीं देख पाएगा आपकी पर्सनल डिटेल, सरकार की तैयारी शुरू

HIGHLIGHTS

दिसंबर से नया Aadhaar कार्ड होगा लागू

कार्ड पर नहीं दिखेंगी पर्सनल डिटेल्स

QR कोड से होगा सुरक्षित वेरिफिकेशन

हो जाइए तैयार! बदल रहा है Aadhaar का डिजाइन, कोई चाह कर भी नहीं देख पाएगा आपकी पर्सनल डिटेल, सरकार की तैयारी शुरू

New Aadhaar: भारत में डेटा प्राइवेसी को मजबूत करने के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है. यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी UIDAI दिसंबर से Aadhaar कार्ड का नया फॉर्मेट लागू करने की तैयारी में है. इस नए Aadhaar का मकसद साफ है, यूजर्स की निजी जानकारी को ज्यादा सुरक्षित बनाना और डेटा के गलत इस्तेमाल को रोकना.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अब तक Aadhaar कार्ड पर नाम, पता, जन्म तिथि, जेंडर और Aadhaar नंबर जैसी सभी जरूरी जानकारी साफ दिखाई देती थी. लेकिन नए फॉर्मेट में यह पूरी तरह बदलने वाला है. नए Aadhaar कार्ड पर केवल आपकी फोटो और एक QR कोड होगा. यानी कार्ड देखकर कोई भी आपकी पर्सनल डिटेल्स नहीं जान पाएगा.

QR कोड के अंदर छिपी होगी जानकारी

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, असल जानकारी अब QR कोड के अंदर छिपी होगी. इसमें आपकी पहचान से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी शामिल रहेगी, लेकिन यह पूरी तरह एन्क्रिप्टेड होगी. इसका मतलब यह है कि इसे सिर्फ वही सिस्टम पढ़ पाएंगे जिन्हें सरकार ने अनुमति दी है.

यही इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा है. अभी तक Aadhaar की फोटोकॉपी कई जगह दी जाती है, और कई बार यह डेटा बिना सुरक्षा के स्टोर होता है. इससे डेटा लीक और फ्रॉड का खतरा बढ़ जाता है. नए सिस्टम में अगर आप Aadhaar की कॉपी भी देते हैं, तब भी सामने वाले को आपकी कोई जानकारी सीधे दिखाई नहीं देगी. इससे आइडेंटिटी चोरी और क्लोनिंग जैसे मामलों में कमी आने की उम्मीद है.

डिजिटल इंडिया के लक्ष्य से जुड़ा है बदलाव

यह बदलाव Digital India के बड़े लक्ष्य से भी जुड़ा हुआ है, जहां पहचान की प्रक्रिया को ज्यादा सुरक्षित और डिजिटल बनाया जा रहा है. QR कोड के जरिए वेरिफिकेशन करना न सिर्फ सुरक्षित होगा, बल्कि प्रक्रिया को आसान भी बनाएगा. हालांकि, इस बदलाव के बाद कई जगहों पर नए सिस्टम को अपनाने में समय लग सकता है क्योंकि हर जगह QR-बेस्ड वेरिफिकेशन की जरूरत पड़ेगी.

लेकिन कुल मिलाकर देखें तो यह कदम जरूरी था. Aadhaar जैसे बड़े सिस्टम में डेटा सुरक्षा को मजबूत करना समय की मांग है, और यह नया फॉर्मेट उसी दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: AC खरीदने का है प्लान? आ गया तगड़ा ऑफर, कौड़ियों के दाम में ले आइए घर, घर को बना देगा एकदम ठंडा

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo