Krafton और iQoo ने Battlegrounds Mobile India tournament की घोषणा की, जीतने वालों को मिलेगा 1 करोड़ का इनाम
स्मार्टफोन ब्रांड iQoo और Krafton अपने पहले बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया सीरीज टूर्नामेंट की घोषणा कर चुके हैं
iQoo टूर्नामेंट का टाइटल स्पॉन्सर होगा, इस टूर्नामेंट में करीब 100,000 पंजीकृत टीमें नजर आने वाली हैं
क्राफ्टन ने जुलाई में 1 करोड़ रुपये के पुरस्कार पूल के साथ बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया सीरीज़ टूर्नामेंट की घोषणा की थी
स्मार्टफोन ब्रांड iQoo और Krafton अपने पहले बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया सीरीज टूर्नामेंट की घोषणा कर चुके हैं, उसके अलावा आपको बात देते है कि इन दोनों ने इसी टूर्नामेंट के लिए एक दूसरे के साथ साझेदारी की है। iQoo टूर्नामेंट का टाइटल स्पॉन्सर होगा, इस टूर्नामेंट में करीब 100,000 पंजीकृत टीमें नजर आने वाली हैं। दोनों कंपनियों ने एक करोड़ रुपये की इनामी राशि की भी घोषणा की है। क्राफ्टन ने जुलाई में 1 करोड़ रुपये के पुरस्कार पूल के साथ बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया सीरीज़ टूर्नामेंट की घोषणा की थी, और इसके अलावा यह घोषणा iQoo के अब टूर्नामेंट के लिए कंपनी में शामिल होने के बारे में है। यह भी पढ़ें: अनलिमिटेड कॉलिंग, हाई स्पीड डेटा और फ्री में चाहिए ये बेनेफिट्स तो ये प्लान्स सिर्फ आपके लिए ही हैं
इस टूर्नामेंट में अलग अलग पांच चरण होने जा रहे हैं और प्रत्येक दौर में खिलाड़ी/टीम बाहर हो जाएंगे। टूर्नामेंट के दौरान इन-गेम क्वालिफायर होंगे और खिलाड़ियों को पहले दौर में पहुंचने के लिए participate करना होगा। इस राउंड में जाने के लिए केवल 1,024 टीमें ही पात्र होंगी। पहले दौर में पहुंचने के बाद, खिलाड़ी डेली मिशन पूरा करेंगे और अगले दौर में पहुंचने के लिए क्वालीफायर खेलेंगे। इसे भी पढ़ें: 5G के आने से कुछ यूँ बदल जायेगी आपकी ज़िन्दगी, देखें फायदे और नुकसान
बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया टूर्नामेंट उन कई प्रतिबद्धताओं में से एक है जो दक्षिण कोरियाई कंपनी क्राफ्टन ने पिछले साल की थी जब उसने PUBG मोबाइल के भारतीय इडिशन की घोषणा की थी। इसने कहा कि यह भारत में विभिन्न तरीकों से 100 मिलियन डॉलर (लगभग 748.5 करोड़ रुपये) का निवेश करेगा, जिसमें से एक इस तरह के टूर्नामेंट के माध्यम से निर्यात को बढ़ावा देना है। इसे भी पढ़ें: अगर आप Airtel यूजर हैं तो पा सकते हैं Rs 4 लाख का लाभ¸जानें क्या है स्कीम