OMG! 1095GB डेटा वाला Jio Plan, इसके आगे ठोकर खाकर गिर जाते हैं Airtel-Vi के Recharge
Jio के पास टेलिकॉम जगत को हिला देने वाला एक धाकड़ प्लान है
Reliance Jio के इस प्लान को टक्कर देने के लिए एयरटेल-वोडाफोन के पास कोई प्लान नहीं है
टेलिकॉम मार्किट में नंबर 1 पर है यह जियो प्लान, देखें डिटेल्स

Jio huge 1095GB data recharge take airtel-vi and BSNL: रिलायंस जियो (Reliance jio) अपने प्रीपेड (Prepaid users) को प्लान्स के इतने ज्यादा ऑप्शन देता है कि सभी दुविधा में रहते हैं कि आखिर कौन सा जियो प्लान (Jio Plan) लिया जाए। टेल्को भारत में उपयोगकर्ताओं को सबसे किफायती प्लान्स (Affordable Jio Plans) की पेशकश के लिए जाना जाता है। रिलायंस जियो (Reliance Jio) बाजार की मांग को देखते हुए नई प्रीपेड प्लान्स (Jio Prepaid Plans) को पेश करने पर रहता है।
अभी हाल ही में जियो ने एक लंबी अवधि के लिए एक नए प्रीपेड प्लान (Prepaid Plan) को लॉन्च किया था, इस प्लान जैसा प्लान आजतक बाजार में नहीं आया है, अर्थात् इस प्लान (Plan) को टक्कर देने के लिए न तो कुछ एयरटेल (Airtel) के पास है, न ही कुछ वोडाफोन आईडिया (Vodafone idea) के पास है, और ही कुछ बीएसएनएल (BSNL) जैसे प्लेयर के पास है। जिस जियो प्लान (Jio Plan) के बारे में हम बात कर रहे हैं वह कुल मिलाकर 1095जीबी डेटा के साथ आता है। आइये जानते है कि आखिर जियो (Reliance Jio) के इस प्लान की कीमत क्या है, और जियो प्लान में आपको क्या क्या मिल रहा है, मतलब इस जियो प्लान में आपको कॉलिंग, SMS और डेटा कितना कितना मिल रहा है, आइये जानते हैं!

Jio का 3,499 रुपये में आने वाला धाकड़ प्लान
Reliance Jio ने चुपचाप एक नया वार्षिक प्लान लॉन्च किया है जिसमें कई फायदे आपको दिए जा रहे हैं। रिलायंस ने जिस नए सालाना प्लान की घोषणा की है, उसकी कीमत एक साल के लिए 3499 रुपये है। सालाना प्रीपेड प्लान सेगमेंट में रिलायंस जियो के पास पहले से भी बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं। अधिकांश उपयोगकर्ता मासिक प्लान्स की तुलना में वार्षिक प्लान्स को लेना पसंद करते हैं क्योंकि यह उन्हें हर महीने अपने फोन को रिचार्ज करने से बचाता है और मासिक प्लान्स की तुलना में सालाना प्लान्स यूजर्स को बेहद सस्ते भी पड़ते हैं।
3499 रुपये की कीमत वाले नए Jio प्रीपेड प्लान को सबसे पहले टेलीकॉम टॉक की ओर से देखा गया था। प्रीपेड प्लान 349 रुपये मासिक प्लान के समान लाभ प्रदान करता है। प्रीपेड प्लान प्रतिदिन 3GB डेटा, प्रति दिन 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग ऑफर करता है। सामान्य लाभों के अलावा, प्रीपेड प्लान में JioTV, JioCinema, JioNews, JioSecurity और JioCloud की मुफ्त सदस्यता भी शामिल है। हालाँकि इस प्लान में आपको वैलिडिटी एक साल की मिलती है।
आपकी जानकारी के लिए बता देते है कि Jio के पास 349 रुपये की वाला मासिक प्लान है, जो वार्षिक प्लान्स के जैसे ही आपको बेनेफिट्स प्रदान करता है। इसलिए यदि आप एक Jio ग्राहक हैं, तो आप मासिक प्लान या वार्षिक प्लान का विकल्प चुन सकते हैं, इसके अलावा अगर आपको रोजाना ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है तो यह प्लान आपके लिए एकदम सही है। हालाँकि, यदि आप कुल राशि को जोड़ते हैं तो वार्षिक प्लान की कीमत या लागत मासिक प्लान से कम होती है। अगर आप हर महीने अपने नंबर को 349 रुपये से रिचार्ज करते हैं, तो आपको सालाना 4188 रुपये खर्च करने होते हैं। अगर आप मासिक प्लान के बजाय 3499 रुपये का प्लान चुनते हैं, तो आपको 689 रुपये की बचत होगी।

BSNL का लॉन्ग वैलिडिटी प्लान
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने कुछ चुनिंदा राज्यों में अपना नया 365 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किया है। इस नए प्लान में आपको 365 दिनों की वैलिडिटी भी मिल रही है, साथ ही आपको इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल के लिए प्रतिदिन 250 मिनट, 2GB डेली डेटा कैप और 100 एसएमएस प्रति दिन भी मिल रहे हैं। हालाँकि यह एक कैच भी है, आपको बता देते है कि आपको जो कुछ फ्री में इस प्लान में मिल रहा है, वह मात्र 60 दिनों के लिए ही मिल रहा है, इसका मतलब है कि 60 दिनों के लिए ही आप इसमें डाटा, कॉलिंग और SMS का लाभ ले सकते हैं, 60 दिनों में बाद इस प्लान में आपको मात्र वैलिडिटी ही शेष मिलने वाली है। अब जहां 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस BSNL प्रीपेड रिचार्ज प्लान को बेहतरीन कहा जा सकता था, वहां इस 60 दिनों की लिमिट ने इस प्लान में लक्ष्य को ही ख़त्म सा कर दिया है।
अगर हम बात करें कि आखिर कितने राज्यों में अभी के लिए इस नए 1 साल की वैलिडिटी वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान को बीएसएनएल की ओर से पेश किया गया है, तो आपको बता देते हैं कि इस लिस्ट में बहुत से नाम हैं. वर्तमान में, रिचार्ज केवल केरल की वेबसाइट पर लाइव है, लेकिन यह आंध्र प्रदेश, असम, बिहार-झारखंड, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, कोलकाता- पश्चिम बंगाल, उत्तर-पूर्व जैसे कई राज्यों में उपलब्ध होगा। हालाँकि इसके अलावा भी यह महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, चेन्नई, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी उपलब्ध है।
बीएसएनएल के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में एक बार जब मुफ्त वॉयस कॉल की सीमा समाप्त हो जाती है, तो बेस प्लान टैरिफ के अनुसार आपको इसमें शुल्क देना होगा। इसी तरह, 2GB डेली डेटा कैप के पार हो जाने के बाद, डेटा की गति घटकर 80kbps ही रह जाती है। प्रति दिन 100 एसएमएस इस प्लान के अंतर्गत भेजे जा सकते हैं, इसके अलावा आपको इसमें फ्री PRBT भी मिल रही हैं।

जैसे कि हम आपको पहले भी कह चुके है कि यह एक साल की वैलिडिटी वाला बीएसएनएल प्रीपेड रिचार्ज प्लान आपको आकर्षित कर सकता है, लेकिन 60-दिन का क्लॉज इसे कई लोगों के लिए अप्रभावी बना सकता है। छत्तीसगढ़ के लिए, बीएसएनएल ने 2,399 रुपये वाले एक प्लान भी पेश किया है, जिसके तहत उपयोगकर्ताओं को 100 एसएमएस के साथ प्रतिदिन 250 मिनट तक असीमित वॉयस कॉल की सुविधा मिलेगी। हालांकि, प्लान के साथ कोई डेटा नहीं दिया गया है। यह प्लान उन लोगों के लिए है, जिन्हें अपने फोन पर डेटा का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं है या जो कॉल करने की नियत से ही किसी प्लान को लेना चाहते हैं, यह प्लान उनके लिए सबसे अच्छा कहा जा सकता है।
Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi
View full profile