India VS Scotland T20 World Cup Match: क्या इंडिया आसानी से जीत जाएगा मैच, फ्री में देख पाएंगे Cricket Match

Highlights

भारत शुक्रवार यानि आज को दुबई (Dubai) में 2021 टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के सुपर 12 मुकाबले में स्कॉटलैंड (Scotland) से भिड़ने पर अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए एक और बड़ी जीत हासिल करना चाहेगा

बुधवार को अफगानिस्तान को 66 रनों से हराकर भारत स्कॉट्लैंड (Scotland) के खिलाफ आसान जीत हासिल करना चाहेगा

अपने पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान (Pakistan) से और फिर अपने अगले मैच में न्यूजीलैंड (New Zealand) से हारने के बाद, विराट कोहली (Indian Captian Virat Kohli) की अगुवाई वाला भारत (India) इस टूर्नामेंट (Tournament) में और अधिक स्लिप-अप बर्दाश्त नहीं कर सकता

भारत शुक्रवार यानि आज को दुबई (Dubai) में 2021 टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के सुपर 12 मुकाबले में स्कॉटलैंड (Scotland) से भिड़ने पर अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए एक और बड़ी जीत हासिल करना चाहेगा। बुधवार को अफगानिस्तान को 66 रनों से हराकर भारत स्कॉट्लैंड (Scotland) के खिलाफ आसान जीत हासिल करना चाहेगा। अपने पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान (Pakistan) से और फिर अपने अगले मैच में न्यूजीलैंड (New Zealand) से हारने के बाद, विराट कोहली (Indian Captian Virat Kohli) की अगुवाई वाला भारत (India) इस टूर्नामेंट (Tournament) में और अधिक स्लिप-अप बर्दाश्त नहीं कर सकता।

फ्री में देखें India VS Scotland T20 Match Live Today

अगर आप भी क्रिकेट (Cricket) फैन हैं और T20 World Cup (टी20 वर्ल्ड कप) के मैच मिस नहीं करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि अपने मोबाइल फोन (mobile phone) पर आप सभी मैच देख सकते हैं जिसके लिए आपको अतिरिक्त पैसा भी खर्च नहीं करना होगा। हम यहां Airtel (एयरटेल) और Vodafone idea (वोडाफोन आइडिया) के यूजर्स के लिए ऐसे रिचार्ज प्लान के बारे में बता रहे हैं जो फ्री Disney+ Hotstar Mobile-only (डिज्नी प्लस हॉटस्टार मोबाइल-ओन्ली) सब्स्क्रिप्शन के साथ आते हैं। आप T20 World Cup के सारे मैच को Disney+ Hotstar Mobile-only (डिज्नी प्लस हॉटस्टार मोबाइल-ओन्ली) पर देख सकते हैं।

वोडाफोन आइडिया के डिज्नी+ हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन वाले प्रीपेड प्लांस (Vodafone Idea Prepaid Plans With Disney+ Hotstar Subscription)

Vodafone Idea (वोडाफोन आइडिया) के पास Disney+ Hotstar (डिज्नी+ हॉटस्टार) सब्सक्रिप्शन के साथ पांच प्रीपेड प्लान (prepaid plan) हैं। पांच प्लान में से चार अनलिमिटेड डाटा प्लान हैं और एक 4जी डाटा वाउचर है। अनलिमिटेड डाटा प्लान (unlimited data plan) की कीमत 501 रुपये, 701 रुपये, 901 रुपये और 2595 रुपये है। 4जी डाटा वाउचर (data voucher) की कीमत 601 रुपये है। 

501, 701 रुपये और 901 रुपये के प्लान में यूजर्स को रोजाना 3GB डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस (SMS) मिलते हैं। 501 रुपये के प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 16GB बोनस डाटा मिलता है। 701 रुपये के प्लान में यूजर्स को 56 दिनों की वैधता के साथ 32GB बोनस डाटा मिलता है। 901 रुपये के प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ 48GB डाटा मिलता है। 

2595 रुपये का प्लान 1.5GB दैनिक डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 365 दिनों के लिए 100 एसएमएस (SMS) / दिन के साथ आता है। ये सभी प्लान वी मूवीज एंड टीवी, बिंज ऑल नाइट और वीकेंड डाटा रोलओवर ऑफर की मुफ्त सदस्यता के साथ आते हैं।

601 रुपये के केवल डाटा वाले प्लान के साथ, यूजर्स को 56 दिनों के लिए 75GB डाटा मिलता है और कुछ नहीं। अरे हाँ, ये सभी प्लान्स Disney+ Hotstar Mobile-only (डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल-ओन्ली) सब्सक्रिप्शन की मुफ्त सदस्यता के साथ आते हैं। इसका मतलब आप इन रिचार्ज प्लांस के साथ एक साल तक Disney+ Hotstar Mobile-only (डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल-ओन्ली) एक्सेस कर सकते हैं। 

भारती एयरटेल के डिज्नी+ हॉटस्टार सब्स्क्रिप्शन वाले प्रीपेड प्लांस (Bharti Airtel Prepaid Plans With Disney+ Hotstar Subscription)

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) Disney+ Hotstar (डिज्नी+ हॉटस्टार) सब्सक्रिप्शन के साथ तीन प्रीपेड प्लान (prepaid) पेश करती है। इन प्लान्स की कीमत 499 रुपये, 699 रुपये और 2798 रुपये है। 499 रुपये के प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ रोजाना 3GB डाटा मिलता है। अन्य दो प्लान, जिनमें 699 रुपये और 2798 रुपये के प्लान शामिल हैं, यूजर्स को क्रमशः 56 दिनों और 365 दिनों के लिए 2GB दैनिक डाटा प्रदान मिलता है। 

सभी प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 100 एसएमएस (SMS) / दिन और एयरटेल थैंक्स बेनिफिट्स की पेशकश करते हैं जिसमें एक महीने के लिए एक मुफ्त अमेज़न प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) मोबाइल संस्करण शामिल है। यूजर्स को मुफ्त Disney+ Hotstar मोबाइल-ओनली सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। यूजर्स को दिए जाने वाले सब्सक्रिप्शन की कीमत 499 रुपये प्रति माह है। 

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile

Recommended Articles