भारत इस हफ्ते आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सबसे बड़े आयोजनों में से एक की मेजबानी कर रही है। India AI Impact Expo को प्रधानमंत्री Narendra Modi 16 फरवरी शाम 5 बजे उद्घाटित करेंगे। यह भव्य आयोजन Bharat Mandapam में 20 फरवरी तक चलेगा और इसके साथ India AI Impact Summit के सेशन भी आयोजित होंगे। इस बड़े ईवेंट को ‘AI का महाकुंभ’ कहा जा सकता है, जहां AI के असली इस्तेमाल, हेल्थकेयर, खेती, शिक्षा, गवर्नेंस और इंडस्ट्री को बड़े स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा।
इस साल की तीन मुख्य थीम हैं- People – नागरिक सेवाओं में AI, Planet – सस्टेनेबिलिटी और ग्रीन टेक और Progress – इंडस्ट्री और इकोनॉमिक ग्रोथ।
कई देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री इस सम्मेलन में शामिल होंगे, जिनमें फ्रांस, स्पेन, ब्राजील, फिनलैंड, यूएई और श्रीलंका जैसे देश शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Gold Silver Rate Today: 16 फरवरी को फिसलकर 2.55 लाख पर पहुंची चांदी, सोना भी 1.60 लाख से नीचे