LPG Gas Cylinder के लिए Indane Gas यूजर्स कैसे ऑनलाइन बदलें मोबाइल नंबर, ये रही स्टेप बाय स्टेप डिटेल्स

LPG Gas Cylinder के लिए Indane Gas यूजर्स कैसे ऑनलाइन बदलें मोबाइल नंबर, ये रही स्टेप बाय स्टेप डिटेल्स

देश में LPG का संकट बढ़ता जा रहा है। हर बदलते दिन के साथ परिस्थिति और बिगड़ती जा रही है। आज सुबह ही पेट्रोल भरवाते समय पेट्रोल पंप कर्मी ने मुझे कहा कि कुछ दिन में तेल का संकट भी बढ़ सकता है, हालांकि, इसमें कितनी सच्चाई है यह तो आने वाले समय में पता चल जाने वाला है, लेकिन अभी के लिए अगर बात करें तो जाहिर तौर पर देश में क्रूड ऑइल और गैस का संकट बढ़ रहा है। सरकार की पर से इस संकट से निपटने के लिए बहुत से उपाय भी किए जा रहे हैं। इस समय छोटी से छोटी जानकारी का अपडेट मिलना आपके लिए बेहद ही ज्यादा जरूरी है। अभी तक संकट नहीं था तो सब चल रहा था लेकिन अब समय पहले जैसा नहीं रहा है। अगर गैस एजेंसी आपको कोई अपडेट देती है तो उसका आप तक पहुंचना बेहद ज्यादा जरूरी है। अब ये होगा कैसे जब आपका नंबर गैस एजेंसी के पास अपडेट होगा। अगर अभी तक ऐसा नहीं है तो आइए जानते हैं कि आपको जल्द से जड़ कैसे Indane Gas के साथ अपने Mobile Number को अपडेट कर लेना चाहिए। हम नीचे आपको स्टेप बाय स्टेप बताने वाले हैं आखिर करना क्या और कैसे है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Indane Gas के साथ अपने Mobile Number को कैसे अपडेट करें?

अगर आपको अचानक इस बात का पता चला है कि आपका नंबर आपके अकाउंट में अपडेट नहीं है तो आइए जानते हैं कि आप कैसे इंडेन गैस के साथ इसे आसानी से ऑनलाइन ही अपडेट कर सकते हैं। नीचे स्टेप बाय स्टेप गाइड मौजूद है जो ऐसा करने में आपको मदद करने वाली है।

  • सबसे पहले Indane Gas की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ और यहाँ जरूरी डिटेल्स के साथ लॉगिन करें।
  • इसके बाद जब आप ऐसा कर लेते हैं तो आपको प्रोफाइल या अकाउंट पर क्लिक करना होगा। यह आपको सेटिंग में मिल जाने वाला है।
  • इसके बाद आपको Mobile Number Update का ऑप्शन यहाँ मिलने वाला है, इसपर क्लिक करें।
  • अब जो मोबाइल नंबर आप अपडेट करना चाहते हैं तो उसे यहाँ दर्ज करें।
  • मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद आपको आगे बढ़ जाना है।
  • इसी नंबर पर अब आपको एक OTP प्राप्त होगा, वेरीफिकेशन के लिए इसे आपको यहाँ नजर आ रहे बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • अब आपको लास्ट में सेव का ऑप्शन मिलने वाला है, इसपर क्लिक करके आपका नया नंबर सेव हो जाने वाला है।
  • इसकी जानकारी के लिए आपको ईमेल के माध्यम से इसकी पुष्टि भी की जाने वाली है।

इन स्टेप्स को फॉलो करके आप इस मुश्किल समय में Indane या आपकी गैस एजेंसी की ओर से भेजी जा रही सभी जानकारी और अपडेट आपको निरंतर मिलते रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: LPG संकट में बड़े काम के हैं ये ऐप्स, मिनटों में करते हैं सिलेंडर बुकिंग, कैशबैक ऑफर्स भी उपलब्ध

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo