Happy Diwali 2026: WhatsApp Status के लिए ऐसे डाउनलोड करें शानदार वीडियो, Instagram और Facebook पर भी दें शेयर

Highlights

दिवाली 2026 के लिए बेस्ट WhatsApp Status Video कैसे डाउनलोड करें।

मोबाइल और कंप्यूटर पर दिवाली वीडियो डाउनलोड करने के अलग अलग तरीके हैं।

वीडियो सेव करने के बाद सीधे WhatsApp Status पर लगाया जा सकता है।

दिवाली की शुभकामनाएं देने का तरीका अब सिर्फ मैसेज या तस्वीर भेजने तक सिमटा हुआ नहीं है। लोग छोटे वीडियो के जरिए भी अपनों को त्योहार की बधाई देना पसंद करते हैं। किसी वीडियो में जलते हुए दीये दिखाई देते हैं, तो किसी में रंग-बिरंगी रंगोली के साथ खूबसूरत शुभकामना संदेश देखने को मिलते हैं। आज दिवाली मनाई जा रही है और ऐसे में WhatsApp Status, Instagram Stories और Facebook पर शेयर करने के लिए अगर आप एक बेहतरीन वीडियो की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर हैं। यहाँ हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर आप कैसे अपनी पसंद का वीडियो डाउनलोड करने के अलावा AI की मदद से अपनी पसंद का नया दिवाली वीडियो तैयार कर सकते हैं।

Happy Diwali 2026 के वीडियो कहां से डाउनलोड करें?

दिवाली के लिए छोटे वीडियो कई वेबसाइटों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होते हैं। इनमें दीयों की रोशनी, सजावट, रंगोली और Happy Diwali जैसे मैसेज वाले वीडियो शामिल हैं। वीडियो डाउनलोड करने के लिए उसे ओपन करें और देखें कि वहां डाउनलोड का ऑप्शन कहाँ नजर आ रहा है। कई बार डाउनलोड ऑप्शन नहीं होता है।

मोबाइल पर कुछ वेबसाइटों में वीडियो को देर तक दबाने पर सेव करने का ऑप्शन आसानी से मिल जाता है। वहीं, कंप्यूटर पर डाउनलोड की अनुमति होने पर वीडियो प्लेयर या राइट-क्लिक मेन्यू से फाइल सेव की जा सकती है। ध्यान रखें कि हर वीडियो डाउनलोड या दोबारा शेयर करने के लिए उपलब्ध नहीं होता। इसलिए इस्तेमाल से पहले उसकी अनुमति और कॉपीराइट शर्तें जरूर जांच लें।

WhatsApp Status पर दिवाली वीडियो कैसे लगाएं?

फोन में वीडियो सेव हो जाने के बाद उसे WhatsApp Status पर लगाना आसान है।

सबसे पहले WhatsApp ओपन करें और Updates सेक्शन में जाएं। यहां Add Status पर टैप करें और फोन की गैलरी से डाउनलोड किया गया दिवाली वीडियो चुन लें।

वीडियो में अपनी पसंद का कैप्शन, इमोजी या शुभकामना मैसेज भी जोड़ सकते हैं। शेयर करने से पहले Status Privacy में यह भी तय कर सकते हैं कि आपका वीडियो कौन देख सकेगा।

इसके बाद Share बटन पर टैप करें। आपका वीडियो स्टेटस पर लग जाएगा, जो सामान्य तौर पर 24 घंटे तक दिखाई देता है।

इसी वीडियो को Instagram Stories या Facebook Stories पर भी शेयर किया जा सकता है।

AI से खुद बनाएं Happy Diwali 2026 का वीडियो

इस बार तैयार वीडियो डाउनलोड करने के बजाय कुछ अलग करना चाहते हैं, तो Google Flow की मदद ले सकते हैं। इस AI टूल में अपनी पसंद की तस्वीर या वीडियो का आइडिया देकर नया वीडियो तैयार किया जा सकता है।

आपको बस लिखना है, 'दीयों से सजा खूबसूरत घर, सामने रंगोली, हल्की सुनहरी रोशनी और त्योहार जैसा माहौल।'

AI आपके निर्देशों के आधार पर वीडियो तैयार करेगा। पसंद आने पर उसे सेव करके WhatsApp या दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर सकते हैं। हालांकि, वीडियो बनाने वाले ऑप्शन और उपलब्धता आपके अकाउंट पर निर्भर कर सकते हैं।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile

Recommended Articles