फर्जी है Aadhaar और QR Code को लेकर चल रही वायरल खबर..सरकार ने कर दी पुष्टि

HIGHLIGHTS

Aadhaar Card को QR Code तक सीमित कर दिया जाने वाला है?

यह खबर कुछ दिनों से काफी वायरल ही रही थी।

हालांकि, सरकार ने इस खबर को लेकर अब एक नई जानकारी दी है।

फर्जी है Aadhaar और QR Code को लेकर चल रही वायरल खबर..सरकार ने कर दी पुष्टि

इस समय इंटरनेट पर एक खबर वायरल हो रही थी, जिसके अनुसार आधार कार्ड को जल्द ही QR Code तक सीमित कर दिया जाने वाला है। हालांकि, अब सरकार के ओर से इस दावे को खारिज कर दिया गया है। असल में PIB की ओर से रविवार को यह साफ कर दिया गया कि जो भी खबर वायरल ही रही है। वह पूरी तरह से गलत और फर्जी है। असल में, अभी एक खबर इंटरनेट पर सभी को चौंका रही थी जिसमें कहा गया था कि आधार कार्ड का डिजाइन पूरी तरह से बदलने वाला है, और इसके स्थान पर एक QR Code और फोटो वाला वर्जन आने वाला है। यह खबर इंटरनेट पर आते ही तेजी से वायरल हुई है। हालांकि। अब सरकार ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

सिम्पल डिजाइन में आने वाला आधार कार्ड?

असल में, अभी हाल ही में ऐसी खबर को चलाया गया जो कहती है कि UIDAI की ओर से जल्द ही आधार कार्ड को एक नए और बेहद ही सिम्पल डिजाइन में पेश किया जा सकता है। इसके बाद PIB की ओर से इस खबर को फर्जी करार दिया गया है। इसके अलावा PIB ने इस तरह की खबर पर यकीन ना करने और अफवाहों पर भरोसा ना करने की भी अपील की है। यहाँ नीचे आप देख सकते हैं कि आखिर PIB की ओर से क्या कहा गया है।

क्या आधार बदलने वाला है?

अब साफ हो चुका है कि अगर आप आधार कार्ड के लिए अब अप्लाई करते हैं तो आपको अभी तक जैसा आधार कार्ड मिल रहा था, वैसा ही मिलने वाला है। इसमें किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं हो रहा है। इसमें आपको वही पुराना डिजाइन ही मिलने वाला है, जिसमें पहले की तरह ही फोटो, QR Code, के अलावा फ्रन्ट पर जो भी बेसिक इन्फो नजर आती हैं। इसके अलावा बैक पर आपको वही पुराना वाला डिजाइन ही मिलने वाला है, जिसमें आपका पता लिखा होता है। इसके अलावा UIDAI की ओर से यह भी कहा गया है कि पुराना वर्जन ही अभी भी सभी जगहों पर वैलिड है।

यह भी पढ़ें: Bengal Election Results 2026 Online Live देखने के लिए कौन सा Airtel Plan रहेगा बेस्ट

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile