अब बदल जाएगा गूगल सर्च, कंपनी ने पेश कर दिया नया AI Mode, आपके कैसे आएगा काम
Google ने बीती रात अपनी सालाना डेवलपर कॉन्फ्रेंस Google I/O 2025 में अपने सर्च इंजन के लिए एक बड़े अपडेट की घोषणा की है।
कंपनी ने गूगल सर्च में एक नए AI Mode नाम वाली सुविधा को ऐड कर दिया है।
आइए जानते है कि कैसे AI Mode काम करने वाला है, कैसे यह गूगल सर्च को ही बदलकर रख देने वाला है।
Google ने बीती रात अपनी सालाना डेवलपर कॉन्फ्रेंस Google I/O 2025 में अपने सर्च इंजन के लिए एक बड़े अपडेट की घोषणा की है, असल में, कंपनी ने गूगल सर्च में एक नए AI Mode नाम वाली सुविधा को ऐड कर दिया है। यह फीचर गहरी तर्कशक्ति, फॉलो-अप क्षमताओं, और ChatGPT जैसे जेनरेटिव AI टूल्स की तरह परिणाम देने वाला है। AI मोड को मौजूदा AI Overviews के अगले कदम के रूप में पेश किया गया, जो पहले से ही कई देशों में उपलब्ध है।
कैसे काम करने वाला है Google का नया AI मोड?
AI मोड यूजर के सवालों को सब-टॉपिक आदि में तोड़ देता है, और कई पृष्ठभूमि सर्च करता है, जिससे यह अधिक संदर्भ-युक्त और बेहतर जवाब दे पाता है। यह नया मोड Google के लेटेस्ट Gemini 2.5 लैंग्वेज मॉडल का उपयोग करता है। इसका मतलब है कि यह जटिल, मल्टीमॉडल सवालों के जवाब देने में सक्षम होगा, जिसमें टेक्स्ट, वॉयस, और विजुअल्स आदि सभी शामिल हैं।
कब से उपलब्ध होने वाला है ये नया AI Mode?
यह फीचर बिना साइन-अप के Search Labs के माध्यम से उपलब्ध होगा और आने वाले हफ्तों में अमेरिका में Google सर्च और Google ऐप में एक अलग टैब के रूप में दिखाई देगा। अभी के लिए इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर इसे इंडिया में कब से शुरू कर दिया जाने वाला है।
गूगल ने साथ साथ कर दी ये घोषणा
Google ने घोषणा की कि यूजर्स अपने Google ऐप्स, जैसे Gmail को लिंक कर सकेंगे, ताकि सर्च बेहतर और ज्यादा सटीक परिणाम और जवाब दे सके। यह Google की व्यक्तिगत संदर्भ रणनीति का हिस्सा है। हालांकि, यहाँ एक सवाल उठ रहा है कि आपको Privacy को तो इससे कोई समस्या नहीं होने वाली है, ऐसे में Google ने स्पष्ट किया कि यूजर्स को उस समय सूचित किया जाएगा जब उनका डेटा उपयोग किया जा रहा होगा, हालांकि, जब यूजर चाहे इसे डिस्कनेक्ट कर सकते हैं।
AI मोड की नई सुविधाएं
आइए जानते है कि आखिर गूगल का नया AI मोड किन नई नई सुविधाओं के साथ आता है और यह आपके कितने काम आने वाली हैं।
- Deep Search: यह सैकड़ों क्वेरीज़ रिलीज करता है और पूरी तरह से एक बेहतर समरी आपको देता है।
- लाइव व्यू: यह कैमरे के माध्यम से रीयल-टाइम ऑब्जेक्ट रिकग्निशन प्रदान करता है, जो Google के Project Astra और Mariner से लिया गया है।
- एजेंटिक एक्शन्स: यह यूजर्स को इवेंट टिकट खरीदने या रेस्तरां रिजर्वेशन करने जैसे कामों में भी मदद कर सकता है। यह रीयल-टाइम इन्वेंट्री को प्रोसेस करता है और कई वेबसाइट्स पर फॉर्म-फिलिंग को ऑटोमेट करता है।
- ऑटो-जेनरेटेड चार्ट्स और ग्राफ्स: खेल और वित्त से संबंधित सवालों के लिए रीयल-टाइम डेटा सेट्स के आधार पर कस्टम चार्ट्स और ग्राफ्स बना सकता है।
इस समय से अगर आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो यह आपको कई तरीके से मदद कर सकता है, आपके ऑनलाइन कामों को आसान बना सकता है। इसके अलावा यूजर्स ऊपर चर्चा किये गए सभी काम इसके माध्यम से कर सकते हैं। आइए अब जानते है कि यह किन किन देशों में उपलब्ध होने वाला है।
अन्य देशों में उपलब्ध होगा ये नया AI Mode
अभी के लिए हम आपको बता चुके है कि यह अमेरिका के ग्राहकों के लिए शुरू किया जाने वाला है। हालांकि,। आने वाले कुछ महीनों में AI Mode को सभी अन्य देशों के लिए शुरू कर दिया जा सकता है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अमेरिका के अलावा किसी अन्य देश में इसकी उपलब्धता की कोई जानकारी नहीं है।