Gold Silver Prices Today (29 मई 2026): सोने और चांदी की कीमतों में पश्चिम एशिया में बढ़े ईरान-अमेरिका तनाव का असर लगातार देखने को मिल रहा है। बकरीद के चलते गुरुवार 27 मई को बाजार बंद रहने के बाद शुक्रवार को कारोबार दोबारा शुरू हुआ। इससे पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.82 फीसदी यानी 1,273 रुपये की तेजी के साथ 1,56,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,55,627 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
Surveyअखिल भारतीय सर्राफा संघ के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने का रेट 1,61,300 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक सोने की कीमत 1,56,072 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। गुडरिटर्न्स वेबसाइट पर 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,56,060 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया गया है।
| कैरेट | 1 ग्राम | 8 ग्राम | 10 ग्राम | 100 ग्राम |
| 18 कैरेट | 11,718 रुपये | 93,744 रुपये | 1,17,180 रुपये | 11,71,800 रुपये |
| 22 कैरेट | 14,319 रुपये | 1,14,552 रुपये | 1,43,190 रुपये | 14,31,900 रुपये |
| 24 कैरेट | 15,620 रुपये | 1,24,960 रुपये | 1,56,200 रुपये | 15,62,000 रुपये |
बुधवार का सोने का भाव
इससे पहले बुधवार को घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के कारण निवेशकों ने सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख किया, जिसका असर बाजार पर पड़ा। दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 1,100 रुपये टूटकर 1,61,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था।
इससे एक दिन पहले मंगलवार को इसका भाव 1,62,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वैश्विक बाजार में भी सोना दबाव में दिखाई दिया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाजिर सोने की कीमत 1.03 फीसदी की गिरावट के साथ 4,461.02 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
आज का चांदी का भाव
उधर चांदी की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव जारी है। MCX पर चांदी का वायदा भाव 1.28 फीसदी यानी 3,418 रुपये की बढ़त के साथ 2,69,630 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। पिछले सत्र में यह 2,66,212 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
| ग्राम | चांदी का भाव |
| 1 | 274.90 रुपये |
| 8 | 2,199.20 रुपये |
| 10 | 2,749 रुपये |
| 100 | 27,490 रुपये |
| 1000 | 2,74,900 रुपये |
दिल्ली के सर्राफा बाजार में अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी का भाव 2,69,700 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया। IBJA के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक चांदी 2,60,917 रुपये प्रति किलो रही, जबकि गुडरिटर्न्स वेबसाइट ने इसका रेट 2,75,000 रुपये प्रति किलो बताया है।
बुधवार का चांदी का भाव
पिछले कारोबारी दिन चांदी में भी तेज गिरावट देखने को मिली थी। दिल्ली बाजार में इसकी कीमत 3,300 रुपये घटकर 2,69,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई थी। इससे पहले के सत्र में चांदी 2,73,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की कीमतों पर दबाव बना रहा। विदेशी बाजारों में सिल्वर करीब 3 फीसदी फिसलकर 74.96 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई।
यह भी पढ़ें: सभी के लिए बेस्ट हैं ये ‘चलने फिरने वाला AC’..कम कीमत में पूरे घर को बना देगा कश्मीर!
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
