Gold Silver Prices Today: 14 अप्रैल को कमज़ोर हुआ सोना, चांदी सस्ती हुई या महंगी? जानें ताज़ा भाव

Gold Silver Prices Today: 14 अप्रैल को कमज़ोर हुआ सोना, चांदी सस्ती हुई या महंगी? जानें ताज़ा भाव

Gold Silver Prices Today: 14 अप्रैल 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिसकी बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव माना जा रहा है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव गिरकर 1,55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (टैक्स सहित) दर्ज किया गया है। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव 0.06% यानी 89 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,983 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि पिछले सत्र में यह 1,52,072 रुपये पर बंद हुआ था।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अन्य सूत्रों के अनुसार आज सोने का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत कमजोर होकर 4,722.26 डॉलर प्रति औंस रह गई है। ध्यान देने वाली बात यह है कि 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा था। गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने का रेट 1,52,600 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया गया है, जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सोमवार को बाजार बंद होने तक यह 1,50,011 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के कारण बाजार बंद रहने से यही भाव लागू माना जाएगा।

शुक्रवार को सोने की कीमत

पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को दिल्ली में 99.9% शुद्धता वाला सोना 300 रुपये सस्ता होकर 1,55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था, जबकि इससे पहले यह 1,55,300 रुपये पर बंद हुआ था। वैश्विक स्तर पर भी सोने की कीमत में 25.92 डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी।

24K, 22K और 18K सोने के भाव

कैरेट1 ग्राम8 ग्राम10 ग्राम100 ग्राम
18 कैरेट11,448 रुपये91,584 रुपये1,14,480 रुपये11,44,800 रुपये
22 कैरेट13,989 रुपये1,11,912 रुपये1,39,890 रुपये13,98,900 रुपये
24 कैरेट15,260 रुपये1,22,080 रुपये1,52,600 रुपये15,26,000 रुपये

आज का चांदी का भाव

अगर चांदी की बात करें तो इसमें भी गिरावट का रुख देखने को मिला है। दिल्ली में चांदी का भाव घटकर 2,45,200 रुपये प्रति किलोग्राम (टैक्स सहित) रह गया है। MCX पर चांदी का वायदा भाव 0.87% यानी 2,124 रुपये गिरकर 2,41,150 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया, जबकि पिछला बंद भाव 2,43,274 रुपये था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत घटकर 74.31 डॉलर प्रति औंस हो गई है।

गौरतलब है कि 29 जनवरी को चांदी का वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो के सबसे ऊंचे स्तर पर था। IBJA के मुताबिक सोमवार को बाजार बंद होने तक चांदी 2,36,981 रुपये प्रति किलो थी, और आज बाजार बंद होने के कारण यही रेट मान्य रहेगा। वहीं गुडरिटर्न्स के अनुसार चांदी का भाव करीब 5,000 रुपये गिरकर 2,55,000 रुपये प्रति किलो पर आ गया है।

शुक्रवार को कितना था चांदी का दाम

पिछले कारोबारी सत्र में भी चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी। दिल्ली सर्राफा बाजार में यह 1,800 रुपये सस्ती होकर 2,45,200 रुपये प्रति किलो पर आ गई थी, जबकि शुक्रवार को यह 2,47,000 रुपये पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी में 1.58 डॉलर यानी 2.09% की गिरावट देखने को मिली थी, जिससे इसका भाव 74.31 डॉलर प्रति औंस रह गया।

यह भी पढ़ें: 40+ Baisakhi 2026 Wishes in Hindi: अपनों को भेजें ये खुशियों भरे मैसेज, कोट्स, स्टेटस और इंस्टाग्राम कैप्शन, बस कर दें कॉपी पेस्ट

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo