Full Moon of the Year: ये लो जी इस दिन है साल का आखिरी Super Moon! कैसे और कहाँ देख पाएंगे ये अद्भूत नजारा

Full Moon of the Year: ये लो जी इस दिन है साल का आखिरी Super Moon! कैसे और कहाँ देख पाएंगे ये अद्भूत नजारा

2025 का आखिरी फुल मून यानी Cold Moon बेहद करीब है, इसका मतलब है कि साल के खत्म होते होते एक बार फिर से आपको एक शानदार और सबसे खूबसूरत नज़ारों में से एक देखने को मिलने वाला है। इस बार चांद न सिर्फ सामान्य से ज़्यादा बड़ा दिखाई देगा, बल्कि ज्यादा चमकदार भी होने वाला है। खास बात यह है कि यह सुपरमून नॉर्दर्न हेमिस्फियर के लोगों के लिए साल का सबसे ऊंचा फुल मून बनने जा रहा है, यानी यह आसमान में बाकी सभी सभी से ऊंचाई पर नजर आने वाला है, क्या आप इस अद्भूत नजारे को मिस करना चाहेंगे?

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कब दिखाई देता है ये Cold Moon?

दिसंबर के फुल मून को सदियों से Cold Moon कहा जाता है, क्योंकि यह साल की सबसे ठंडी रातों के समय दिखाई देती है। इसे Long Nights Moon या Moon Before Yule के नाम से भी जाना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह चांद 4 दिसंबर 2025 को सुबह 8:20 बजे (EST) पर पूरी तरह रोशन होगा, लेकिन असली खूबसूरती इसकी झलक आपको 3 और 4 दिसंबर की रात को दिखाई देगी, जब यह बिल्कुल गोल और दमकता हुआ नजर आने वाला है।

क्यों कहते हैं Super Moon?

यह फुल मून एक Supermoon भी है क्योंकि यह चांद अपने पेरिजी (पृथ्वी के सबसे करीब बिंदु) पर पहुंचने के सिर्फ 12 घंटे बाद फुल होता है। इसकी दूरी लगभग 3,57,218 किलोमीटर रहेगी, जिससे यह 2025 का दूसरा सबसे नज़दीकी पूर्ण चंद्रमा बन जाएगा। पास होने की वजह से यह ज्यादा बड़ा और ब्राइट दिखेगा, और चांद उगते समय होने वाला Moon Illusion इसे और भी विशाल बना देगा।

दिसंबर में ही क्यों दिखाई देता है ये सुपर मून?

दिसंबर में यह चांद आसमान में सबसे ऊंचा इसलिए दिखता है क्योंकि इसी समय सूर्य सबसे नीचे रहता है, यानी विंटर सॉल्स्टिस के आसपास। जब सूरज नीचे होता है, तब फुल मून उसके उलट आसमान में बेहद ऊंचाई पर चढ़ जाता है, जिससे इसका रास्ता और नज़ारा दोनों बेहद शानदार हो जाते हैं।

कहाँ देखें?

इस अद्भुत नज़ारे को देखने का सबसे बेहतरीन समय होगा शुक्रवार 5 दिसंबर की शाम, सूरज ढलते ही चांद के उगने का वक्त। अगर आप इसे देखना चाहते हैं तो आपको साफ और खुली जगह जैसे समुद्र तट, पहाड़, झील का किनारा या पार्क आदि में चले जाना चाहिए, वहाँ से आप इसे परफेक्ट देख सकते हैं। अलग-अलग जगहों पर टाइम अलग हो सकता है, इसलिए अपने शहर के अनुसार Moonrise टाइम चेक करना सबसे सही तरीका रहेगा ताकि आप इस यादगार सुपरमून का लुत्फ बिल्कुल सही वक्त पर उठा सकें।

यह भी पढ़ें: 4 एपिसोड की वेब सीरीज ने रिलीज होते ही किया सबका सफाया, मिनटों में बनी नंबर 1, इसके आगे पानी भरता है सारा बॉलीवुड?

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo