बीएसएनएल अपने रिचार्ज प्लान के जरिए निजी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रही है। बीएसएनएल के पास एक रिचार्ज प्लान है जो आपके मोबाइल सिम को बहुत कम कीमत पर एक्टिवेट रखेगा। इस तरह आप अपने सिम को लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि यह प्लान एक वैलिडिटी एक्सटेंशन रिचार्ज है। आइए जानते है कि आखिर यह प्लान किस कीमत में आता है और लंबे समय तक आपके फोन को चालू रखने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें: 20,000 रुपये के बजट में बेस्ट कैमरा फोंस हैं ये, देखें पांच बेस्ट फोन
बीएसएनएल का 22 रुपये का रिचार्ज प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस रिचार्ज पर सभी लोकल और एसटीडी कॉल चार्ज 30 पैसे प्रति मिनट हैं। इसके अलावा, कंपनी 75 रुपये और 94 रुपये के प्रीपेड प्लान भी पेश कर रही है जो क्रमशः 50 और 75 दिनों की वैलिडीटी के साथ आते हैं। 75 रुपये के प्लान में 2GB डेटा और 94 रुपये के रिचार्ज पर 3GB डेटा मिलता है। दोनों प्लान्स पर 100 मिनट फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
यह भी पढ़ें: 43 इंच टीवी पर बेस्ट डील ऑफर कर रहा है Amazon, देखें आज ये ऑफर
बीएसएनएल का 88 रुपये का प्लान 90 दिनों की वैलिडीटी प्रदान करता है और लोकल और एसटीडी कॉल के लिए 0.8 पैसे / सेकंड का खर्च आता है। अगर आपको अपने सेकेंडरी नंबर में डेटा चाहिए तो आप 50 दिनों की वैलिडीटी के साथ आने वाला 198 रुपये का रिचार्ज कर सकते हैं और इस प्लान में आपको हर दिन 2GB डेटा की सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें: ग्लास बैक और एंड्रॉयड 12 के साथ लॉन्च हुआ Lava Blaze, कीमत है 8,699 रुपये