बीएसएनएल का सस्ता रिचार्ज प्लान, 90 दिनों की वैलिडिटी मात्र 22 रुपये में, Jio-Airtel रह गए दंग
बीएसएनएल अपने रिचार्ज प्लान के जरिए निजी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रही है।
बीएसएनएल के पास एक रिचार्ज प्लान है जो आपके मोबाइल सिम को बहुत कम कीमत पर एक्टिवेट रखेगा।
बीएसएनएल का 22 रुपये का रिचार्ज प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस रिचार्ज पर सभी लोकल और एसटीडी कॉल चार्ज 30 पैसे प्रति मिनट हैं।

बीएसएनएल अपने रिचार्ज प्लान के जरिए निजी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रही है। बीएसएनएल के पास एक रिचार्ज प्लान है जो आपके मोबाइल सिम को बहुत कम कीमत पर एक्टिवेट रखेगा। इस तरह आप अपने सिम को लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि यह प्लान एक वैलिडिटी एक्सटेंशन रिचार्ज है। आइए जानते है कि आखिर यह प्लान किस कीमत में आता है और लंबे समय तक आपके फोन को चालू रखने में मदद करता है।
बीएसएनएल सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान (BSNL ka sabse sasta recharge plan)
बीएसएनएल का 22 रुपये का रिचार्ज प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस रिचार्ज पर सभी लोकल और एसटीडी कॉल चार्ज 30 पैसे प्रति मिनट हैं। इसके अलावा, कंपनी 75 रुपये और 94 रुपये के प्रीपेड प्लान भी पेश कर रही है जो क्रमशः 50 और 75 दिनों की वैलिडीटी के साथ आते हैं। 75 रुपये के प्लान में 2GB डेटा और 94 रुपये के रिचार्ज पर 3GB डेटा मिलता है। दोनों प्लान्स पर 100 मिनट फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

बीएसएनएल 88 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL ka Rs 88 wala recharge plan)
बीएसएनएल का 88 रुपये का प्लान 90 दिनों की वैलिडीटी प्रदान करता है और लोकल और एसटीडी कॉल के लिए 0.8 पैसे / सेकंड का खर्च आता है। अगर आपको अपने सेकेंडरी नंबर में डेटा चाहिए तो आप 50 दिनों की वैलिडीटी के साथ आने वाला 198 रुपये का रिचार्ज कर सकते हैं और इस प्लान में आपको हर दिन 2GB डेटा की सुविधा मिलेगी।
Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi
View full profile