Claude हुआ डाउन..यूजर्स कर रहे शिकायत, हो रही ये दिक्कतें
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया के सबसे लोकप्रिय चैटबॉट्स में शुमार Claude में इस समय एक बड़ी तकनीकी समस्या हुई है। एआई स्टार्टअप एंथ्रोपिक (Anthropic) द्वारा विकसित इस चैटबॉट के अचानक काम करना बंद कर देने से भारत और अमेरिका समेत दुनिया भर के लाखों प्रोफेशनल्स, डेवलपर्स और आम यूज़र्स को भारी असुविधा हो रही है। वेब ब्राउजर से लेकर स्मार्टफोन ऐप तक, यूजर्स के प्रॉम्प्ट्स प्रोसेस नहीं हो रहे, और स्क्रीन पर एरर मैसेज दिखाई दे रहा है।
Surveyसर्विस आउटेज ट्रैक करने वाले जाने माने प्लेटफॉर्म Downdetector के अनुसार, मंगलवार को सैकड़ों-हजारों यूजर्स ने Claude की सेवाएं बाधित होने की शिकायत दर्ज करा रहे हैं। अकेले संयुक्त राज्य अमेरिका (US) में सुबह करीब 09:02 AM EST पर लगभग 1,400 से अधिक यूजर्स ने आउटेज की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि, भारत में शाम के समय यूजर्स को चैटबॉट एक्सेस करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सबसे ज्यादा Claude Chat और मोबाइल ऐप यूजर्स प्रभावित
डाउनडिटेक्टर पर दर्ज आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि इस आउटेज का सबसे बड़ा असर वेब पर चलने वाले Claude Chat पर देखा गया। यहाँ कुल शिकायतों में से लगभग 46 प्रतिशत शिकायतें सीधे चैट इंटरफेस से जुड़ी नजर आती हैं, जहां यूजर्स के सवाल पूछने पर चैटबॉट कोई जवाब नहीं दे रहा था या नेटवर्क टाइमआउट दिखा रहा था।
इसके अलावा, करीब 33 प्रतिशत यूजर्स ने क्लॉड की आधिकारिक मोबाइल ऐप में लॉगिन और रिस्पॉन्स जनरेशन से जुड़ी समस्याओं की शिकायत दर्ज कर रहे हैं। वहीं कोडिंग और ऑटोमेशन के लिए इस्तेमाल होने वाले डेवलपर टूल Claude Code पर भी असर पड़ा, जिससे जुड़ी शिकायतों की हिस्सेदारी करीब 12 प्रतिशत दर्ज की गई।
कंपनी ने की डाउन की पुष्टि
कंपनी के आधिकारिक स्टेटस पेज के रियल टाइम अपडेट के अनुसार, टेक्निकल टीम उन रिपोर्ट्स की जांच कर रही है जिनके कारण claude.ai, platform.claude.com, Claude API, Claude Code और Claude Cowork जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं पर असर पड़ा है। कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और समस्या को सुलझाते ही जल्द से जल्द नया अपडेट शेयर किया जाने वाला है।
Spotify भी हुआ डाउन
एक ओर Claude के डाउन होने से हजारों लाखों यूजर्स परेशान हैं, वहाँ अगर आप काम करते समय म्यूजिक सुनने में भी कोई दिक्कर महसूस कर रहे हैं तो आपको जानकारी के लिए बता देते है कि इस समय Spotify भी डाउन चल रहा है। दुनिया के सबसे लोकप्रिय डिजिटल ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Spotify में अचानक बड़े पैमाने पर तकनीकी दिक्कत आ गई है, जिसके चलते दुनिया भर के लाखों म्यूजिक सुनने वालों को दिक्कतें आ रही हैं।
Claude के साथ साथ Downdetector पर अचानक Spotify के डाउन होने की शिकायतें भी बड़े पैमाने पर बढ़ी हैं। रिपोर्टों के अनुसार, यह आउटेज सुबह लगभग 9:30 AM ET पर शुरू हुआ। कुछ ही मिनटों के भीतर 3,500 से अधिक यूजर्स ने ऐप और वेब प्लेयर के डाउन होने की आधिकारिक रिपोर्ट दर्ज करा दी, और यह संख्या लगातार तेजी से ऊपर जा रही है। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स हैशटैग #SpotifyDown के साथ अपनी नाराजगी और मीम्स शेयर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Flipkart Early Bird Deals में Realme, Oppo के ये फोन मिल रहे बेहद सस्ते, पूरी लिस्ट देखें
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
