Vivo V80 Price in India: V70 के लॉन्च रेट से करीब 17 हजार महंगा होगा नया फोन, 7,200mAh बैटरी के साथ 6 अक्तूबर है लॉन्च

HIGHLIGHTS

Vivo V80 price in India लीक हो चुका है, यह लीक लॉन्च के बेहद करीब हुआ है।

Vivo V80 को इंडिया में 63000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।

जानिए Vivo V70 के आज के रेट से Vivo V80 प्राइस की तुलना।

Vivo V80 Price in India: V70 के लॉन्च रेट से करीब 17 हजार महंगा होगा नया फोन, 7,200mAh बैटरी के साथ 6 अक्तूबर है लॉन्च

Vivo V80 की इंडिया लॉन्चिंग में अब कुछ ही दिन बचे हैं। कंपनी वीवो के नए नवेले फोन को 6 अक्टूबर को लॉन्च करने वाली है और उससे पहले लीक हुई कीमत इसकी कीमत पर अब सबकी नजर टिकी हुई है। लेकिन इस कीमत का असली मतलब तब समझ आता है, जब इसे Vivo V70 के आज के रेट से तुलना करके देखा जाए, आज हम आपके लिए ऐसा ही करने वाले हैं, हम आपको Vivo V80 की लीक प्राइस और Vivo V70 के आज के प्राइस की तुलना करके बताने वाले हैं कि आपको इस नए फोन में इस प्राइस में क्या मिलने वाला है?

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo V80 Price in India: प्राइस हुआ लीक, कितनी होगी कीमत?

टिपस्टर अभिषेक यादव ने X प्लेटफॉर्म पर यह दावा किया है कि Vivo V80 को कंपनी की ओर से तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जाने वाला है। बेस 8GB+128GB की कीमत 63000 रुपये हो सकती है, इसके अलावा एक अन्य मॉडल की कीमत 70000 रुपये के आसपास बताई जा रही है, और टॉप मॉडल यानि 8GB+512GB मॉडल को कंपनी 80000 रुपये के प्राइस में लॉन्च कर सकती है, हालांकि कीमत का खुलासा अभी आधिकारिक तौर पर कंपनी की ओर से नहीं किया गया है, यह प्राइस केवल और केवल लीक में सामने आए हैं। आइए अब Vivo V70 की आज की कीमत से इसकी तुलना करके देखते हैं कि नए वीवो फोन के लिए आपको क्या एक्स्ट्रा देना होगा और इस एक्स्ट्रा प्राइस में आपको क्या मिलने वाला है।

Vivo V70 के आज के प्राइस से Vivo V80 के लीक प्राइस की तुलना

Vivo V70 इंडिया में 8GB+256GB मॉडल के लिए 45999 रुपये और 12GB+256GB मॉडल के लिए 49999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बीते महीनों में कई बार दाम बढ़े और अब यही वेरिएंट 59999 और 64999 रुपये में Flipkart पर खरीदने के लिए मिल रहे हैं। इसका मतलब है कि Vivo V70 के लॉन्च प्राइस के मुकाबले Vivo V80 की लीक कीमत लगभग लगभग 17,000 रुपये ज्यादा हो सकती है, लेकिन Vivo V70 के आज के 8GB रेट से फर्क सिर्फ 3000 रुपये के आसपास का ही अंतर नजर आता है।

Vivo V80 में इस प्राइस में क्या मिलेगा?

Vivo V80 में जो सबसे पहले आपको मिलने वाला है, वह एक बड़ी बैटरी है। Vivo V80 में 7,200mAh बैटरी होगी, जिसे कंपनी V-Series की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी बता रही है। इस बैटरी को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह लंबे समय तक चलने वाली है।

डिस्प्ले के तौर पर इस फोन में 6.59 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले मिलने वाली है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स की लोकल पीक ब्राइटनेस होगी। कैमरे में Zeiss ब्रांडिंग के साथ 50MP मेन, 50MP नाइट टेलीफोटो और वाइड-एंगल शूटर मिलने वाला है। सेल्फी के लिए फोन में एक 50MP का सेल्फी कैमरा होने वाला है। फोन Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 के साथ आने वाला है। फोन को 6 अक्टूबर को लॉन्च किया जाने वाला है और असल कीमत के बारे में भी इसी दिन जानकारी आएगी।

यह भी पढ़ें: Airtel-Vi को Jio ने दिया पछाड़.. इस मामले में बना नंबर वन

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile