थिएटर में दबदबा ज़माने के बाद इमरान हाशमी की सुपरहिट मूवी का OTT पर तहलका, ऑनलाइन यहां देखें Awarapan 2

HIGHLIGHTS

आवारापन 2 अब ओटीटी पर आ चुकी है।

यह मूवी प्राइम वीडियो पर रेंट देकर देखी जा सकती है।

इस मूवी को IMDb पर 6.3 की रेटिंग प्राप्त हुई है।

थिएटर में दबदबा ज़माने के बाद इमरान हाशमी की सुपरहिट मूवी का OTT पर तहलका, ऑनलाइन यहां देखें Awarapan 2

अगर इस साल की सबसे सफल फिल्मों की बात की जाए, तो इमरान हाशमी की आवारापन 2 भी उस लिस्ट में शामिल रहेगी। यह मूवी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और इसने दर्शकों के दिलों में अपनी एक ख़ास जगह बना ली थी। इस मूवी को अब ओटीटी पर भी रिलीज़ कर दिया गया है, हालांकि अभी ओटीटी पर इसको देखने के लिए कुछ पैसे खर्च करने पड़ेंगे। आइये जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस की ये धमाकेदार मूवी कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना पैर ज़माने आई है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

ओटीटी पर आई आवारापन 2

इमरान हाश्मी और दिशा पाटनी स्टारर यह मूवी अपनी शानदार कहानी से सभी का दिल जीत चुकी है, इस मूवी कि ऑडियंस ने तो इसे प्यार दिया ही है, साथ ही क्रिटिक्स ने भी इसपर पॉजिटिव रिस्पांस दिया है। यही वजह थी कि कमर्शियल तौर पर आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। ऑडियंस बड़ी ही बेसब्री से इस मूवी के ओटीटी पर आने का इंतज़ार कर रहे थे, और अब ये मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आ गई है।

आवारापन 2 के थिएटर रिलीज़ से पहले ही इस मूवी के डिजिटल राइट्स ने ये डील प्राइम वीडियो के साथ तय कर ली थी। इस बेसिस पर थिएटर्स के बाद अब आप ये फिल्म प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे। फ़िलहाल ये मूवी रेंट पर ओटीटी पर देखी जा सकती है। इसको देखने के लिए आपको 349 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। हालांकि जिनके पास अमेजन प्राइम वीडियो का मंथली सब्सक्रिप्शन है, वे आने वाले 9 अक्टूबर से आवारापन 2 को फ्री में ऑनलाइन स्ट्रीम कर सकेंगे।

सिनेमाघरों में लोगों के दिल पर राज करने के बाद अब आवारापन 2 ओटीटी पर तहलका मचाने को पूरी तरह से तैयार है। इस मूवी का बॉक्स ऑफिस क्लैश सनी देओल स्टारर फिल्म बंटवारा 1947 के साथ हुआ था, जिसमें बाजी इमरान की आवारापन 2 ने मारी थी।

आवारापन 2 की कमर्शियल सक्सेस

बात की जाए आवारापन 2 की कमर्शियल परफॉर्मेंस के बारे में तो बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार इमरान हाशमी की इस मूवी का लाइफटाइम नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 152 करोड़ रहा था, जबकि वर्ल्डवाइड इस मूवी ने 220 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था। फिल्म का बजट 90 करोड़ था, इस वजह से ये सुपरहिट साबित हुई। इस मूवी को IMDb पर 6.3 की रेटिंग प्राप्त हुई है।

यह भी पढ़ें: Amazon GIF 2026 की Early Deals शुरू! मोबाइल से टीवी तक, इन प्रोडक्ट्स पर भर-भर कर मिल रहा डिस्काउंट


Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile