Samsung Galaxy S25, S25 Ultra और Z Fold 8 होंगे 10 हज़ार तक महंगे! इस तारीख से पहले खरीदने में फायदा

Samsung Galaxy S25, S25 Ultra और Z Fold 8 होंगे 10 हज़ार तक महंगे! इस तारीख से पहले खरीदने में फायदा

Samsung अपने प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमतों में एक बार फिर बदलाव कर सकता है। एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी अगले महीने Samsung Galaxy S25, Galaxy S25 Ultra और Galaxy Z Fold 8 की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है। इन तीनों मॉडल्स पर 10,000 रुपये तक का प्राइस हाइक देखने को मिल सकता है। हालांकि, Samsung ने अभी तक इन संभावित कीमतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह खबर ऐसे समय में सामने आई है जब स्मार्टफोन कंपनियां RAM और स्टोरेज की बढ़ती लागत से जूझ रही हैं। इससे पहले Samsung Galaxy A सीरीज के दो मॉडल्स की कीमतों में पिछले 10 महीनों में तीसरी बार बढ़ोतरी की खबर सामने आई थी।

Samsung Galaxy Z Fold 8 और Galaxy S25 Series की नई कीमतें

टिप्स्टर Abhishek Yadav (@yabhishekhd) ने X पर एक पोस्ट में इंडस्ट्री सोर्स के हवाले से बताया है कि Samsung अगले महीने अपने तीन स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy S25 और Galaxy S25 Ultra की कीमतों में अक्टूबर के पहले सप्ताह में बढ़ोतरी की जा सकती है। इसके बाद Samsung Galaxy Z Fold 8 की कीमत में 10 अक्टूबर को बदलाव किए जाने की बात कही गई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि तीनों स्मार्टफोन्स की कीमतों में 10,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

फिलहाल Amazon पर Samsung Galaxy S25 की शुरुआती कीमत 62,900 रुपये है। यह कीमत 12GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की है। वहीं, Samsung Galaxy S25 Ultra के 12GB + 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत 99,999 रुपये लिस्टेड है। Samsung Galaxy Z Fold 8 को भारत में 22 जुलाई को लॉन्च किया गया था। इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 1,79,999 रुपये रखी गई थी। वहीं, इसका टॉप मॉडल 16GB RAM और 1TB इंटरनल स्टोरेज के साथ 2,39,999 रुपये में लॉन्च हुआ था।

जो लोग इनमें से किसी फोन को लेने की सोच रहे हैं उनके लिए प्राइस हाइक से पहले जल्द से जल्द खरीदारी करने में ही समझदारी है।

Galaxy A56 और Galaxy A36 की कीमत भी बढ़ी

Samsung Galaxy S25 सीरीज और Galaxy Z Fold 8 की संभावित कीमत बढ़ोतरी की खबर Galaxy A56 और Galaxy A36 के दाम बढ़ने के बाद आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung ने इन दोनों मॉडल्स की कीमत पिछले 10 महीनों में तीसरी बार बढ़ाई है।

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy A56 के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत अब 44,999 रुपये से शुरू होती है। पहले इसकी कीमत 42,999 रुपये थी। वहीं, फोन के 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत क्रमशः 48,999 रुपये और 54,999 रुपये बताई गई है।

दूसरी ओर, Samsung Galaxy A36 की शुरुआती कीमत भी बढ़कर 36,999 रुपये हो गई है। यह कीमत 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की है, जिसमें 3,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 40,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 46,999 हो गई है।

यह भी पढ़ें: थिएटर में दबदबा ज़माने के बाद इमरान हाशमी की सुपरहिट मूवी का OTT पर तहलका, ऑनलाइन यहां देखें Awarapan 2

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile